I feel really sad for Sajni Radhika Madan

सजनी के लिए मुझे वास्तव में दुख हो रहा है: राधिका मदान

Mumbai: फिल्म सजनी शिंदे का वायरल वीडियो में प्रमुख भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस राधिका मदान ने बताया कि किस तरह फिल्म ने उन्हें अपने अंदर झांकने पर मजबूर किया। उन्होंने कहा, सजनी के लिए मुझे वास्तव में दुख हो रहा है। लेकिन इसका उपाय सिर्फ यह है कि आप समाज के लिए अपनी चमक या अपनी मासूमियत को न खोएं। यह बहुत जरूरी है कि आप अपनी नजरों में सही रहें और अपने आप पर भरोसा रखें। राधिका ने अपने किरदार सजनी से जुड़ी कुछ बातें शेयर की। राधिका ने कहा, किसी को बाहरी लोगों के अनुसार अपनी जिंदगी नहीं जीनी चाहिए। इसलिए, मैं सजनी की चमक और मासूमियत को अपने अंदर बरकरार रखने की पूरी कोशिश करूंगी। फिल्म की शूटिंग से जुड़े एक किस्से को बताते हुए राधिका ने कहा, हर एक सीन ने हमें अपने अंदर झांकने पर मजबूर किया। सिर्फ मुझे ही नहीं, बल्कि निर्देशक, सेट पर मौजूद लोगों, को-एक्टर्स को भी.. मुझे लगता है कि हर सीन इंट्रोस्पेक्शन से भरा था। राधिका ने कहा, आप अपने बारे में नहीं, बल्कि अपने रोल के बारे में सोचते हैं, लेकिन यह फिल्म आपसे यह सवाल करने पर मजबूर करती है कि आप खुद को कैसे देखते हैं।मिखिल मुसाले द्वारा निर्देशित यह फिल्म सजनी शिंदे (राधिका) की कहानी को उजागर करती है, जिसकी जिंदगी एक वायरल वीडियो से पूरी तरह से तबाह हो जाती है।

×
Date : 29 May 2024 Posted By : EDITOR
सजनी के लिए मुझे वास्तव में दुख हो रहा है: राधिका मदान
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Veer Pahariya Joins Philanthropist Hussain Mansuri for On-Ground Relief Efforts in Flood-Hit Bihar

📰 Generate e-Paper Clip Veer Pahariya Joins Philanthropist Hussain Mansuri for On-Ground Relief Efforts in Flood-Hit Bihar Mumbai: Actor Veer Pahariya joined Mumbai-based philanthropist and social worker Hussain Mansuri in Patna to extend support to families affected by the devastating floods in Bihar. Veer extended financial assistance towards the relief initiative and personally distributed food, […]

Oscars2027: ऑस्कर 2027 में भारत: मराठी फिल्म ‘गोंधल’ ने रचा इतिहास

📰 Generate e-Paper Clip Oscars2027: ऑस्कर 2027 में भारत: मराठी फिल्म ‘गोंधल’ ने रचा इतिहास UNN: 33 बड़ी फिल्मों को पछाड़कर मराठी फिल्म ‘गोंधल’ बनी 99th Academy Awards में भारत की Official Entry! फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इसे कल चुना। इस रेस में ‘धुरंधर’, ‘Border 2’, ‘मैं वापस आऊंगा’, ‘120 बहादुर’, ‘हक’ जैसी फिल्में […]