PBKS vs GT IPL 2026 4th Match Highlights

PBKS vs GT, IPL 2026 – 4th Match Highlights : पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हराया

कूपर कोनोली #Cooper Connolly के नाबाद अर्द्धशतक

नई दिल्ली: कूपर कोनोली की नाबाद पारी के दम पर पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराकर जीत के साथ अपने आईपीएल 2026 सीजन का आगाज किया है. पंजाब की जीत के हीरो कूपर कोनोली रहे जिन्होंने 44 गेंदों में नाबाद 72 रन की तूफानी पारी खेली. कूपव कोनोली को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया.
न्यू चंडिगढ़ के मुल्लांपुर के महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात से मिले 163 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब ने 19.1 ओवरों में जीत हासिल की. टीम ने 7 के स्कोर पर प्रियांश आर्य (7) का विकेट खो दिया था. यहां से कूपर कोनोली ने प्रभसिमरन सिंह के साथ दूसरे विकेट के लिए 49 गेंदों में 76 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 83 के स्कोर तक पहुंचाया.
प्रभसिमरन 24 गेंदों में 4 छक्कों और 1 चौके के साथ 37 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद कोनोली ने मोर्चा संभाला. उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर (18) के साथ तीसरे विकेट के लिए 27 रन जुटाए. इसके बाद दूसरे छोर पर विकेट निरंतर अंतराल पर गिरते रहे, लेकिन कोनोली आखिरी तक डटे रहे. मार्को जानसेन (9) के साथ 26 रन और जैवियर बार्टलेट (नाबाद 11) के साथ 21 रन की साझेदारी भी की. कूपर 44 गेंदों में 5 छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से 72 रन बनाकर नाबाद रहे. विपक्षी खेमे से प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट निकाले.

×
Date : 01 April 2026 Posted By : EDITOR
PBKS vs GT, IPL 2026 – 4th Match Highlights : पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हराया
News Image

PBKS vs GT, IPL 2026 - 4th Match Highlights : पंजाब ने गुजरात को 3 विकेट से हराया

कूपर कोनोली #Cooper Connolly के नाबाद अर्द्धशतक

नई दिल्ली: कूपर कोनोली की नाबाद पारी के दम पर पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराकर जीत के साथ अपने आईपीएल 2026 सीजन का आगाज किया है. पंजाब की जीत के हीरो कूपर कोनोली रहे जिन्होंने 44 गेंदों में नाबाद 72 रन की तूफानी पारी खेली. कूपव कोनोली को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया.
न्यू चंडिगढ़ के मुल्लांपुर के महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात से मिले 163 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब ने 19.1 ओवरों में जीत हासिल की. टीम ने 7 के स्कोर पर प्रियांश आर्य (7) का विकेट खो दिया था. यहां से कूपर कोनोली ने प्रभसिमरन सिंह के साथ दूसरे विकेट के लिए 49 गेंदों में 76 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 83 के स्कोर तक पहुंचाया.
प्रभसिमरन 24 गेंदों में 4 छक्कों और 1 चौके के साथ 37 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद कोनोली ने मोर्चा संभाला. उन्होंने कप्तान श्रेयस अय्यर (18) के साथ तीसरे विकेट के लिए 27 रन जुटाए. इसके बाद दूसरे छोर पर विकेट निरंतर अंतराल पर गिरते रहे, लेकिन कोनोली आखिरी तक डटे रहे. मार्को जानसेन (9) के साथ 26 रन और जैवियर बार्टलेट (नाबाद 11) के साथ 21 रन की साझेदारी भी की. कूपर 44 गेंदों में 5 छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से 72 रन बनाकर नाबाद रहे. विपक्षी खेमे से प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 विकेट निकाले.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट

📰 Generate e-Paper Clip फ्लाइट में सीट को लेकर घमासान! बांग्लादेश से लंदन जा रही उड़ान में यात्रियों के बीच मारपीट ढाका। ढाका से लंदन जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 16 सितंबर को सीट को लेकर तीन यात्रियों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया। सोशल […]

MP: CM मोहन यादव ने शुरू किया मुफ्त रजिस्ट्री अभियान, 41 हजार गांवों के परिवारों को मिलेगा संपत्ति का अधिकार

📰 Generate e-Paper Clip MP: ग्रामीण आबादी को मिलेगा अपनी संपत्ति का अधिकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव PM मोदी के जन्मदिन पर स्वामित्व योजना एक अनमोल उपहार :  नितिन नवीन स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन-2026 के अंतर्गत 50 लाख निजी संपत्तियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री अभियान का शुभारंभ, मुख्यमंत्री डॉ. यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री […]