every environment just like sugar dissolves in milk Dr. Yadav

MP: दूध में शक्कर की तरह हर जगह एडजेस्ट होने की कला है भारतीयों में: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

दूध में शक्कर की तरह हर जगह एडजेस्ट होने की कला है भारतीयों में: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारत और जापान के ध्वज निरंतर विकास के प्रतीक
मुख्यमंत्री ने जापान में फ्रैंड्स ऑफ एमपी से किया संवाद

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारतवंशी अपनी परिवार परंपरा से जहां काम करते हैं वहां निष्ठा का भाव रखते हैं। यही कारण है कि वे हर जगह एडजेस्ट हो जाते हैं। एडजेस्ट भी ऐसे जैसे दूध में शक्कर मिल जाती है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव चार दिवसीय जापान यात्रा के दूसरे दिन जापान में भारतवंशियों “फ्रैन्ड्स ऑफ एम.पी.” को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में पर्यटन, ऑटो मोबाइल, टायर मेन्यूफैक्चरिंग एवं रेडिमेड गारमेंट के क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं। इस अवसर पर जापान में भारत के राजदूत सी.व्ही. जार्ज, एसीएस मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश संवर्धन श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह भी उपस्थित थे।
एक होते हैं सगे, एक होते हैं संबंधी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम भारतवंशी ही सगे संबंधियों को समझ सकते हैं। विदेश प्रवास के दौरान भी आप लोगों को सामने देखकर ऐसा लगता है जैसे हम सगे-संबंधियों के बीच आ गए हैं। हमारे देश में कोई भी उत्सव या समारोह तब तक पूरा नहीं हो सकता जब तक उस समारोह में सगे- संबंधियों की उपस्थित न हो। मैं आपको म.प्र. में फरवरी में होने जा रहे औद्योगिक निवेश के भव्य समारोह जीआईएस के लिये आमंत्रित करने आया हूँ। विदेश में अनजान चेहरों के बीच जब हमवतन दिखाई देते हैं तो भारतीयता की विशेष अनुभूति होती है।
प्राणियों में सद्भाव और विश्व का कल्याण हमारी संस्कृति
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हम “धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भाव हो और विश्व का कल्याण हो” की भावना को सर्वोपरि रखकर काम करते हैं और यही वजह है कि हिन्दुस्तानी आपको हर देश में हर काम को निष्ठा के साथ करता हुआ मिल जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने इकबाल के शेर का जिक्र भी किया कि “कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी”… हम हर कठिनाई, हर चुनौती को मात देकर आगे बढ़ पाते हैं, यह हमारी विशेषता है।
हम आगे बढ़ना चाहते हैं
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी संस्कृति रही है कि कभी हमने आक्रमण नहीं किया, कभी किसी की भूमि पर कब्जा नहीं किया। हम आगे बढ़ना चाहते हैं। हमें विश्व गुरू के मार्ग पर आगे चलना है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास के नए आयामों को छुआ है। मैं कह सकता हूँ कि नेता तो पहले भी आते जाते रहे होंगे परंतु लोगों के मन में प्रधानमंत्री श्री मोदी के आगमन और विदेशी मंच पर उनके सम्मान को देखते हुए जिस विश्वास और दृढ़ता का भाव पैदा होता है, उस भाव से मन में गर्व की अनुभूति होती है।
मोदी के नेतृत्व में बढ़ा देश का आत्म-विश्वास
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जापान में बसे भारतवंशियों और फ्रैंड्स ऑफ एमपी को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की 5वीं बड़ी आर्थिक शक्ति बन गया है। उन्होंने कोविड काल की चुनौतियों से पार पाने की सफलता का उदाहरण देते हुए प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व क्षमता की सराहना की और कहा कि उनके नेतृत्व से विश्व स्तर पर भारत का सम्मान बढ़ा है और हमारी उपस्थिति सम्मानजनक बनी है, साथ ही भारतवंशियों का आत्म-विश्वास भी बढ़ गया है।
सदेच्छा से संकल्प सिद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारी संस्कृति उदात्त है, हम सदैव विश्व के कल्याण की बात करते हैं, भारतवंशी जहां भी रहते हैं वहीं के कल्याण में जुट जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा अच्छा करने का संकल्प और हमारी सभी के प्रति सदेच्छा हमारी कार्यसिद्धि का साधन बन जाते हैं।
उगते सूरज का देश है जापान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जापान उगते सूरज का देश है। भारत और जापान के राष्ट्र ध्वज की समानता को उदधृत करते हुए उन्होंने कहा कि जापान के ध्वज के मध्य में उगते सूरज को चिन्हित किया गया है, वहीं भारत के ध्वज के मध्य 24 चक्र 24घंटे विकास को इंगित करते हैं। उन्होंने कहा कि यहां 50 भारतीय कंपनियां काम कर रही हैं। मैं उन सभी भारतवासियों से कह रहा हूँ कि जो यहां काम कर रहे हैं, जापान के प्रति पूर्ण निष्ठा से काम करते रहें। उन्होंने कहा कि कई देश भारत की परिवार और कुटुम्ब परम्परा को नहीं समझते। यह दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश की एकता का आधार है।
प्रधानमंत्री की थाली और ताली की भाषा को सारे देश ने समझा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का करिश्माई नेतृत्व ही था जब कोरोना महामारी के काल में उन्होंने थाली और ताली बजवाकर कोरोना की गंभीर प्रवृत्ति का लोगों को आभास कराया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी हमारे आयडियल और अग्रणी नेता हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश की रफ्तार को लॉकडाउन के माध्यम से नियंत्रित कर देशवासियों को सुरक्षित रखा। उन्होंने कहा कि जापान और जर्मनी जैसे समृद्ध और विकसित देश कम मैनपावर के बावजूद अपनी देश प्रेम की भावना और मेहनत के बल पर दुनिया के आर्थिक दृष्टि से सम्पन्न और समृद्ध देशों की अग्रिम पंक्ति में खड़े हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज हम आर्थिक दृष्टि से विकसित देशों की पंक्ति में पांचवें स्थान पर हैं।
इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय डॉ. राजेश राजौरा ने कहा कि विगत एक वर्ष में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने औद्योगिक विकास के नवाचार किए और नए आयाम स्थापित किए हैं। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए वे रीजनल इन्डस्ट्रीज की अवधारणा को धरातल पर लेकर आए। विदेशी निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यूके, जर्मनी और जापान की यात्रा कर निवेशकों को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए आमंत्रित किया। प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह ने फ्रेंडस ऑफ मध्यप्रदेश के बीच मध्यप्रदेश गान “सुख का दाता सबका साथी, शुभ का यह संदेश है- मां की गोद पिता का आश्रय मेरा मध्यप्रदेश है” की पंक्तियों के साथ जापान में बसे भारतवासियों को अपने देश और प्रदेश की मिट्टी की याद दिलाई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026 : Chennai Super Kings seal maiden win of season; beat Delhi Capitals by 23 runs Chennai Super Kings की धमाकेदार वापसी! Delhi Capitals को 23 रन से हराकर दर्ज की पहली जीत UNN: चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में पहली जीत हासिल कर ली है। […]

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायसेन 47 देशों को निर्यात कर रहा बासमती चावल किसानों के लिए धन की कमी नहीं, […]