Rahul Gandhi roared against Modi government

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर मोदी सरकार के खिलाफ गरजे राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के नागपुर में जनसभा को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने मुख्तलिफ मसलों का जिक्र कर केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया। कांग्रेस नेता ने अपने संबोधन में कहा कि, ‘आपके वोट से अलग-अलग संस्थाएं बनती हैं, ये आपकी संस्थाएं हैं। लेकिन BJP सभी संस्थाओं पर कब्ज़ा कर रही है। आप हिंदुस्तान की सारी यूनिवर्सिटीज को देख लीजिए, सभी वाइस चांसलर आज एक संगठन के हैं, जिनको कुछ नहीं आता। ये वाइस चांसलर अब मेरिट पर नहीं बनते, बल्कि संगठन के लोग वाइस चांसलर बनते हैं। पहले कहा जाता था कि मीडिया लोकतंत्र का रखवाला है। मैं आपसे पूछता हूं- क्या आज देश की मीडिया लोकतंत्र की रक्षा कर रही है?राहुल गांधी ने आगे कहा कि, ‘आजादी से पहले इस देश में सैकड़ों राजा थे, अंग्रेज थे। हिंदुस्तान की जनता के पास कोई अधिकार नहीं थे, तब कांग्रेस ने संविधान बनाकर जनता को ये सारे अधिकार दिए। इसी संविधान ने सभी को समान अधिकार दिए। ऐसा हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार किया गया था। उन्होंने आगे कहा कि BJP की विचारधारा राजाओं की विचारधारा है, वह किसी की सुनते नहीं हैं। BJP में आर्डर ऊपर से आता है और सभी को मानना पड़ता है। जबकि कांग्रेस पार्टी में आवाज कार्यकर्ताओं से आती है और हम उसका सम्मान करते हैं।

×
Date : 29 December 2023 Posted By : EDITOR
कांग्रेस के स्थापना दिवस पर मोदी सरकार के खिलाफ गरजे राहुल गांधी
News Image

नई दिल्ली। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के नागपुर में जनसभा को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने मुख्तलिफ मसलों का जिक्र कर केंद्र की मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया। कांग्रेस नेता ने अपने संबोधन में कहा कि, ‘आपके वोट से अलग-अलग संस्थाएं बनती हैं, ये आपकी संस्थाएं हैं। लेकिन BJP सभी संस्थाओं पर कब्ज़ा कर रही है। आप हिंदुस्तान की सारी यूनिवर्सिटीज को देख लीजिए, सभी वाइस चांसलर आज एक संगठन के हैं, जिनको कुछ नहीं आता। ये वाइस चांसलर अब मेरिट पर नहीं बनते, बल्कि संगठन के लोग वाइस चांसलर बनते हैं। पहले कहा जाता था कि मीडिया लोकतंत्र का रखवाला है। मैं आपसे पूछता हूं- क्या आज देश की मीडिया लोकतंत्र की रक्षा कर रही है?राहुल गांधी ने आगे कहा कि, ‘आजादी से पहले इस देश में सैकड़ों राजा थे, अंग्रेज थे। हिंदुस्तान की जनता के पास कोई अधिकार नहीं थे, तब कांग्रेस ने संविधान बनाकर जनता को ये सारे अधिकार दिए। इसी संविधान ने सभी को समान अधिकार दिए। ऐसा हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार किया गया था। उन्होंने आगे कहा कि BJP की विचारधारा राजाओं की विचारधारा है, वह किसी की सुनते नहीं हैं। BJP में आर्डर ऊपर से आता है और सभी को मानना पड़ता है। जबकि कांग्रेस पार्टी में आवाज कार्यकर्ताओं से आती है और हम उसका सम्मान करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें

📰 Generate e-Paper Clip ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच ईरान और अमेरिका के बीच पर्दे के पीछे बातचीत की जमीन तैयार होती दिख रही है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसेन रेजाई ने कहा है कि तेहरान अमेरिका […]

सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम हुआ. छात्रों से बात करते हुए राहुल गांधी ने सवाल पूछने की आदत, शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी, पेपर लीक, भर्ती और देश की संस्थाओं के […]