Head became the fastest Australian batsman to reach 3000 runs

हेड सबसे तेजी से 3000 रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने

हेड सबसे तेजी से 3000 रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बने

सिडनी । ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने यहां भारतीय के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय में एक अहम उपलब्धि अपने नाम की है। हेड ने इस मैच में जैसे ही अपना 22 वां रन बनाया। वह ऑस्ट्रेलिया की ओर से एकदिवसीय में सबसे तेजी से 3000 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बन गये हैं। हेड ने इसी के साथ ही अपने ही देश के अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का भी रिकार्ड तोड़ दिया। हेड भारत के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी करते आये हैं और उन्होंने कई मैचों में बदलाव किया है।
हेड ने अपने 3000 रन 76वीं पारी में बनाये हैं। वहीं स्मिथ ने 79 पारियों में 3000 रन पूरे किए थे। इसके अलावा माइकल बेवन और जॉर्ज बेली ने ये रन 80 पारियों में पूरे किये थे। वहीं डेविड वॉर्नर ने 81 पारियों जबकि डीन जोन्स ने 82 पारियों में 3000 रन बनाये। ट्रैविस ने इस मैच में 25 गेंदों में 29 रन बनाये और वह मोहम्मद सिराज का शिकार बने।
हेड ने अपनी पारी में 6 चौके लगाये। वहीं सिराज के खिलाफ वह सहज नहीं रहे है। सिराज ने अब तक 8वीं बार हेड का विकेट लिया है। हेड का सिराज के खिलाफ दमदार प्रदर्शन रहा है हालांकि इस सीरीज में अभी तक हेड असफल रहे हैं। पहले मैच में वह 8 रन जबकि दूसरे मैच में 29 रन बनाकर आउट हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

PBKS vs GT, IPL 2026 – 4th Match Highlights : पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱PBKS vs GT, IPL 2026 – 4th Match Highlights : पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हराया कूपर कोनोली #Cooper Connolly के नाबाद अर्द्धशतक नई दिल्ली: कूपर कोनोली की नाबाद पारी के दम पर पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराकर जीत के साथ अपने आईपीएल […]

IPL 2026 – RR vs CSK: राजस्थान रॉयल्स (RR) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को दी करारी हार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 – RR vs CSK: राजस्थान रॉयल्स (RR) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को दी करारी हार UNN: वैभव सूर्यवंशी (52) और यशस्वी जायसवाल (38*) की तूफानी पारियों की मदद से राजस्थान रॉयल्स ने 128 रनों के लक्ष्य को 12.1 ओवर में हासिल कर लिया। इसी के साथ राजस्थान […]