India's resounding victory by 8 wickets

रोहित के तूफान में उड़ी अफगानिस्तान टीम, भारत की 8 विकेट से धमाकेदार जीत

 

नई दिल्ली। भारत ने वर्ल्ड कप 2023 में लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है। भारत ने अफगानिस्तान को 8 विकेट से रौंदा। भारत ने अपने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से धूल चटाई थी। में इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। अफगानिस्तान ने टॉस जीतने के बाद 273 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में भारत ने रोहित शर्मा के तूफानी शतक के दम पर आसानी से विजयी परचम फहरा दिया। भारत ने 35 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर टारगेज चेज किया। रोहित ने 84 गेंदों में 16 चौकों और 5 छक्कों के जरिए 131 बनाए। उन्होंने ईशान किशन (47 गेंदों में 47, पांच चौके, दो सिक्स) के साथ पहले विकेट के लिए 156 रन की साझेदारी की।
भारत को पहला झटका ईशान के रूप में 19वें ओवर में लगा। उन्हें राशिद खान ने इब्राहिम जादरान के हाथों कैच कराया। वहीं, राशिद ने 26वें ओवर में रोहित को बोल्ड किया। रोहित ने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 49 रन की पार्टनरशिप की। इसके बाद, कोहली और श्रेसय अय्यर ने 68 रन की अटूट साझेदारी की। कोहली 56 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 55 रन बनाकर नाबाद रहे। अय्यर ने 23 गेंदों में नाबाद 25 रन जुटाए। उन्होंने एक चौका और एक छक्का ठोका। इससे पहले, अफगानिस्तान ने कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी और अजमतुल्ला उमरजई के अर्धशतकों की बदौलत 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 272 रन बनाए। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 121 रन की साझेदारी की। शाहिदी ने सर्वाधिक 80 रन बनाए। उमरजई ने 62 रन का योगदान दिया। भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने 39 रन देकर चार विकेट लिए। हार्दिक पंड्या ने 43 रन देकर दो विकेट चटकाए। शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Prime Video 2026 slate : Prime vedio पर नई एंटरटेनमेंट का मेगा डोज भरपूर मनोरंजन का तड़का

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Prime Video 2026 slate : Prime vedio पर नई एंटरटेनमेंट का मेगा डोज भरपूर मनोरंजन का तड़का Prime Video India Unveils Huge Slate & Targets Global Viewers With Local Originals Prime Video India today unveiled a massive slate of original TV shows, feature films and licensed content, as leading international […]

चुनाव आयोग पर हमलावार ममता का आरोप………..अघोषित आपातकाल और राष्ट्रपति शासन जैसे हालात

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱चुनाव आयोग पर हमलावार ममता का आरोप………..अघोषित आपातकाल और राष्ट्रपति शासन जैसे हालात कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को चुनाव आयोग की कार्रवाई पर तीखा हमला बोला है। सीएम ममता ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग बंगाल को निशाना बनाकर अभूतपूर्व और चिंताजनक कदम उठा […]