Hurricane Milton wreaks havoc in Florida

अमेरिका : तूफान मिल्टन ने फ्लोरिडा में मचाई तबाही, पांच लोगों की मौत

 

अमेरिका : तूफान मिल्टन ने फ्लोरिडा में मचाई तबाही, पांच लोगों की मौत

us: तूफान ‘मिल्टन’ अमेरिका के फ्लोरिडा में तबाही मचाने और तेज हवाओं एवं बारिश के साथ क्षेत्र के शहरों को तबाह करने के बाद, बृहस्पतिवार को अटलांटिक महासागर में प्रवेश कर गया। तूफान के कारण कम से कम पांच लोगों की मौत हुई है। तूफान (हरीकेन) मिल्टन बुधवार रात टैम्पा से लगभग 112 किलोमीटर दक्षिण स्थित सिएस्टा तट पर श्रेणी-तीन के तूफान के रूप में टकराया था। तूफान के कारण फ्लोरिडा में 34 लाख से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। हालांकि, तूफान के कारण बहुत नुकसान हुआ है लेकिन गवर्नर रॉन डेसेंटिस ने कहा कि यह सबसे बुरी स्थिति नहीं है। टैम्पा में जिस प्रलयकारी तूफान की आशंका थी, वैसा देखने को नहीं मिला, लेकिन इलाके में अब भी एक बड़ी आपात स्थिति है। गवर्नर के अनुसार, तूफान के कारण इलाके के कुछ हिस्सों में 18 इंच (45 सेंटीमीटर) बारिश दर्ज की गई। अधिकारियों ने कहा है कि खतरा अभी टला नहीं है और फ्लोरिडा के पूर्वी-मध्य तट के अधिकांश भाग और जॉर्जिया के उत्तर में तूफानी लहरों की चेतावनी जारी की गई है।
दक्षिण कैरोलाइना के तट पर उष्णकटिबंधीय तूफान की चेतावनी जारी की गई है। फ्लोरिडा के अटलांटिक तट पर फोर्ट पियर्स के पास स्थित स्पेनिश लेक्स कंट्री क्लब को भारी नुकसान पहुंचा है, जहां कई मकान नष्ट हो गए और कुछ निवासियों की मौत हो गई। सेंट लूसी काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बताया कि वहां आए तूफान में पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने फ्लोरिडा के 15 इलाकों को खाली करने के आदेश जारी किए, जिनकी कुल आबादी लगभग 72 लाख है।
लगभग 80,000 लोगों ने आश्रय स्थलों में रात बिताई तथा हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। वहीं, ऑरलैंडो में, वॉल्ट डिज़्नी वर्ल्ड, यूनिवर्सल ऑरलैंडो और सी वर्ल्ड बृहस्पतिवार को बंद रहे। इस बीच, पॉप गायिका टेलर स्विफ्ट ने तूफान हेलेन और मिल्टन के बाद राहत कार्यों में सहयोग के लिए गैर लाभकारी संस्था ‘फीडिंग अमेरिका’ को 50 लाख अमेरिकी डॉलर का दान दिया है। गैर-लाभकारी संस्था ने बुधवार को पॉप स्टार के दान की घोषणा की। इसके सीईओ क्लेयर बेबिनॉक्स-फोंटेनोट ने एक बयान में कहा कि ‘फीडिंग अमेरिका’ दान देने के लिए उनका आभारी है।

×
Date : 11 October 2024 Posted By : EDITOR
अमेरिका : तूफान मिल्टन ने फ्लोरिडा में मचाई तबाही, पांच लोगों की मौत
News Image

 

