Ground Zero is scheduled to release in theatres on April 25 2025

इमरान हाशमी के एक्शन, इमोशन और जज्बे से भरी एक्सेल एंटरटेनमेंट की ‘ग्राउंड ज़ीरो’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज

इमरान हाशमी के एक्शन, इमोशन और जज्बे से भरी एक्सेल एंटरटेनमेंट की ‘ग्राउंड ज़ीरो’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज

‘ग्राउंड जीरो’ 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है

 

Mumbai: एक्सेल एंटरटेनमेंट लेकर आ रहा है ग्राउंड ज़ीरो जंग के माहौल में बसी हिम्मत और बलिदान की एक अनसुनी कहानी। पिछले कुछ दिनों से मेकर्स लगातार पोस्टर्स और टीज़र के ज़रिए सस्पेंस बढ़ा रहे थे, और अब आखिरकार फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज़ हो गया है। ग्राउंड जीरो एक रियल मिशन से प्रेरित है, जिसे साल 2015 में BSF के पिछले 50 सालों में सबसे बेहतरीन ऑपरेशन के तौर पर सम्मानित किया गया था।
इमरान हाशमी असल ज़िंदगी के BSF कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे के किरदार में इस बार एक बिल्कुल नए अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। उनका ये ट्रांसफॉर्मेशन दमदार है रॉ, कंट्रोल्ड और पूरी तरह कमांडिंग। ट्रेलर में उनका एक डायलॉग साफ बता देता है कि अब कहानी किस मोड़ पर जाने वाली है “अब प्रहार होगा।” एक ऐसा सिपाही जो अब और बर्दाश्त नहीं करेगा, बल्कि करारा जवाब देगा।
ग्राउंड जीरो का ट्रेलर जबरदस्त एक्शन और इमोशन्स से भरपूर है। इसमें कश्मीर के हालात को बड़े ही असरदार तरीके से दिखाया गया है। बैकग्राउंड म्यूज़िक एकदम दमदार है, जो पूरे ट्रेलर की टेंशन और मिशन की सीरियसनेस को और बढ़ा देता है, बिना ज़्यादा दिखाए ही बहुत कुछ महसूस कराता है। इमरान हाशमी एक दमदार बीएसएफ अफसर के रोल में पूरी तरह फिट बैठे हैं, और साई तम्हणकर का किरदार भी सधा हुआ और इमोशनल कनेक्शन लिए हुए है। ट्रेलर खत्म हो जाने के बाद भी जो बात दिल-दिमाग में गूंजती रहती है, वो है उस अनजाने दुश्मन की ठंडी पर डरावनी आवाज़, एक ऐसा खतरा जो दिखता नहीं, पर हर पल महसूस होता है। यही बात कहानी को और दिलचस्प और रहस्यमयी बना देती है। लक्ष्य’ जैसे दमदार फिल्म देने वाले प्रोड्यूसर्स की अगली पेशकश है ग्राउंड जीरो, जो एक्सेल एंटरटेनमेंट की कहानी कहने की विरासत में एक और ज़बरदस्त चैप्टर जोड़ती है। ‘ग्राउंड जीरो’ एक्सेल एंटरटेनमेंट का दमदार प्रोजेक्ट है, जिसे प्रोड्यूस रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने किया है। डायरेक्शन की कमान तेजस देवस्कर ने संभाली है। जबकि फिल्म को कासिम जगमगिया, विशाल रामचंदानी, संदीप सी. सिधवानी, अर्हन बगाटी, टेलिसमैन फिल्म्स, अभिषेक कुमार और निशिकांत रॉय ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। ट्रेलर अब सामने आ चुका है और काउंटडाउन की शुरुआत हो गई है। ‘ग्राउंड जीरो’ 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

×
Date : 08 April 2025 Posted By : EDITOR
इमरान हाशमी के एक्शन, इमोशन और जज्बे से भरी एक्सेल एंटरटेनमेंट की ‘ग्राउंड ज़ीरो’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज
News Image

इमरान हाशमी के एक्शन, इमोशन और जज्बे से भरी एक्सेल एंटरटेनमेंट की ‘ग्राउंड ज़ीरो’ का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज

'ग्राउंड जीरो' 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है

 

