IND vs SA 1st Test Team India's shameful defeat in the first test

IND vs SA 1st Test: पहले टेस्ट में टीम इंडिया की शर्मनाक हार

 

नई दिल्ली। खेल के मैदान से भारतीय फैंस के लिए बुरी खबर आई है। दरअसल, सेंचुरियन में साउथ अफ्रीका के साथ खेले गए पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया को करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। साउथ अफ्रीका ने 32 रन और 1 पारी से मैच को आसानी से जीत लिया। इसके साथ ही टीम इंडिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। इसी के साथ दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला में अफ्रीका ने 1-0 से अजेय बढ़त बना ली। वहीं, भारत की इस हार के विलेन कई दिग्गज खिलाड़ियों की नाकाम बल्लेबाजी रही है। जिसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, शुभमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर सहित कई अन्य खिलाड़ी फिसड्डी साबित हुए हैं।
वहीं, मैच की बात करें, तो साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। टीम इंडिया ने अपनी पारी में महज 245 रन ही बना पाई। भारत की तरफ से केएल राहुल ने शतकीय पारी खेली। इसके अलावा कोहली ने 38 रन बनाए। वहीं, अफ्रीका के गेंदबाजों के आगे भारत का कोई भी खिलाड़ी मैदान में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया। अफ्रीका की तरफ से कगिसो रबाडा ने 5 विकेट चटकाए। अफ्रीका ने अपनी पहली पारी 408 रन बनाए। डीन एल्गर ने शानदार 185 रनों की पारी खेली। जिसकी बदौलत अफ्रीका ने भारत के सामने 163 रन की बढ़त बना ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 : Chennai Super Kings seal maiden win of season; beat Delhi Capitals by 23 runs Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत UNN: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में पहली जीत हासिल कर ली है। […]

IPL 2026, RR vs RCB : राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026, RR vs RCB : राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने दिलाई एकतरफा जीत Mumbai: RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम करने के साथ इस सीजन में […]