Bihar-bound trains overcrowded, Rahul Gandhi attacks Centre

बिहार जाने वाली ट्रेनों में ठसाठस भीड़, राहुल गांधी का केंद्र पर हमला……….कहां हैं 12,000 स्पेशल ट्रेनें?

कई ट्रेनों में क्षमता से 200 प्रतिशत तक यात्री सवार
पटना (ईएमएस)। बिहार में विधानसभा चुनावों और छठ महापर्व से पहले घर लौटने की चाह में लोगों की भीड़ इनदिनों ट्रेनों पर उमड़ पड़ी है। केंद्र सरकार ने पहले दावा किया था कि यात्रियों की सुविधा के लिए 12 हजार स्पेशल ट्रेन चलेगी, ताकि किसी को भी घर जाने में परेशानी न हो। लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। बिहार जाने वाली ज्यादातर ट्रेनें ठसाठस भरी हुई हैं, टिकट मिलना मुश्किल है और कई जगह यात्रियों को खड़े होने तक की जगह नहीं मिल रही। ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखकर विपक्ष ने केंद्र सरकार की घेराबंदी की है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पोस्ट करते हुए लिखा, त्यौहारों का महीना है दिवाली, भाईदूज, छठ। बिहार में इन त्यौहारों का मतलब सिर्फ आस्था नहीं, घर लौटने की लालसा है, मिट्टी की खुशबू, परिवार का स्नेह, गांव का अपनापन है। लेकिन यह लालसा अब यात्रा करने वालों के लिए संघर्ष बन चुकी है। बिहार जाने वाली ट्रेनें ठसाठस भरी हैं, टिकट मिलना असंभव है, और ट्रेन का सफर अमानवीय हो गया है। कई ट्रेनों में क्षमता से 200 प्रतिशत तक यात्री सवार हैं, लोग दरवाजों और छतों तक लटके हैं। फेल डबल इंजन सरकार के दावे खोखले हैं। कहां हैं 12,000 स्पेशल ट्रेनें? क्यों हालात हर साल और बदतर ही होते जाते हैं। क्यों बिहार के लोग हर साल इसतरह से अपमानजनक हालात में घर लौटने को मजबूर हैं? अगर राज्य में रोज़गार और सम्मानजनक जीवन मिलता, तब उन्हें हज़ारों किलोमीटर दूर भटकना नहीं पड़ता। ये सिर्फ़ मजबूर यात्री नहीं, एनडीए की धोखेबाज़ नीतियों और नियत का जीता-जागता सबूत हैं।यात्रा सुरक्षित और सम्मानजनक हो यह अधिकार है, कोई एहसान नहीं।

×
Date : 26 October 2025 Posted By : EDITOR
बिहार जाने वाली ट्रेनों में ठसाठस भीड़, राहुल गांधी का केंद्र पर हमला……….कहां हैं 12,000 स्पेशल ट्रेनें?
News Image

बिहार जाने वाली ट्रेनों में ठसाठस भीड़, राहुल गांधी का केंद्र पर हमला..........कहां हैं 12,000 स्पेशल ट्रेनें?

कई ट्रेनों में क्षमता से 200 प्रतिशत तक यात्री सवार
पटना (ईएमएस)। बिहार में विधानसभा चुनावों और छठ महापर्व से पहले घर लौटने की चाह में लोगों की भीड़ इनदिनों ट्रेनों पर उमड़ पड़ी है। केंद्र सरकार ने पहले दावा किया था कि यात्रियों की सुविधा के लिए 12 हजार स्पेशल ट्रेन चलेगी, ताकि किसी को भी घर जाने में परेशानी न हो। लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। बिहार जाने वाली ज्यादातर ट्रेनें ठसाठस भरी हुई हैं, टिकट मिलना मुश्किल है और कई जगह यात्रियों को खड़े होने तक की जगह नहीं मिल रही। ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखकर विपक्ष ने केंद्र सरकार की घेराबंदी की है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पोस्ट करते हुए लिखा, त्यौहारों का महीना है दिवाली, भाईदूज, छठ। बिहार में इन त्यौहारों का मतलब सिर्फ आस्था नहीं, घर लौटने की लालसा है, मिट्टी की खुशबू, परिवार का स्नेह, गांव का अपनापन है। लेकिन यह लालसा अब यात्रा करने वालों के लिए संघर्ष बन चुकी है। बिहार जाने वाली ट्रेनें ठसाठस भरी हैं, टिकट मिलना असंभव है, और ट्रेन का सफर अमानवीय हो गया है। कई ट्रेनों में क्षमता से 200 प्रतिशत तक यात्री सवार हैं, लोग दरवाजों और छतों तक लटके हैं। फेल डबल इंजन सरकार के दावे खोखले हैं। कहां हैं 12,000 स्पेशल ट्रेनें? क्यों हालात हर साल और बदतर ही होते जाते हैं। क्यों बिहार के लोग हर साल इसतरह से अपमानजनक हालात में घर लौटने को मजबूर हैं? अगर राज्य में रोज़गार और सम्मानजनक जीवन मिलता, तब उन्हें हज़ारों किलोमीटर दूर भटकना नहीं पड़ता। ये सिर्फ़ मजबूर यात्री नहीं, एनडीए की धोखेबाज़ नीतियों और नियत का जीता-जागता सबूत हैं।यात्रा सुरक्षित और सम्मानजनक हो यह अधिकार है, कोई एहसान नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट

📰 Generate e-Paper Clip फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट ढाका। ढाका से लंदन जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 16 सितंबर को सीट को लेकर तीन यात्रियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। सोशल […]

MP: CM मोहन यादव ने शुरू किया मुफ्त रजिस्ट्री अभियान, 41 हजार गांवों के परिवारों को मिलेगा संपत्ति का अधिकार

📰 Generate e-Paper Clip MP: ग्रामीण आबादी को मिलेगा अपनी संपत्ति का अधिकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव PM मोदी के जन्मदिन पर स्वामित्व योजना एक अनमोल उपहार :  नितिन नवीन स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026 के अंतर्गत 50 लाख निजी संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री अभियान का शुभारंभ, मुख्यमंत्री डॉ. यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री […]