India won the last match in the second super over

भारत ने दूसरे सुपर ओवर में जीता आखिरी मैच

 

भारत ने दूसरे सुपर ओवर में जीता आखिरी मैच

वर्ल्ड कप से पहले टी-20 सीरीज में अफगानिस्तान को 3-0 से हराया; रोहित का शतक

UNN@ भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप से पहले 3 मैचों की सीरीज में अफगानिस्तान के खिलाफ क्लीन स्वीप किया है। टीम इंडिया ने आखिरी मैच में अफगानिस्तान को दूसरे सुपर ओवर में हराया। इस जीत से भारत ने सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। याद दिला दें कि यह टी-20 वर्ल्ड कप से पहले भारत की पहले आखिरी टी-20 सीरीज है। बेंगलुरु में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 212 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान ने भी 20 ओवर में 6 विकेट पर 212 रन बना लिए। ऐसे में मुकाबला सुपर ओवर में चला गया। पहले सुपर ओवर में अफगानी टीम ने 16 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 17 रन का टारगेट दिया था। भारतीय टीम ने भी 16 रन बना लिए और पहला सुपर ओवर बराबरी पर छूटा।
विजेता का फैसला दूसरे सुपर ओवर में हुआ। इसमें भारत ने अफगानों को 11 रन का टारगेट दिया, लेकिन अफगानी टीम ने एक रन पर दो विकेट गंवा दिए। इस तरह भारत ने रोमांचक मुकाबले में जीत हासिल कर ली।
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 69 बॉल पर नाबाद 121 रन की पारी खेली। उन्होंने टी-20 करियर का 5वां शतक जमाया। रोहित टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा शतक जमाने वाले बैटर बने। रोहित को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। शिवम दुबे प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे। उन्होंने 124 रन बनाने के साथ 2 विकेट लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026 – LSG Vs DC Highlight: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 6 विकेट से हरा दिया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 – LSG Vs DC Highlight: दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को 6 विकेट से हरा दिया UNN: IPL 2026 के में पांचवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ 141 रनों पर ऑलआउट […]

PBKS vs GT, IPL 2026 – 4th Match Highlights : पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱PBKS vs GT, IPL 2026 – 4th Match Highlights : पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हराया कूपर कोनोली #Cooper Connolly के नाबाद अर्द्धशतक नई दिल्ली: कूपर कोनोली की नाबाद पारी के दम पर पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराकर जीत के साथ अपने आईपीएल […]