Indian-origin student killed for protesting car theft in Canada

कनाडा में कार चोरी का विरोध करने पर भारतीय मूल के छात्र की हत्या

 

नई दिल्ली: कनाडा के मिसिसॉगा में अपनी कार चोरी का विरोध करना भारतीय मूल के छात्र गुरविंदर नाथ को बड़ा महंगा पड़ा। बदमाशों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसके बाद 6 दिन अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझने के बाद उसने दमतोड़ दिया।
पिज्जा डिलीवरी का काम कर रहा था गुरविंदर नाथ
मीडिया रिपोर्ट्स के गुरविंदर बिजनेस स्कूल में फाइनल सेमेस्टर का छात्र था। वह ब्रैम्पटन इलाके में रहता था। फिलहाल उसकी गर्मियों की छुट्टियां चल रहीं थी। इस दौरान वह पिज्जा डिलीवरी का काम कर रहा था। जानकारी के अनुसार घटना 9 जुलाई देर रात करीब 2.10 बजे की है। गुरविंदर पिज्जा डिलीवरी करने गया था। इस दौरान कुछ बदमाशों ने उसकी गाड़ी चुराने का प्रयास किया। यह देख गुरविंदर उनसे भिड़ गया।
छह दिन मौत से जूझने के बाद 14 जुलाई को दमतोड़ा
गुस्साए बदमाशों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में गुरविंदर के सिर में गंभीर चोट आई। किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। गंभीर हालत में गुरविंदर को समीप के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां छह दिन मौत से जूझने के बाद 14 जुलाई को उसने दमतोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के खातों में अंतरित किए 1836 करोड़ रुपये

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की 1.25 करोड़ बहनों के खातों में अंतरित किए 1836 करोड़ रुपये ग्वालियर जिले को दी 122 करोड़ रुपये के 54 विकास कार्यों की सौगात डबल इंजन की सरकार में बहनों को मिल रही हैं डबल खुशियां : मुख्यमंत्री डॉ. यादव भितरवार पीएचसी बनेगा […]

जंग का असर: गैस की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हाहाकार

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱जंग का असर: गैस की किल्लत से होटल-रेस्टोरेंट में हाहाकार नई दिल्ली । पश्चिम एशिया में ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारतीय बाजार और रसोई तक पहुँचता दिख रहा है। वैश्विक उथल-पुथल के कारण कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और एलपीजी सप्लाई में […]