अमेरिका : तूफान मिल्टन ने फ्लोरिडा में मचाई तबाही, पांच लोगों की मौत

us: तूफान ‘मिल्टन' अमेरिका के फ्लोरिडा में तबाही मचाने और तेज हवाओं एवं बारिश के साथ क्षेत्र के शहरों को तबाह करने के बाद, बृहस्पतिवार को अटलांटिक महासागर में प्रवेश कर गया। तूफान के कारण कम से कम पांच लोगों की मौत हुई है। तूफान (हरीकेन) मिल्टन बुधवार रात टैम्पा से लगभग 112 किलोमीटर दक्षिण स्थित सिएस्टा तट पर श्रेणी-तीन के तूफान के रूप में टकराया था। तूफान के कारण फ्लोरिडा में 34 लाख से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। हालांकि, तूफान के कारण बहुत नुकसान हुआ है लेकिन गवर्नर रॉन डेसेंटिस ने कहा कि यह सबसे बुरी स्थिति नहीं है। टैम्पा में जिस प्रलयकारी तूफान की आशंका थी, वैसा देखने को नहीं मिला, लेकिन इलाके में अब भी एक बड़ी आपात स्थिति है। गवर्नर के अनुसार, तूफान के कारण इलाके के कुछ हिस्सों में 18 इंच (45 सेंटीमीटर) बारिश दर्ज की गई। अधिकारियों ने कहा है कि खतरा अभी टला नहीं है और फ्लोरिडा के पूर्वी-मध्य तट के अधिकांश भाग और जॉर्जिया के उत्तर में तूफानी लहरों की चेतावनी जारी की गई है।
दक्षिण कैरोलाइना के तट पर उष्णकटिबंधीय तूफान की चेतावनी जारी की गई है। फ्लोरिडा के अटलांटिक तट पर फोर्ट पियर्स के पास स्थित स्पेनिश लेक्स कंट्री क्लब को भारी नुकसान पहुंचा है, जहां कई मकान नष्ट हो गए और कुछ निवासियों की मौत हो गई। सेंट लूसी काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बताया कि वहां आए तूफान में पांच लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने फ्लोरिडा के 15 इलाकों को खाली करने के आदेश जारी किए, जिनकी कुल आबादी लगभग 72 लाख है।
लगभग 80,000 लोगों ने आश्रय स्थलों में रात बिताई तथा हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाना पड़ा। वहीं, ऑरलैंडो में, वॉल्ट डिज़्नी वर्ल्ड, यूनिवर्सल ऑरलैंडो और सी वर्ल्ड बृहस्पतिवार को बंद रहे। इस बीच, पॉप गायिका टेलर स्विफ्ट ने तूफान हेलेन और मिल्टन के बाद राहत कार्यों में सहयोग के लिए गैर लाभकारी संस्था ‘फीडिंग अमेरिका' को 50 लाख अमेरिकी डॉलर का दान दिया है। गैर-लाभकारी संस्था ने बुधवार को पॉप स्टार के दान की घोषणा की। इसके सीईओ क्लेयर बेबिनॉक्स-फोंटेनोट ने एक बयान में कहा कि ‘फीडिंग अमेरिका' दान देने के लिए उनका आभारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

पीयूष गोयल ने डेनमार्क के मंत्री से की मुलाकात, व्यापार और निवेश बढ़ाने पर हुई चर्चा

📰 Generate e-Paper Clip पीयूष गोयल ने डेनमार्क के मंत्री से की मुलाकात, व्यापार और निवेश बढ़ाने पर हुई चर्चा नई द‍िल्‍ली। भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को डेनमार्क के व्यापार और प्रतिस्पर्धा मंत्री मार्टिन लिडेगार्ड के साथ द्विपक्षीय बैठक की। इस वार्ता के दौरान दोनों देशों के बीच व्‍यापार […]

महामहिम थिएरी माथू, भारत में फ्रांस के राजदूत, ने सुनील भारती मित्तल को शेवेलिए द ल’ऑर्द्र नेशनल द ला लेजियों दनर से सम्मानित किया 

📰 Generate e-Paper Clip महामहिम थिएरी माथू, भारत में फ्रांस के राजदूत, ने सुनील भारती मित्तल को शेवेलिए द ल’ऑर्द्र नेशनल द ला लेजियों दनर से सम्मानित किया  नई दिल्ली : भारत में फ्रांस के राजदूत महामहिम श्री थिएरी माथू ने भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक एवं अध्यक्ष श्री सुनील भारती मित्तल को 28 अक्टूबर को […]