Mumbai: एक्सेल एंटरटेनमेंट लेकर आ रहा है ग्राउंड ज़ीरो जंग के माहौल में बसी हिम्मत और बलिदान की एक अनसुनी कहानी। पिछले कुछ दिनों से मेकर्स लगातार पोस्टर्स और टीज़र के ज़रिए सस्पेंस बढ़ा रहे थे, और अब आखिरकार फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज़ हो गया है। ग्राउंड जीरो एक रियल मिशन से प्रेरित है, जिसे साल 2015 में BSF के पिछले 50 सालों में सबसे बेहतरीन ऑपरेशन के तौर पर सम्मानित किया गया था।
इमरान हाशमी असल ज़िंदगी के BSF कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे के किरदार में इस बार एक बिल्कुल नए अंदाज़ में नज़र आ रहे हैं। उनका ये ट्रांसफॉर्मेशन दमदार है रॉ, कंट्रोल्ड और पूरी तरह कमांडिंग। ट्रेलर में उनका एक डायलॉग साफ बता देता है कि अब कहानी किस मोड़ पर जाने वाली है “अब प्रहार होगा।” एक ऐसा सिपाही जो अब और बर्दाश्त नहीं करेगा, बल्कि करारा जवाब देगा।
ग्राउंड जीरो का ट्रेलर जबरदस्त एक्शन और इमोशन्स से भरपूर है। इसमें कश्मीर के हालात को बड़े ही असरदार तरीके से दिखाया गया है। बैकग्राउंड म्यूज़िक एकदम दमदार है, जो पूरे ट्रेलर की टेंशन और मिशन की सीरियसनेस को और बढ़ा देता है, बिना ज़्यादा दिखाए ही बहुत कुछ महसूस कराता है। इमरान हाशमी एक दमदार बीएसएफ अफसर के रोल में पूरी तरह फिट बैठे हैं, और साई तम्हणकर का किरदार भी सधा हुआ और इमोशनल कनेक्शन लिए हुए है। ट्रेलर खत्म हो जाने के बाद भी जो बात दिल-दिमाग में गूंजती रहती है, वो है उस अनजाने दुश्मन की ठंडी पर डरावनी आवाज़, एक ऐसा खतरा जो दिखता नहीं, पर हर पल महसूस होता है। यही बात कहानी को और दिलचस्प और रहस्यमयी बना देती है। लक्ष्य' जैसे दमदार फिल्म देने वाले प्रोड्यूसर्स की अगली पेशकश है ग्राउंड जीरो, जो एक्सेल एंटरटेनमेंट की कहानी कहने की विरासत में एक और ज़बरदस्त चैप्टर जोड़ती है। ‘ग्राउंड जीरो’ एक्सेल एंटरटेनमेंट का दमदार प्रोजेक्ट है, जिसे प्रोड्यूस रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने किया है। डायरेक्शन की कमान तेजस देवस्कर ने संभाली है। जबकि फिल्म को कासिम जगमगिया, विशाल रामचंदानी, संदीप सी. सिधवानी, अर्हन बगाटी, टेलिसमैन फिल्म्स, अभिषेक कुमार और निशिकांत रॉय ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। ट्रेलर अब सामने आ चुका है और काउंटडाउन की शुरुआत हो गई है। 'ग्राउंड जीरो' 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

जियोहॉटस्टार ने ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ के सीजन 2 की घोषणा की, 24 नवंबर से होगा प्रीमियर

📰 Generate e-Paper Clip जियोहॉटस्टार ने ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ के सीजन 2 की घोषणा की, 24 नवंबर से होगा प्रीमियर 25 कड़ियों का यह नया सीजन महाभारत के निर्णायक अध्यायों को उजागर करेगा, हर हफ्ते रिलीज होंगे नए एपिसोड Mumbai: बहुत कम ऐसी कहानियाँ हैं जो पीढ़ियों से चली आ रही हैं और आज भी […]

NETFLIX’S UNACCUSTOMED EARTH DEBUTS OFFICIAL TRAILER

📰 Generate e-Paper Clip NETFLIX’S UNACCUSTOMED EARTH DEBUTS OFFICIAL TRAILER Mumbai: Netflix released the official trailer, key art and new images for Unaccustomed Earth, the upcoming family drama series from John Wells Productions starring Freida Pinto coming to Netflix December 17. Inspired by Jhumpa Lahiri’s internationally beloved 2008 short story collection of the same name, […]