Grand launch of Abhishek Vichare book The Girl Who

अभिषेक विचारे की किताब ‘द गर्ल हू वेटेड फॉर लव’ का ग्रैंड लॉन्च, कई खास शख्सियतों की मौजूदगी में सजी साहित्य की महफिल

Mumbai: बेस्टसेलिंग ऑथर अभिषेक भास्कर विचारे की किताब ‘द गर्ल हू वेटेड फॉर लव’ का मुंबई में शानदार अंदाज में लॉन्च हुआ। इस खास मौके पर कई जानी-मानी और प्रतिष्ठित शख्सियतों की मौजूदगी ने कार्यक्रम की रौनक और बढ़ा दी। किताब के लॉन्च इवेंट में महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे, वेदांती तटकरे और मुंबई महानगरपालिका की कॉरपोरेटर राजूल संजय पाटील समेत कई गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं। सभी ने अभिषेक विचारे को उनकी नई किताब के लिए बधाई दी और उनके साहित्यिक सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं दीं।
पॉलिटिक्स और बिजनेस की जिम्मेदारियों से भरे बिजी शेड्यूल के बीच भी बेस्टसेलिंग ऑथर अभिषेक विचारे ने लेखन के अपने जुनून को बरकरार रखा है। ‘द गर्ल हू वेटेड फॉर लव’ के जरिए उन्होंने इंसानी जज़्बात, रिश्तों की पेचीदगियों और प्यार की खूबसूरत भावनाओं को साहित्य के जरिए बयां करने की कोशिश की है। किताब के लॉन्च के बाद अभिषेक विचारे के साथ एक खास बातचीत भी हुई, जहां किताब और उसकी कहानी को लेकर उनसे कई सवाल पूछे गए। किताब के पीछे की प्रेरणा क्या थी, लिखने का उनका अंदाज कैसा रहा, कहानी का विषय क्या है और उसमें कौन-कौन से जज़्बात पिरोए गए हैं, इन तमाम सवालों पर अभिषेक ने खुलकर बात की। उन्होंने अपने साहित्यिक सफर से जुड़े अनुभव भी दर्शकों के साथ साझा किए। खास बात यह है कि इस किताब को लिखना, उसे आकार देना और आखिरकार पाठकों तक पहुंचाना अभिषेक के लिए आसान सफर नहीं था। अपने पिता भास्कर (दाजी) विचारे के निधन के बाद के बेहद भावुक दौर में, अपनी राजनीतिक और बिजनेस जिम्मेदारियों के बीच किताब पर काम करना उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। ऑडियंस के साथ हुई बातचीत के दौरान इस पूरे सफर से जुड़े संघर्ष, भावनाएं और यादों की भी एक झलक देखने को मिली।
इस खास मौके पर विचारे परिवार के सदस्य, दोस्त, सहकर्मी, शुभचिंतक और बड़ी संख्या में साहित्य व किताबों से जुड़े चाहने वाले मौजूद रहे। गणमान्य हस्तियों की शुभकामनाएं, किताब को लेकर हुई दिलचस्प बातचीत और दर्शकों की उत्साहपूर्ण मौजूदगी ने इस बुक लॉन्च को और भी खास बना दिया। ‘द गर्ल हू वेटेड फॉर लव’ बेस्टसेलिंग ऑथर अभिषेक विचारे के साहित्यिक सफर में एक नया अध्याय जोड़ती है और उनके लेखन के एक अलग पहलू से पाठकों को रूबरू कराती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि प्यार, रिश्तों और जज़्बातों की इस कहानी को पाठकों का कितना प्यार मिलता है।

×
Date : 08 October 2026 Posted By : EDITOR
अभिषेक विचारे की किताब ‘द गर्ल हू वेटेड फॉर लव’ का ग्रैंड लॉन्च, कई खास शख्सियतों की मौजूदगी में सजी साहित्य की महफिल
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Tiigers of Kolkata strengthen bid for second ISPL crown with Rajat Mundhe, Krushna Gawali signings

📰 Generate e-Paper Clip Tiigers of Kolkata strengthen bid for second ISPL crown with Rajat Mundhe, Krushna Gawali signings Inaugural champions back Under-19 underdog Amay Lad alongside retained star Saif Ali, with title-winning captain Prathamesh Pawar returning as coach Mumbai: Tiigers of Kolkata secured Rajat Mundhe for ₹15.05 lakh and Krushna Gawali for ₹14.75 lakh […]

Madhya Pradesh : 11,500 करोड़ के निवेश से बनेगी 1,920 मेगावाट क्षमता की परियोजना, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर गांधीसागर में होगा विशेष आयोजन

📰 Generate e-Paper Clip Madhya Pradesh : 11,500 करोड़ के निवेश से बनेगी 1,920 मेगावाट क्षमता की परियोजना, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर गांधीसागर में होगा विशेष आयोजन गांधीसागर में 18 नवंबर को होगी देश की सबसे बड़ी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना पर कैबिनेट बैठक नीमच/मंदसौर। मध्यप्रदेश में ऊर्जा क्षेत्र की संभावनाओं को […]