Hockey India to distribute prize money worth Rs 12 crore

हॉकी इंडिया 12 करोड़ रुपये के पुरस्कार बांटेगी

हॉकी इंडिया 12 करोड़ रुपये के पुरस्कार बांटेगी

नई दिल्ली । अब भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों पर पैसा बरसेगा। हॉकी इंडिया ने अपने सातवें वार्षिक पुरस्कारों के लिए 12 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है। इसमें आठ श्रेणियों में 32 खिलाड़ियों को नामांकित किया गया है। वार्षिक पुरस्कार कार्यक्रम शनिवार को होगा। इमसें साल 2024 सत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान होगा।
पुरस्कार समारोह में प्रतिष्ठित बलबीर सिंह सीनियर पुरस्कार साल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को दिया जाएगा। ये सर्वश्रेष्ठ पुरुष और सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी को दिया जाएगा। इसके अलावा युवा खिलाड़ियों को भी पुरस्कार दिया जाएगा। जुगरात सिंह पुरस्कार वर्ष के उभरते हुए सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी जबकि असुंता लाकड़ा पुरस्कार वर्ष की उभरती हुई महिला खिलाड़ी को मिलेगा। इसके अलावा विभिन्न भूमिकाओं में व्यक्तिगत उत्कृष्टता के लिए भी पुरस्कार दिए जाएंगे। इसमें वर्ष के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के लिए बलजीत सिंह पुरस्कार, वर्ष के सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर के लिए परगट सिंह पुरस्कार, वर्ष के सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर के लिए अजीत पाल सिंह पुरस्कार और वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फारवर्ड के लिए धनराज पिल्ले पुरस्कार दिया जाएगा। इन खिलाड़ियों को मिलेगा पुरस्कार
सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर के लिए हॉकी इंडिया बलजीत सिंह पुरस्कार- बिचू देवी खारीबाम, कृष्ण बहादुर पाठक, पीआर श्रीजेश, सविता
सर्वश्रेष्ठ फारवर्ड के लिए हॉकी इंडिया धनराज पिल्लै पुरस्कार- लालरेम्सियामी, अभिषेक, सुखजीत सिंह, नवनीत कौर।
सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर के लिए हॉकी इंडिया परगट सिंह पुरस्कार- संजय, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह, उदिता।
के सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर के लिए हॉकी इंडिया अजीत पाल सिंह पुरस्कार, जरमनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलाकांता शर्मा, सुमित।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती कोलकाता : सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस मैदान पर नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराकर सीजन की पहली जीत अपने नाम कर ली है. इस जीत के बाद टीम के कप्तान ईशान […]

IPL 2026 – LSG Vs DC Highlight: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 6 विकेट से हरा दिया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 – LSG Vs DC Highlight: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 6 विकेट से हरा दिया UNN: IPL 2026 के में पांचवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ 141 रनों पर ऑलआउट […]