Hundreds of industrialists from Indore will Invest Summit

MP: भोपाल की इन्वेस्ट समिट में इंदौर संभाग से सैकड़ों की संख्या में उद्योगपति होंगे शामिल

भोपाल की इन्वेस्ट समिट में इंदौर संभाग से सैकड़ों की संख्या में उद्योगपति होंगे शामिल

तलाशेंगे निवेश की संभावनाएं

इंदौर। मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए भोपाल में 24 एवं 25 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। इस समिट में इंदौर संभाग में भी निवेश की अपार संभावनाएं बन रही है। इंदौर संभाग में निवेश के लिए हर तरह का अनुकूल वातावरण, सुविधा और संसाधन उपलब्ध है। भोपाल की इन्वेस्ट समिट में इंदौर संभाग के सैकड़ों उद्योगपति शामिल होंगे और निवेश की संभावनाएं तलाशेंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर क्षेत्र के उद्योगपतियों को इन्वेस्ट समिट में शामिल होने का न्योता देने के लिए स्वयं इंदौर आए थे। उन्होंने उद्योगपतियों से इन्वेस्ट समिट में शामिल होने और निवेश करने का आह्वान किया था। बताया गया कि इंदौर संभाग के झाबुआ, अलीराजपुर सहित सभी जिलों के सैकड़ों की संख्या में उद्योगपति इन्वेस्ट समिट में शामिल होंगे। समिट में इंदौर जिले से 644, धार से 248, खंडवा से 81, खरगोन से 70, झाबुआ से 25, अलीराजपुर से 27, बड़वानी से 57 और बुरहानपुर से 55 उद्योगपति शामिल होंगे।

इन्वेस्टर्स समिट के लिए इंदौर में व्यापक तैयारियां जारी

मध्यप्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए व्यापक तैयारियां जारी है , जिसमें देश व विदेश से इन्वेस्टर शामिल होंगे। अनेक इन्वेस्टर इंदौर होकर भोपाल जाएंगे। जिनके स्वागत के लिए इंदौर एयरपोर्ट पर व्यापक तैयारियां की गई है। मेहमानों का भारतीय परंपरा अनुसार तिलक व मालवी पगड़ी पहनाकर स्वागत व सत्कार किया जायेगा। इंदौर यात्रा की स्मृति को सहजने के लिए एक सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया है। जिसमें इंदौर की खासियत राजवाड़ा की प्रतिकृति बनाई गई है। उद्योगपति अपनी सेल्फी लेकर इंदौर की यात्रा को सहेज सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

CM Mohan Yadav का सख्त एक्शन, सीधी दौरे में मचा हड़कंप

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱CM Mohan Yadav का सख्त एक्शन, सीधी दौरे में मचा हड़कंप  सीधी कलेक्टर (collector) और गुना एसपी (SP) को हटाया, लापरवाही पर बड़ा फैसला Bhopal: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार 22 मार्च को अचानक सीधी जिले का दौरा कर प्रशासनिक व्यवस्था की जमीनी हकीकत परखी। दौरे के […]

मध्यप्रदेश बनेगा स्पेसटेक नीति-2026 से अंतरिक्ष तकनीक का प्रमुख केंद्र: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मध्यप्रदेश बनेगा स्पेसटेक नीति-2026 से अंतरिक्ष तकनीक का प्रमुख केंद्र: मुख्यमंत्री डॉ. यादव भारत की नई अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में सशक्त भूमिका में रहेगा मध्यप्रदेश निवेश, नवाचार और स्टार्टअप को मिलेगा बढ़ावा युवाओं के लिए खुलेंगे उच्च कौशल रोजगार के नए अवसर भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है […]