Indore's glorious tradition Anant Chaturdashi procession

Madhya Pradesh- Indore : हुकमचंद मिल की श्रीकृष्ण और इंद्र देवता के युद्ध झांकी को मिला फर्स्ट प्राइज

 

हुकमचंद मिल की श्रीकृष्ण और इंद्र देवता के युद्ध झांकी को मिला फर्स्ट प्राइज

इंदौर। इंदौर की गौरवशाली परंपरा अनंत चतुर्दशी चल समारोह में एक बार फिर नजर आई। रातभर जोश और उल्लास के साथ चल समारोह में निकली नयनाभिराम झांकियों और अखाड़ों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने हजारों लोगों का मन मोह लिया। इंदौर जिला प्रशासन द्वारा गठित झांकी तथा अखाड़ा निर्णायक समितियों द्वारा हुकमचंद मिल की श्रीकृष्ण और इंद्र देवता का युद्ध झांकी को प्रथम स्थान पर चुना गया। इसी तरह अखाड़ों में चंद्रपाल उस्ताद व्यायामशाला और छोगालाल उस्ताद व्यायामशाला को प्रथम स्थान मिला।
इन झांकियों को मिले पुरस्कार
प्रथम पुरस्कार – हुकमचंद मिल- (श्रीकृष्ण और इंद्र देवता का युद्ध)
द्वितीय पुरस्कार – राजकुमार मिल- (मोटू पतलू की जोड़ी) और कल्याण मिल- (राष्ट्रीय एकता का संदेश)
तृतीय पुरस्कार – मालवा मिल- (श्रीकृष्ण द्वारा माखन चोरी)
विशेष पुरस्कार – स्वदेशी मिल- (कुंभकरण को जगाने का प्रयास) और होप टेक्सटाइल भण्डारी मिल- (पुत्र गणेश को जीवित देखकर मां पार्वती आंनद मग्न हुई)

अखाड़ों को बंदिश तथा बल्लम में पुरस्कार
चल समारोह में अखाड़ों तथा व्यायाम शालाओं को इस बार दो विधाओं बंदिश तथा बल्लम (भाला) वर्ग में सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुतियों के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए।
बंदिश वर्ग
प्रथम – चंद्रपाल उस्ताद व्यायामशाला
द्वितीय – हीरालाल उस्ताद व्यायामशाला और महावर कोली समाज व्यायाम शाला
तृतीय – सार्वजनिक अहिरवार चैतन्य व्यायामशाला
विशेष – चिमनलाल उस्ताद व्यायाम शाला
बल्लम (भाला) वर्ग
प्रथम – छोगालाल उस्ताद व्यायामशाला
द्वितीय – ब्रजलाल उस्ताद व्यायामशाला शंकरगंज और बिंदा गुरु व्यायामशाला
तृतीय – बाबूसिंह उस्ताद व्यायामशाला
विशेष – गुरु रविदास व्यायामशाला
महिला वर्ग विशेष – रामनाथ गुरु शस्त्र कला व्यायामशाला
बालक वर्ग
प्रथम – कार्तिक राजपूत (लोधी पंच व्यायामशाला)
द्वितीय – आशीष कदम (पवन पुत्र व्यायामशाला तिल्लौर) तथा – प्रिंस यादव (गुरुदास व्यायामशाला बड़ा गणपति)
तृतीय – सुदर्शन( मुलचंद उस्ताद व्यायामशाला)
विशेष – धीरज कौशल (गाजी गुरु व्यायामशाला)
बालिका वर्ग
प्रथम – प्रतिष्ठा हार्डिया (एकलव्य व्यायामशाला)
द्वितीय – दिशा गाजरिया (महावीर व्यायामशाला इतवारिया बाजाार) तथा जिया यादव (डमरू उस्ताद व्यायामशाला)
तृतीय – आयुषी वर्मा (कल्लन गुरु व्यायामशाला)
विशेष – क्रिजंल प्रजापत (गुरु मोहन सिंह उस्ताद व्यायामशाला)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ज्ञान के साथ नैतिकता, संवेदनशीलता और सेवा का भाव आवश्यक: राज्यपाल श्री पटेल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱ज्ञान के साथ नैतिकता, संवेदनशीलता और सेवा का भाव आवश्यक: राज्यपाल श्री पटेल राज्यपाल परीक्षा तैयारी संस्थान के द्वितीय बैच शुभारम्भ कार्यक्रम में हुए शामिल भोपाल : राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने कहा है कि समग्र व्यक्तित्व के विकास के लिए ज्ञान के साथ-साथ नैतिकता संवेदनशीलता और सेवा का भाव […]

Madhya Pradesh: इंदौर में रंगपंचमी पर गैर का भव्य आयोजन, शहर रंगों में सराबोर

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 Madhya Pradesh: इंदौर में रंगपंचमी पर गैर का भव्य आयोजन, शहर रंगों में सराबोर निगम ने इंदौर की ऐतिहासिक रंगपंचमी गैर के तत्काल बाद चाक-चौबंद तैयारी कर की सफाई इंदौर । इंदौर की ऐतिहासिक तथा परंपरागत रंगपंचमी पर निकलने वाली गैर के अवसर पर लाखों लोगों गैर मे शामिल […]