India won the World Cup T20 World Cup 2024

T20 World Cup 2024 : भारत ने जीत लिया World Cup, आधी रात में पूरे देशभर में जश्न

T20 World Cup 2024 : भारत ने जीत लिया World Cup , आधी रात में पूरे देशभर में जश्न

भारतीय टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीत लिया. फाइनल मुकाबला 29 जून (शनिवार) को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल में खेला गया. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने सात रनों से जीत हासिल की. मुकाबले में अफ्रीका को जीत के लिए 177 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन वह आठ विकेट पर 169 रन ही बना सकी.

नई दिल्ली: टीम इंडिया ने 17 साल बाद टी-20 वर्ल्ड कप जीता है। टीम ने 2007 में पहला वर्ल्ड कप जीता था। इसी के साथ भारतीय टीम ने ICC ट्रॉफी के 11 साल के सूखे को खत्म कर दिया। भारत ने आखिरी ICC टूर्नामेंट 2013 में जीता था। बारबडोस से स्टेडियम में इंडिया ने पहले बैटिंग चुनी थी। पावरप्ले में रोहित शर्मा, ऋषभ पंत और सूर्यकुमार के विकेट गिर गए थे। कोहली ने 76 और अक्षर पटेल ने 47 रन की पारी खेली। शिवम दुबे ने तेज रफ्तार से 27 रन बनाकर स्कोर 176 तक पहुंचाया। साउथ अफ्रीकी स्पिनर केशव महाराज और एनरिक नॉर्त्या ने 2-2 विकेट लिए। कगिसो रबाडा और मार्को यानसन ने एक-एक विकेट लिया। रन चेज में साउथ अफ्रीकी टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 169 रन बना सकी। हार्दिक पंड्या ने 3 विकेट झटके। जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह ने 2-2 विकेट लिए। हेनरिक क्लासन ने 27 बॉल पर 52 रन बनाए, जबकि डी कॉक ने 31 बॉल पर 39 रन की पारी खेली। ट्रिस्टन स्टब्स ने 21 बॉल पर 31 और मिलर ने 17 बॉल पर 21 रन का योगदान दिया।

×
Date : 30 June 2024 Posted By : EDITOR
T20 World Cup 2024 : भारत ने जीत लिया World Cup, आधी रात में पूरे देशभर में जश्न
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्यौहारी में 357.71 करोड़ रुपये के 82 विकास कार्यों की दी सौगात

📰 Generate e-Paper Clip मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ब्यौहारी में 357.71 करोड़ रुपये के 82 विकास कार्यों की दी सौगात 10 कार्यों का लोकार्पण और 72 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन,शहडोल में बनेगा नया इंडस्ट्रियल पार्क डिजिटल लायब्रेरी सहित आधुनिक सुविधाओं से सज्जित आडिटोरियम भी बनेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव जनजातीय […]

भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जनजातीय विकास को बड़ी सौगात, देशभर में ₹30 हजार करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

📰 Generate e-Paper Clip भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर जनजातीय विकास को बड़ी सौगात, देशभर में ₹30 हजार करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन प्रधानमंत्री श्री मोदी ने राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस पर देशभर में हुए कार्यक्रम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया संबोधित जनजातीय समाज का सर्वांगीण विकास सरकार […]