India's big victory in Qatar

Qatar: कतर में भारत की बड़ी जीत, 8 पूर्व नौसैनिक अधिकारियों की फांसी की सजा पर लगी रोक

 

नई दिल्ली। कतर में 8 पूर्व नौसैनिक अधिकारियों को मिली फांसी की सजा को कैद में तब्दील कर दिया गया है। बता दें कि बीते दिनों जासूसी के आरोप में कतर की अदालत ने इन आठ पूर्व नौसैनिकों को फांसी की सजा सुनाई थी, जिस पर भारत ने एतराज जताया था। यही नहीं, भारत ने कतर की उपरी अदालत में पूर्व नौसैनिकों को सुनाई गई मौत की सजा के विरोध में अपील भी दायर की थी। इस संदर्भ में भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा था कि हमें दूसरी दफा इस मामले कॉन्स्यूलर एक्सेस मिला है। हमारी तरफ से विधिक टीम तैयार की जा चुकी हैं, जो कि इस मामले में पूर्व नौसैनिकों को हर तरह की कानूनी सहायता देने के लिए तैयार है। बता दें कि इन आठ पूर्व नौसैनिकों को अप्रैल 2022 में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, भारत दूतावास ने सितंबर माह में पूर्व नौसैनिकों की गिरफ्तारी के संदर्भ में जानकारी सार्वजनिक की थी। उधर, उक्त मामले के संदर्भ में विदेश मंत्रालय का कहना है कि कतर की अदालत ने 8 भारतीय पूर्व नौसेना कर्मियों की मौत की सजा को कम कर दिया। कतरी अधिकारियों के साथ इस मामले को उठाना जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Prime Video 2026 slate : Prime vedio पर नई एंटरटेनमेंट का मेगा डोज भरपूर मनोरंजन का तड़का

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Prime Video 2026 slate : Prime vedio पर नई एंटरटेनमेंट का मेगा डोज भरपूर मनोरंजन का तड़का Prime Video India Unveils Huge Slate & Targets Global Viewers With Local Originals Prime Video India today unveiled a massive slate of original TV shows, feature films and licensed content, as leading international […]

चुनाव आयोग पर हमलावार ममता का आरोप………..अघोषित आपातकाल और राष्ट्रपति शासन जैसे हालात

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱चुनाव आयोग पर हमलावार ममता का आरोप………..अघोषित आपातकाल और राष्ट्रपति शासन जैसे हालात कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को चुनाव आयोग की कार्रवाई पर तीखा हमला बोला है। सीएम ममता ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग बंगाल को निशाना बनाकर अभूतपूर्व और चिंताजनक कदम उठा […]