अप्रैल 2022 में जीएसटी राजस्व संग्रह रिकॉर्ड 1.68 लाख करोड़ - Update Now News

अप्रैल 2022 में जीएसटी राजस्व संग्रह रिकॉर्ड 1.68 लाख करोड़

 

नयी दिल्ली : देश का सकल वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) राजस्व संग्रह इस वर्ष अप्रैल में पिछले माह के 1,42,095 करोड़ रुपए के मुकाबले 25 हजार करोड़ रुपए बढ़कर अबतक के रिकॉर्ड 1,67,540 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। वित्त मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल 2022 में कुल 1,67,540 करोड़ रुपए जीएसटी राजस्व संग्रहित किया गया, जो मार्च 2022 के 1,42,095 करोड़ रुपए से 25 हजार करोड़ रुपए अधिक है। जीएसटी प्रणाली लागू होने के बाद का यह सबसे अधिक जीएसटी राजस्व संग्रह है।
अप्रैल, 2022 के महीने में सकल जीएसटी राजस्व 1,67,540 करोड़ रुपए है, जिसमें से सीजीएसटी 33,159 करोड़ रुपए, एसजीएसटी 41,793 करोड़ रुपए, वस्तुओं के आयात पर एकत्रित 36,705 करोड़ रुपए सहित आईजीएसटी 81,939 करोड़ रुपए और माल के आयात पर एकत्रित 857 करोड़ रुपए सहित उपकर 10,649 करोड़ रुपए है। सरकार ने आईजीएसटी से 33,423 करोड़ रुपये सीजीएसटी और 26962 करोड़ रुपए एसजीएसटी तय किए हैं। नियमित निपटान के बाद अप्रैल 2022 में केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 66,582 करोड़ रुपए और एसजीएसटी के लिए 68,755 करोड़ रुपए है। अप्रैल 2022 का राजस्व पिछले साल के इसी महीने में जीएसटी राजस्व से 20 प्रतिशत अधिक है।
जीएसटी प्रणाली लागू होने के बाद इस वर्ष अप्रैल में पहली बार कुल जीएसटी राजस्व संग्रह 1.5 लाख करोड़ रुपए के स्तर को पार कर गया है। मार्च 2022 में कुल 7.7 करोड़ ई-वे बिल सृजित हुए, जो फरवरी 2022 में सृजित 6.8 करोड़ ई-वे बिल से 13 प्रतिशत अधिक है। यह देश में तेज गति से व्यावसायिक गतिविधि को दर्शाता है। इस वर्ष अप्रैल के दौरान जीएसटीआर-3बी में 1.06 करोड़ जीएसटी रिटर्न दाखिल किए गए, जिनमें से 97 लाख मार्च में दाखिल किए गए रिटर्न हैं। अप्रैल 2021 के दौरान कुल 92 लाख रिटर्न दाखिल किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

HDFC Securities IFSC Launches Derivatives Broking Platform from GIFT City, Enabling Global Market Access for NRIs and International Investors

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱HDFC Securities IFSC Launches Derivatives Broking Platform from GIFT City, Enabling Global Market Access for NRIs and International Investors Mumbai : HDFC Securities IFSC Limited, a wholly owned subsidiary of HDFC Securities Limited, today announced the launch of its Derivatives Broking Platform from GIFT City (Gujarat International Finance Tec-City), marking […]

महंगाई की दोहरी मार: जून में 9.87 प्रतिशत पर पहुंची थोक महंगाई, 44 महीने में सबसे ज्यादा

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱महंगाई की दोहरी मार: जून में 9.87 प्रतिशत पर पहुंची थोक महंगाई, 44 महीने में सबसे ज्यादा खाने-पीने और रोजाना जरूरत के सामान हुए महंगे नई दिल्ली। देश में आम जनता से लेकर नीति निर्माताओं के लिए महंगाई के मोर्चे पर एक बड़ी और चिंताजनक खबर आई है। जून के […]