I will not let West Bengal become Bangladesh the BJP is not

पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा, बीजेपी मुस्लिमों के खिलाफ नहीं

पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश नहीं बनने दूंगा, बीजेपी मुस्लिमों के खिलाफ नहीं

-बीजेपी नेता व एक्टर मिथुन ने की ओवेसी की तारीफ कहा-वह रियल लीडर

कोलकाता । पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में बीजेपी नेता और बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती प्रचार में जुट गए हैं। मिथुन ने कहा कि जब तक मेरे बदन में एक बूंद खून रहेगा तब तक कोई माई का लाल पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश नहीं बना सकता। मिथुन ने एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी को लेकर कहा कि वह मुझे बहुत पसंद हैं, पढ़े लिखे हैं। इतना अच्छा बोलते हैं। ओवैसी साहब एक रियल लीडर हैं। मिथुन ने कहा कि बीजेपी मुसलमानों के खिलाफ नहीं है। बीजेपी उनके खिलाफ है जो भारत में रह कर भारत का नुकसान करना चाहते हैं।
एसआईआर को लेकर टीएमसी की तरफ से उठाए जा रहे सवाल पर मिथुन ने कहा कि बीजेपी के भी कितने वोट काट गए। 5713 करोड़ रुपए मदरसों को दिया। इतनी गन्दगी फैल चुकी है बंगाल के अंदर, झाड़ू लेकर साफ करना पड़ेगा। ममता बनर्जी अभी तो कहेंगे ही, लेकिन जीत जाएंगी तो कहेगी सब ठीक हुआ। इस बार परिवर्तन होना चाहिए और अगर नहीं हुआ तो आप भी जायेंगे और में भी जाऊंगा। अभिनेता मिथुन ने पार्टी की रणनीति और जमीनी स्तर पर उसके काम करने के तरीके पर भरोसा जताया। उन्होंने पार्टी के स्थानीय उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारने के फ़ैसले पर जोर दिया और कहा कि इस कदम से चुनावों में उनकी जीत की संभावनाएं मजबूत होंगी।
उन्होंने कहा कि इस बार, हमने एक स्थानीय व्यक्ति को चुना है, चाहे वह फ़ैसला अच्छा हो या बुरा। अगर हमें चुनाव लड़ना है, तो हम किसी स्थानीय व्यक्ति को ही चुनाव लड़ने देंगे ताकि वह जीतकर वापस आए। उन्होंने उम्मीद जताई कि हम निश्चित रूप से जीतेंगे। जब उनसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से पश्चिम बंगाल में घुसपैठियों का मुद्दा उठाने के बारे में पूछा गया, तो मिथुन ने इस बात से सहमति जताई कि राज्य में अवैध प्रवासन अभी भी एक गंभीर चिंता का विषय बना हुआ है।
उन्होंने आगे कहा कि हमारे बंगाल के मुस्लिम समुदाय के लोग बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं, क्योंकि उन्हें वे नौकरियां नहीं मिल पा रही हैं जिन पर उनका हक है। उन्हें वे लाभ और सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं जो केंद्र सरकार की ओर से हमारे मुस्लिम भाई-बहनों को दी जाती हैं। अवैध प्रवासियों के मुद्दे पर विस्तार से बात करते हुए उन्होंने कहा कि 400 किलोमीटर जमीन का एक टुकड़ा अभी भी खाली पड़ा है। पीएम ने इस संबंध में कई पत्र लिखे हैं, उन्होंने सीएम ममता का नाम लिए बगैर कहा कि वह उस जमीन को उन्हें सौंपने से इनकार कर रही हैं। वह चाहती हैं कि लोग यहां आएं, यहीं बस जाएं और उन्हें ही वोट देते रहें, लेकिन उनका यह सपना कभी पूरा नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती कोलकाता : सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस मैदान पर नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराकर सीजन की पहली जीत अपने नाम कर ली है. इस जीत के बाद टीम के कप्तान ईशान […]

“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन 3 भव्य मंच, 18 घोड़े, 2 रथ, 4 ऊँट, 1 पालकी और हाथी के जीवंत दृश्यों से होगा साकार बाबा विश्वनाथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे विक्रमादित्य वैदिक घड़ी अर्पित भोपाल : विक्रमोत्सव-2026 अंतर्गत उज्जैन के सम्राट […]