India wins second gold at Commonwealth Games

भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में दूसरा गोल्ड

भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में दूसरा गोल्ड

शर्मिला धनखड़ ने शॉट पुट में मेडल जीता, हाई जंप में सरवेश कुशारे ने सिल्वर अपने नाम किया

UNN: भारत की शर्मिला धनकर ने सोमवार को कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं की पैरा शॉट पुट F57 इवेंट में गोल्ड मेडल जीत लिया है। उन्होंने 9.81 मीटर का सीजन बेस्ट थ्रो कर यह उपलब्धि हासिल की। भारतीय एथलीट सरवेश कुशारे ने कॉमनवेल्थ गेम्स की पुरुष हाई जंप में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। वह इस स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। इस तरह भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में अपना 10वां मेडल जीत लिया है। इससे पहले वेटलिफ्टिंग में अजय बाबू और बिंदियारानी देवी ने सिल्वर और शिल्पा के. शायला ने शॉट पुट F57 इवेंट में ब्रॉन्ज जीता। नाइजीरिया की रफियातु फोलाशाडे लावल ने 229 kg (103+126) वजन उठाकर गेम्स और कॉमनवेल्थ रिकॉर्ड के साथ गोल्ड जीता। कनाडा की एन सोफी टाशेरो ने 215 kg (94+121) वजन उठाकर सिल्वर अपने नाम किया। बिंदियारानी ने स्नैच में 83, 85 और 87 kg वजन उठाया। क्लीन एंड जर्क में उनका पहला 110 kg का प्रयास फेल रहा। उन्होंने दूसरे प्रयास में 112 kg उठाया। हालांकि तीसरे प्रयास में 116 kg नहीं उठा सकीं। यह 27 साल की बिंदियारानी का लगातार दूसरा कॉमनवेल्थ गेम्स मेडल है। उन्होंने बर्मिंघम 2022 में सिल्वर जीता था। भारत मेडल टैली में आठवें स्थान पर पहुंच गया है। ऑस्ट्रेलिया 18 गोल्ड सहित 42 मेडल के साथ पहले स्थान पर है।

×
Date : 27 July 2026 Posted By : EDITOR
भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में दूसरा गोल्ड
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

भारत-पाकिस्तान 2027 के वनडे वर्ल्डकप में 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे

📰 Generate e-Paper Clip भारत-पाकिस्तान 2027 के वनडे वर्ल्डकप में 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे UNN: भारत और पाकिस्तान 2027 वनडे वर्ल्ड कप में 10 अक्टूबर को आमने-सामने होंगे। दोनों टीमें एक ही ग्रुप में हैं। टूर्नामेंट के दौरान दोनों के बीच 3 बार मुकाबला हो सकता है। ICC ने गुरुवार को वनडे वर्ल्ड कप का […]

IND vs WI: शुभमन गिल के ऐतिहासिक दोहरे शतक से भारत का धमाका, 405 रन का लक्ष्य चेज कर रचा इतिहास!

📰 Generate e-Paper Clip IND vs WI: शुभमन गिल के ऐतिहासिक दोहरे शतक से भारत का धमाका, 405 रन का लक्ष्य चेज कर रचा इतिहास! UNN: गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया है। कप्तान शुभमन गिल के रिकॉर्ड दोहरे शतक और रोहित शर्मा के बेहतरीन […]