IAS Officers Transfer Madhya pradesh

IAS Officers Transfer Madhya pradesh : मनीष सिंह होंगे नये जनसंपर्क आयुक्त, राघवेन्द्र सिंह प्रमुख सचिव खनिज

 

मनीष सिंह होंगे नये जनसंपर्क आयुक्त, राघवेन्द्र सिंह प्रमुख सचिव खनिज

मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने 4 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं. इसमें मनीष सिंह को जनसंपर्क आयुक्त बनाया गया है. उनके पास मध्यप्रदेश माध्यम और MP मेट्रो रेल कॉरपोरेशन का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा. मनीष सिंह 2009 बैच के IAS अधिकारी हैं. वहीं जनसंपर्क विभाग के प्रमुख सचिव और आयुक्त राघवेन्द्र सिंह को खनिज विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है।

Bhopal : मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार ने 4 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए हैं. इसमें मनीष सिंह को जनसंपर्क आयुक्त बनाया गया है. उनके पास मध्यप्रदेश माध्यम और MP मेट्रो रेल कॉरपोरेशन का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा.  आदेश के मुताबिक, जनसंपर्क विभाग के प्रमुख सचिव और आयुक्त तथा मध्यप्रदेश माध्यम के प्रबंध संचालक राघवेंद्र कुमार सिंह को प्रमुख सचिव खनिज साधन विभाग बनाया गया है. वे 1997 बैच के IAS हैं. 1998 बैच के IAS निकुंज कुमार श्रीवास्तव खनिज साधन विभाग के प्रमुख सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे. वहीं, पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत 2001 बैच के IAS नवनीत कोठारी को प्रबंधक संचालक, एमपी इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड तथा प्रबंधक संचालक, मध्यप्रदेश स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड भोपाल तथा पदेन सचिव मध्यप्रदेश शासन औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग बनाया गया है.पदस्थापना के लिए प्रतीक्षारत नवनीत मोहन कोठारी को एमपी इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कारपोरेशन के एमडी, मध्यप्रदेश स्टेट डेवलपमेंट कारपोरेशन के एमडी तथा औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के सचिव की जिम्मेदारी सौपी गई है। राघवेन्द्र सिंह के प्रमुख सचिव खनिज का कार्यभार संभालने पर निकुंज श्रीवास्तव इस जिम्मेदारी से मुक्त होंगे। वहीं विवेक पोरवाल को सचिव मुख्यमंत्री, सहकारिता, विमानन के साथ सचिव जनसंपर्क का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

दीपिका पादुकोण के फाउंडेशन और बिसलेरी ने मिलाया हाथ, छिंदवाड़ा के ग्रामीण इलाकों में बेहतर होगी मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱दीपिका पादुकोण के फाउंडेशन और बिसलेरी ने मिलाया हाथ, छिंदवाड़ा के ग्रामीण इलाकों में बेहतर होगी मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल Mumbai: एक्टर दीपिका पादुकोण की संस्था ‘द लाइव लव लाफ फाउंडेशन’ (LLL) ने बिसलेरी इंटरनेशनल के साथ तीन साल की सीएसआर (CSR) पार्टनरशिप का ऐलान किया है। इस साझेदारी का […]

राष्ट्रहित सर्वोपरि, सामाजिक समरसता के लिए एकजुट होकर करेंगे काम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राष्ट्रहित सर्वोपरि, सामाजिक समरसता के लिए एकजुट होकर करेंगे काम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव केन्द्र सरकार ने बाबा साहेब के सम्मान में उनकी स्मृति में कराया पंचतीर्थों का निर्माण मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने डॉ. अम्बेडकर की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने […]