भारत-पाकिस्तान 2027 के वनडे वर्ल्डकप में 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे
भारत-पाकिस्तान 2027 के वनडे वर्ल्डकप में 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे
UNN: भारत और पाकिस्तान 2027 वनडे वर्ल्ड कप में 10 अक्टूबर को आमने-सामने होंगे। दोनों टीमें एक ही ग्रुप में हैं। टूर्नामेंट के दौरान दोनों के बीच 3 बार मुकाबला हो सकता है। ICC ने गुरुवार को वनडे वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी किया। टूर्नामेंट 2 अक्टूबर से 21 नवंबर तक खेला जाएगा। वर्ल्ड कप में पहली बार 14 टीमें हिस्सा लेंगी और 57 मैच खेले जाएंगे। यह टूर्नामेंट का 14वां एडीशन होगा। मुकाबले 12 वेन्यू पर होंगे। मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया करेंगे। पाकिस्तान वनडे वर्ल्ड कप में भारत को कभी हरा नहीं पाया है। दोनों टीमें 8 बार आमने-सामने हुई है। ओवरऑल ICC इवेंट्स वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी मिलाकर भारत और पाकिस्तान के बीच 23 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें भारत 19 बार जीता है।
