Indian team announced for series against Australia

IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए इंडियन टीम घोषित

 

नई दिल्ली. एशिया कप में चैंपियन बनने के बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया से वनडे सीरीज (IND vs AUS ODI Series) में भिड़ने को तैयार है. दोनों टीमों के लिए इस सीरीज की शुरुआत 22 सितंबर से हो जाएगी. इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले दो वनडे में केएल राहुल को टीम की कमान सौंपी गई है.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया में बड़े बदलाव किए गए हैं. स्टार स्पिनर आर अश्विन की एक साल से भी अधिक समय के बाद वनडे में वापसी की है. इसके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ को भी नंबर वन टीम के खिलाफ स्क्वाड में चुना गया है. गायकवाड़ को इससे पहले एशियन गेम्स में टीम की कमान सौंपी जा चुकी है. इसके अलावा कंगारू टीम के सामने पहले दो वनडे में रोहित शर्मा, विराट कोहली और हार्दिक पंड्या जैसे दिग्गज नहीं नजर आएंगे. इस सीरीज के लिए इंडियन टीम के कप्तान सहित 3 बड़े बदलाव किए गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

डेफ प्लेयर्स के लिए आईडीसीए की 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप सम्मान समारोह के साथ संपन्न

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱डेफ प्लेयर्स के लिए आईडीसीए की 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप सम्मान समारोह के साथ संपन्न नॉर्थ जोन विजेता घोषित, साउथ जोन रहा उपविजेता इंदौर : डेफ प्लेयर्स के लिए इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन (आईडीसीए) द्वारा आयोजित 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप का समापन इंदौर में […]

इंदौर में सनातन प्रीमियर लीग का भव्य समापन, एमपीआर राजस्थान बना चैंपियन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Sanatan Premier League in Indore : इंदौर में सनातन प्रीमियर लीग का भव्य समापन, एमपीआर राजस्थान बना चैंपियन इंदौर: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित सनातन प्रीमियर लीग (एसपीएल) का भव्य समापन उत्साह, ऊर्जा और सांस्कृतिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। क्रिकेट, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों के इस अनूठे आयोजन को […]