Haryana government is mixing poison in the Yamuna water

‘हरियाणा सरकार दिल्ली आ रहे यमुना के पानी में मिला रही जहर’, AAP के आरोपों पर EC ने मांगा जवाब

‘हरियाणा सरकार दिल्ली आ रहे यमुना के पानी में मिला रही जहर’, AAP के आरोपों पर EC ने मांगा जवाब

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को बड़ा दावा करते हुए हरियाणा की बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा से दिल्ली आने वाले यमुना के पानी में जहर मिलाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “देश ने आज तक इतनी गंदी राजनीति नहीं देखी। अगर दिल्ली की जनता बीजेपी को वोट नहीं दे रही है तो क्या आप उन्हें जहर मिला पानी पिलाकर मार देंगे?”
पानी में जहर का आरोप
केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा से आने वाले पानी में अमोनिया का स्तर इतना अधिक है कि दिल्ली के जल उपचार संयंत्र इसे साफ नहीं कर सकते। उन्होंने इसे “सामूहिक नरसंहार” की साजिश करार दिया। उन्होंने बताया कि जल बोर्ड के इंजीनियरों ने सीमा पर पानी रोकने का काम किया, जिससे यह जहरीला पानी दिल्ली में प्रवेश नहीं कर पाया।
हरियाणा सीएम का पलटवार
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केजरीवाल के आरोपों को खारिज करते हुए पलटवार किया। उन्होंने कहा, “आरोप लगाना और भाग जाना अरविंद केजरीवाल की आदत है। हमने सोनीपत में पानी की गुणवत्ता की जांच की है। पानी की आपूर्ति में कोई समस्या नहीं है, बल्कि यह उनकी वितरण प्रणाली की कमी है। दिल्ली की जनता उन्हें सबक सिखाएगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मशहूर सिंगर सुमन कल्याणपुर नहीं रहीं, 89 साल की उम्र में निधन,सुनें उनके सुपरहिट गीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मशहूर सिंगर सुमन कल्याणपुर नहीं रहीं, 89 साल की उम्र में निधन,सुनें उनके सुपरहिट गीत भारत की मशहूर गायिका सुमन कल्याणपुर #SumanKalyanpur का रविवार शाम को निधन हो गया. उन्होंने 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. उनके निधन ने लाखों संगीत प्रेमियों को भावुक कर दिया है। अपने […]

उत्तराखंड में मौसम का कहर: केदारनाथ में तीन की मौत, चारधाम यात्रा ठप

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱उत्तराखंड में मौसम का कहर: केदारनाथ में तीन की मौत, चारधाम यात्रा ठप देहरादून । उत्तराखंड में रविवार को मौसम बेहद बिगड़ गया, जिससे पहाड़ से लेकर मैदान तक जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने प्रदेशभर में आपदा जैसी स्थिति की पुष्टि की है। सबसे दर्दनाक खबर […]