Impact of stricter measures at the Bangladesh border: 4 young

बांग्लादेश बॉर्डर पर सख्ती का असर! म्यांमार के रास्ते भारत पहुंचीं 4 युवतियां, यूपी में खुलासा

UNN: भारत में अवैध तरीके से विदेशी युवतियों को दाखिल कराने वाले नेटवर्क की जांच में घुसपैठ के नए रास्ते और संपर्क सामने आए हैं। आरोपित मोहम्मद हसन से पूछताछ में पता चला कि बांग्लादेश सीमा पर निगरानी बढ़ने के बाद नेटवर्क ने म्यांमार से सटे मणिपुर और मिजोरम के पहाड़ी क्षेत्रों से घुसपैठ शुरू कर दी है। मंगलवार को नेशनल इंटेलीजेंट एजेंसी (एनआइए) की टीम के ग्वालियर पहुंचने की संभावना थी, लेकिन टीम नहीं आई। एनआइए टीम की पूछताछ के बाद युवतियों को वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
दरअसल, ग्वालियर जीआरपी ने रविवार को म्यांमार मूल की चार युवतियों सहित छह लोगों को उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से गिरफ्तार किया था।
जांच में पता चला कि गिरोह पहले भी तीन विदेशी युवतियों को भारत में ला चुका है। सीमा पार कराने के बाद उन्हें अलग-अलग शहरों में भेजा जाता था। वहां घरेलू काम, विवाह या स्थानीय लोगों के संपर्क के जरिये उनके रहने की व्यवस्था कराने का संदेह है। एजेंसियों को संदेह है कि यूएचआईडी कार्ड समेत अन्य कागजात के सहारे कुछ युवतियों को स्थानीय निवासी के तौर पर स्थापित करने का प्रयास भी किया गया। दो युवतियों के रोहिंग्या होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि दस्तावेजों के परीक्षण के बाद होगी।
जीआरपी द्वारा पकड़ी गई युवतियों से संबंधित दस्तावेजों, उनके मूल पते और परिजनों की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार उन्हें उनके परिवार तक पहुंचाने की कार्रवाई की जाएगी। -अंकित जायसवाल, एसपी रेल

×
Date : 07 October 2026 Posted By : EDITOR
बांग्लादेश बॉर्डर पर सख्ती का असर! म्यांमार के रास्ते भारत पहुंचीं 4 युवतियां, यूपी में खुलासा
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

भारत के सबसे स्वच्छ शहर में इलेक्ट्रिक कचरा गाड़ियाँ डीजल की तुलना में एक-तिहाई से भी कम ईंधन लागत पर चल रही हैं: ICCT-MANIT अध्ययन

📰 Generate e-Paper Clip भारत के सबसे स्वच्छ शहर में इलेक्ट्रिक कचरा गाड़ियाँ डीजल की तुलना में एक-तिहाई से भी कम ईंधन लागत पर चल रही हैं: ICCT-MANIT अध्ययन नए ICCT और MANIT अध्ययन के अनुसार, इलेक्ट्रिक बसें प्रति किलोमीटर 54% कम ऊर्जा का उपयोग करती हैं और इलेक्ट्रिक कचरा संग्रह ट्रक डीजल समकक्षों की […]

भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद भारतीय टीम में वापसी

📰 Generate e-Paper Clip भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद भारतीय टीम में वापसी न्यूजीलैंड दौरे के लिए सूर्यवंशी टी-20 टीम में बरकरार; मंधाना विमेंस टीम की कप्तान Mumbai: न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी-20 टीम का ऐलान कर दिया गया है। 36 साल के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद वापसी हुई […]