Housefull 5 teaser released akshay kumar

Housefull 5 Teaser : ‘हाउसफुल 5’ टीज़र जारी किया

Housefull 5 Teaser: हाउसफुल के 15 साल पूरे होने के मौके पर, साजिद नाडियाडवाला ने ‘हाउसफुल 5’ का शानदार टीज़र जारी किया

किलर कॉमेडी’ 6 जून, 2025 को रिलीज़ के लिए तैयार है!

Mumbai: साजिद नाडियाडवाला यकीनन दूर की सोच रखने वाले फिल्म-मेकर हैं, जिन्होंने भारतीय सिनेमा को इसकी सबसे पसंदीदा कॉमेडी फ्रैंचाइज़ी में से एक, यानी ‘हाउसफुल’ की सौगात दी है, जिसने आज 15 सालों का शानदार सफ़र पूरा किया है! ‘हाउसफुल’ की पहली कड़ी 30 अप्रैल 2010 को रिलीज़ हुई थी और आज इस फ्रैंचाइज़ी के 15 साल पूरे हो गए हैं। इसलिए, आज के इस खास मौके पर ‘हाउसफुल 5’ का टीज़र जारी किया गया, जिसका दर्शकों को लंबे समय से इंतज़ार है।
पाँच गुना ज़्यादा हँसी और पाँच गुना ज़्यादा पागलपन भरी ये फिल्म पूरे परिवार का भरपूर मनोरंजन करेगी, जैसा पहले कभी नहीं हुआ है। हाउसफुल भारत की इकलौती ऐसी फ्रैंचाइज़ी है, जिसकी 5वीं कड़ी रिलीज़ होने वाली है।
बॉलीवुड के सबसे बड़े कलाकारों वाली इस फिल्म के टीज़र में उन सितारों की रोमांचक पहली झलक पेश की गई है, जिनमें अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर और आकाशदीप साबिर शामिल हैं। तरुण मनसुखानी के डायरेक्शन में बनी ‘हाउसफुल 5’ दर्शकों को एक आलीशान क्रूज़ के सफ़र पर ले जाती है, और दर्शकों को कभी न खत्म होने वाली हंसी, रोमांचक मोड़ और चार्टबस्टर गानों वाली इस किलर कॉमेडी में उतार-चढ़ाव से भरपूर मनोरंजन का आनंद मिलने वाला है।
साजिद नाडियाडवाला द्वारा अपने बैनर, नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत प्रोड्यूस की गई फिल्म ‘हाउसफुल 5’ दुनिया भर के सिनेमाघरों में 6 जून 2025 को रिलीज़ के लिए तैयार है। इस बार गर्मी के मौसम में, भारत की सबसे बड़ी कॉमेडी फ्रैंचाइज़ी के साथ क्रूज़ के सफ़र के लिए तैयार हो जाइए— हाउसफुल उसी पागलपन के साथ फिर वापस आ गया है, जो पहले से कहीं ज़्यादा बड़ा है!

×
Date : 01 May 2025 Posted By : EDITOR
Housefull 5 Teaser : ‘हाउसफुल 5’ टीज़र जारी किया
News Image

Housefull 5 Teaser: हाउसफुल के 15 साल पूरे होने के मौके पर, साजिद नाडियाडवाला ने 'हाउसफुल 5' का शानदार टीज़र जारी किया

किलर कॉमेडी' 6 जून, 2025 को रिलीज़ के लिए तैयार है!

Mumbai: साजिद नाडियाडवाला यकीनन दूर की सोच रखने वाले फिल्म-मेकर हैं, जिन्होंने भारतीय सिनेमा को इसकी सबसे पसंदीदा कॉमेडी फ्रैंचाइज़ी में से एक, यानी 'हाउसफुल' की सौगात दी है, जिसने आज 15 सालों का शानदार सफ़र पूरा किया है! 'हाउसफुल' की पहली कड़ी 30 अप्रैल 2010 को रिलीज़ हुई थी और आज इस फ्रैंचाइज़ी के 15 साल पूरे हो गए हैं। इसलिए, आज के इस खास मौके पर 'हाउसफुल 5' का टीज़र जारी किया गया, जिसका दर्शकों को लंबे समय से इंतज़ार है।
पाँच गुना ज़्यादा हँसी और पाँच गुना ज़्यादा पागलपन भरी ये फिल्म पूरे परिवार का भरपूर मनोरंजन करेगी, जैसा पहले कभी नहीं हुआ है। हाउसफुल भारत की इकलौती ऐसी फ्रैंचाइज़ी है, जिसकी 5वीं कड़ी रिलीज़ होने वाली है।
बॉलीवुड के सबसे बड़े कलाकारों वाली इस फिल्म के टीज़र में उन सितारों की रोमांचक पहली झलक पेश की गई है, जिनमें अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर और आकाशदीप साबिर शामिल हैं। तरुण मनसुखानी के डायरेक्शन में बनी 'हाउसफुल 5' दर्शकों को एक आलीशान क्रूज़ के सफ़र पर ले जाती है, और दर्शकों को कभी न खत्म होने वाली हंसी, रोमांचक मोड़ और चार्टबस्टर गानों वाली इस किलर कॉमेडी में उतार-चढ़ाव से भरपूर मनोरंजन का आनंद मिलने वाला है।
साजिद नाडियाडवाला द्वारा अपने बैनर, नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत प्रोड्यूस की गई फिल्म 'हाउसफुल 5' दुनिया भर के सिनेमाघरों में 6 जून 2025 को रिलीज़ के लिए तैयार है। इस बार गर्मी के मौसम में, भारत की सबसे बड़ी कॉमेडी फ्रैंचाइज़ी के साथ क्रूज़ के सफ़र के लिए तैयार हो जाइए— हाउसफुल उसी पागलपन के साथ फिर वापस आ गया है, जो पहले से कहीं ज़्यादा बड़ा है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

जियोहॉटस्टार ने ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ के सीजन 2 की घोषणा की, 24 नवंबर से होगा प्रीमियर

📰 Generate e-Paper Clip जियोहॉटस्टार ने ‘महाभारत: एक धर्मयुद्ध’ के सीजन 2 की घोषणा की, 24 नवंबर से होगा प्रीमियर 25 कड़ियों का यह नया सीजन महाभारत के निर्णायक अध्यायों को उजागर करेगा, हर हफ्ते रिलीज होंगे नए एपिसोड Mumbai: बहुत कम ऐसी कहानियाँ हैं जो पीढ़ियों से चली आ रही हैं और आज भी […]

NETFLIX’S UNACCUSTOMED EARTH DEBUTS OFFICIAL TRAILER

📰 Generate e-Paper Clip NETFLIX’S UNACCUSTOMED EARTH DEBUTS OFFICIAL TRAILER Mumbai: Netflix released the official trailer, key art and new images for Unaccustomed Earth, the upcoming family drama series from John Wells Productions starring Freida Pinto coming to Netflix December 17. Inspired by Jhumpa Lahiri’s internationally beloved 2008 short story collection of the same name, […]