Hemant Soren became the CM of Jharkhand for the fourth time

हेमंत सोरेन चौथी बार झारखंड के सीएम बने: ममता समेत INDIA की 10 पार्टियों के नेता मौजूद रहे

 

हेमंत सोरेन चौथी बार झारखंड के सीएम बने: ममता समेत INDIA की 10 पार्टियों के नेता मौजूद रहे

हेमंत पिता शिबू सोरेन को हाथ पकड़कर मंच तक ले गए

नई दिल्ली : JMM लीडर हेमंत सोरेन चौथी बार झारखंड के सीएम बन गए। उन्हें गुरुवार को रांची के मोरहाबादी मैदान में गवर्नर संतोष गंगवार ने शपथ दिलाई। मंत्रिमंडल का विस्तार बाद में किया जाएगा। समारोह में INDIA की 10 पार्टियों के 18 बड़े नेता शामिल हुए। इनमें राहुल गांधी, प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव और आरजेडी के तेजस्वी यादव मौजूद रहे। दोपहर 3 बजे हेमंत सोरेन अपने पिता शिबू सोरेन को हाथ पकड़कर समारोह स्थल ले गए। शपथ से पहले हेमंत ने कहा, ‘आज का दिन ऐतिहासिक होगा। हमारी एकता ही हमारा सबसे बड़ा हथियार है। हमें न विभाजित किया जा सकता है, न ही शांत किया जा सकता है। हम झारखंडी हैं और झारखंडी झुकते नहीं हैं। शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सिदो- कान्हू उद्यान में अमर वीर शहीद सिदो- कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी थीं। वहीं, बोकारो के चंदनकियारी के अग्निवीर जवान अर्जुन महतो के शहीद होने पर उनके भाई बलराम महतो को नियुक्ति पत्र दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

आशुतोष ब्रह्मचारी का दावा, उनके पास पुख्ता सबूत……दोनों को जेल जाने से कोई नहीं रोक सकता

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱आशुतोष ब्रह्मचारी का दावा, उनके पास पुख्ता सबूत……दोनों को जेल जाने से कोई नहीं रोक सकता प्रयागराज । उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में एडीजे पॉक्सो कोर्ट के आदेश पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और मुकुंदानंद ब्रह्मचारी के खिलाफ यौन शोषण की एफआईआर दर्ज हुई है। मामले में वादी आशुतोष ब्रह्मचारी ने बयान जारी […]

इजरायल पहुंचे PM मोदी, नेतन्याहू ने गले लगाकर किया वेलकम….

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इजरायल पहुंचे PM मोदी, नेतन्याहू ने गले लगाकर किया वेलकम…. इजरायली संसद नेसेट को संबोधित करने वाले पहले भारतीय PM मोदी तेल अवीव। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी दो दिनी इजरायल यात्रा पर भारतीय समयनुसार बुधवार दोपहर को तेल अवीव के बेन गुरियन हवाई अड्डे पहुंचे। जहां प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने […]