In its two years in power, the Mohan government has given Bhopal

Madhya Pradesh : मोहन सरकार के 2 साल: भोपाल को विकास की कई सौगातें

Madhya Pradesh : मोहन सरकार के 2 साल: भोपाल को विकास की कई सौगातें

विक्रमादित्य द्वार समेत विकास कार्यों की शुरुआत, फंदा गांव अब हरिहर नगर

भोपाल : मोहन यादव सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर मध्य प्रदेश को ऐतिहासिक सौगात मिली है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल-इंदौर-उज्जैन मार्ग पर फंदा गांव में सम्राट विक्रमादित्य प्रवेश द्वार का भूमिपूजन किया. 5 करोड़ की लागत से बनने वाले इस भव्य द्वार के साथ सीएम ने भोपाल के सभी प्रवेश मार्गों पर महापुरुषों के नाम पर हेरिटेज गेट बनाने का ऐलान किया. साथ ही, गांवों के विकास के लिए कई योजनाओं की घोषणा की गई.भोपाल के फंदा नगर में सिक्स लेन सड़क पर तीन पिलरों पर बनने वाला यह द्वार भारतीय कला का उत्कृष्ट नमूना होगा. 24.4 फीट ऊंचा गेट कुल 30 मीटर चौड़ा होगा, जिसमें 5 मीटर का सेंट्रल वर्ज ग्रीनरी शामिल है. बीच वाले पिलर के शीर्ष पर सम्राट विक्रमादित्य की सिंहासन पर विराजमान प्रतिमा होगी, जो आने वाले यात्रियों को प्रेरित करेगी. सीएम ने कहा, “दो हजार वर्ष पूर्व विक्रमादित्य जैसे अद्भुत राजा ने तलवार के बल पर रोम तक शत्रुओं को खदेड़ा. उनके जीवन में जनता भगवान थी, प्राण देशभक्ति में समर्पित. पूरी दुनिया में ऐसा शूरवीर नहीं मिलेगा. सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण भी उन्होंने ही करवाया.
भोपाल में बनेंगे इतने हेरिटेज द्वार
भोपाल के सभी प्रमुख प्रवेश मार्गों पर सम्राट अशोक, राजा भोज, राजा विक्रमादित्य, मां नर्मदा सहित अन्य महापुरुषों के नाम से हेरिटेज द्वार बनेंगे. राजधानी को अलग-अलग द्वारों से सजाया जाएगा, जो इतिहास की गाथा सुनाएंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 KKR vs SRH: KKR की लगातार दूसरी हार: SRH 65 रन से जीती कोलकाता : सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता के ईडन गार्डेंस मैदान पर नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराकर सीजन की पहली जीत अपने नाम कर ली है. इस जीत के बाद टीम के कप्तान ईशान […]

“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱“विक्रमोत्सव-2026” अंतर्गत वाराणसी में शुक्रवार से सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का होगा भव्य मंचन 3 भव्य मंच, 18 घोड़े, 2 रथ, 4 ऊँट, 1 पालकी और हाथी के जीवंत दृश्यों से होगा साकार बाबा विश्वनाथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे विक्रमादित्य वैदिक घड़ी अर्पित भोपाल : विक्रमोत्सव-2026 अंतर्गत उज्जैन के सम्राट […]