Income tax raid on media house owner in Indore

MP: इंदौर में मीडिया हॉउस के मालिक और खरगोन में कॉटन व्यापारी के ठिकानों पर आयकर छापा

इंदौर में मीडिया हॉउस के मालिक और खरगोन में कॉटन व्यापारी के ठिकानों पर आयकर छापा

इंदौर। आयकर टीम ने मंगलवार को इंदौर और खरगोन के भीकनगांव में छापा मारा है। अफसर स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर छानबीन कर रहे हैं।इंदौर में बालाजी विहार, महू नाका स्थित मीडिया हाउस मालिक और रियल एस्टेट कारोबारी हृदयेश दीक्षित के यहां अफसर पहुंचे । वहीं नवलखा में भी टीम ने छापा मारा है। खरगोन के भीकनगांव में कॉटन कारोबारी की फर्म अनंत एग्रो में टीम छानबीन कर रही है।
इंदौर में आयकर अफसरों ने सबसे पहले उद्योगपति हृदयेश दीक्षित परिवार के मोबाइल लिए। जानकारी के अनुसार, सोमवार को दीक्षित की मैरिज एनिवर्सरी थी। रात 2 बजे तक वे पार्टी में थे। इसके बाद घर लौटे और कुछ समय बाद इनकम टैक्स की टीम पहुंच गई। सूत्रों ने बताया कि दो दिन बाद उनके पड़ोसी के घर शादी है, जिसकी तैयारियां दीक्षित के यहां ही चल रही हैं। दीक्षित रियल एस्टेट से भी जुड़े हैं। उनके परिवार की ग्लोबल ट्रेड वेंचर्स प्रा. लि. नामक बड़ी कंपनी है। इसे लेकर भी छानबीन चल रही है। टीम ने बीते सालों में उनके ठिकानों पर चौथी बार छापा मारा है। इस सिलसिले में भोपाल में टीमनजर रखे हुए है।
भीकनगांव में सुबह 4.30 बजे पहुंची टीम
खरगोन के भीकनगांव में मंगलवार सुबह 4:30 बजे झिरन्या रोड स्थित अनंत एग्रो इंडस्ट्रीज के मालिक राम स्वरूप अग्रवाल के यहां आईटी टीम पहुंची। अनंत एग्रो एजेंसी का भीकनगांव के अलावा खंडवा और इंदौर में भी फर्म के नाम से कारोबार है। उनका ऑर्गेनिक कॉटन के अलावा जमीनों की खरीदी बिक्री का कारोबार है। संस्थान के मुनीम को बुलाकर दस्तावेजों की जांच पड़ताल की जा रही है। करीब 12 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी दस्तावेज खंगाल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

एमएस धोनी (MS Dhoni) ने ज़ेड ब्लैक समर्पण शुद्धकपूर एवं भीमसेनी कपूर के ‘सब शुभ होगा’ अभियान के जरिए उम्मीद का दिया संदेश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱एमएस धोनी (MS Dhoni) ने ज़ेड ब्लैक समर्पण शुद्धकपूर एवं भीमसेनी कपूर के ‘सब शुभ होगा’ अभियान के जरिए उम्मीद का दिया संदेश इंदौर/मुंबई : जिस देश में क्रिकेट और आस्था दोनों लोगों के जीवन का अहम हिस्सा हैं, वहाँ ज़ेड ब्लैक इन दोनों को एक साथ लेकर आया है। […]

Oriental University: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस -2026 पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Oriental University: ओरिएंटल यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय गणित दिवस -2026 पर विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन Indore: इंदौर स्थित Oriental University के गणित विभाग द्वारा International Mathematics Day -2026 के अवसर पर एक विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में Dr. Anand Prakash, एसोसिएट प्रोफेसर, Shri Vaishnav Vidyapeeth Vishwavidyalaya (SVVV), […]