HDFC Bank gave a shock to customers, made loans expensive

HDFC Bank ने दिया ग्राहकों को झटका, महंगा कर दिया लोन

HDFC Bank ने दिया ग्राहकों को झटका, महंगा कर दिया लोन

Mumbai: अगर आप रिजर्व बैंक की रेपो रेट कटौती को अपनी EMI कम होने का संकेत मान रहे हैं, तो यह खबर आपको चौंका सकती है। दरअसल, रेपो रेट में कटौती के बावजूद देश के सबसे बड़े निजी बैंक ने लोन महंगा कर दिया है, जिससे आपकी लोन EMI पर सीधा असर पड़ेगा।
RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने रेपो रेट को 6.50 फीसदी से घटाकर 6.25 फीसदी कर दिया गया है. उम्मीद की जा रही थी कि इस ऐलान के बाद बैंक के लोन सस्ते हो जाएंगे लेकिन देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक ने तो इस ऐलान के बाद चुपचाप लोन ही महंगा कर दिया।
बैंक ने बढ़ा दिया MCLR
एचडीएफसी बैंक ने कुछ पीरियड पर मार्जिन कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट्स यानी MCLR में 5 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी की है। गौर देने वाली बात है कि ये एमसीएलआर रेट सिर्फ ओवरनाइट पीरियड पर बढ़ाया गया है। पहले 9.15 फीसदी MCLR को बढ़ाकर 9.20 फीसदी कर दिया है। नई ब्याज दरें 7 फरवरी 2025 से लागू हो गई हैं।
ये हैं नए MCLR रेट्स
ओवरनाइट- MCLR 9.15 फीसदी से बढ़कर 9.20 फीसदी
एक महीने- MCLR 9.20 फीसदी (कोई बदलाव नहीं)
तीन महीने- MCLR 9.30 फीसदी (कोई बदलाव नहीं)
छह महीने- MCLR 9.40 फीसदी (कोई बदलाव नहीं)
एक साल- MCLR 9.40 फीसदी (कोई बदलाव नहीं)
2 साल से अधिक पीरियड- 9.45 फीसदी (कोई बदलाव नहीं)
3 साल से अधिक पीरियड- 9.50 फीसदी (कोई बदलाव नहीं)
कैसे तय होता है MCLR
बैंक एमसीएलआर को तय करते समय कई फैक्टर्स को ध्यान में रखते हैं। जैसे कि डिपॉजिट रेट, रेपो रेट, ऑपरेशनल कॉस्ट और कैश रिजर्व रेशो इन सब को बनाए रखने की कॉस्ट MCLR में शामिल होती है। जब भी रेपो रेट में बदलाव होता है तो बैंकों के MCLR रेट पर भी असर पड़ता है। एमसीएलआर में बढ़ोतरी का असर होम लोन, ऑटो लोन, पर्सनल लोन समेतसभी तरह के लोन की EMI पर दिखता है। ऐसे में अगर MCLR बढ़ता है तो पुराने ग्राहकों को लोन EMI पर ज्यादा पैसे चुकाने पड़ते हैं, इसके अलावा नया लोन भी ग्राहकों को महंगे रेट पर मिलता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

बीएमडब्ल्यू मोटोरॉड ने लॉन्च किया बाइक राइडर्स के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱बीएमडब्ल्यू मोटोरॉड ने लॉन्च किया बाइक राइडर्स के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम नई दिल्ली । भारत में अपने एडवेंचर बाइक राइडर्स के लिए बीएमडब्ल्यू मोटोरॉड ने जीएस एक्सपीरियेंस 2026 राइडर ट्रेनिंग प्रोग्राम की शुरुआत कर दी है। इस सालाना कार्यक्रम को देश के उत्तर, पश्चिम और दक्षिण भारत के नौ प्रमुख […]

PNGSरेवा डायमंड ज्वेलरी लांच कर रही आईपीओ

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱PNGSरेवा डायमंड ज्वेलरी लांच कर रही आईपीओ नई दिल्ली । पीएनजीएस रेवा डायमंड ज्वेलरी 24 से 26 फरवरी 2026 तक अपना आईपीओ लेकर आ रही है। यह 380 करोड़ रुपये का पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है, जिसमें ओएफएस नहीं है। प्री-इश्यू शेयर 2,18,66,400 हैं और फेस वैल्यू 10 है। […]