Indigo Airlines flights are being cancelled Rs 3500 Rs 14000.

इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइटें हो रहीं रद्द, 3500 की टिकट 14000 रुपए में मिल रही

नई दिल्‍ली । इंडिगो एयरलाइन को मंगलवार और बुधवार को 200 से ज्यादा फ्लाइटें रद्द करनी पड़ीं, जबकि सैकड़ों उड़ानें देर से उड़ीं। नतीजतन हजारों यात्री एयरपोर्ट्स पर फंसे रहे। बीते महीने ही एयरलाइन को अपनी 1230 फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ी थी। दिसंबर के पहले चार दिनों में ही 300 से ज्यादा फ्लाइट कैंसिल हो चुकी हैं। इंडिगो संकट का असर हवाई टिकटों की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। दिल्‍ली से मुंबई की टिकट भी 20 हजार रुपए से ज्‍यादा हो गई है। दिल्‍ली से पटना का किराया भी बढ गया है। दिल्‍ली से चंडीगढ की 3500 रुपए में मिलने वाली टिकट आज 14000 रुपए में मिल रही है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आज पटना से दिल्‍ली की फ्लाइट टिकट 26659 रुपए की हो गई है जबकि कल की टिकट 14000 रुपए में बुक हो रही है। वहीं, आठ दिसंबर के लिए टिकट की कीमत केवल 7200 रुपए ही है। दिल्‍ली से पटना का टिकट आज 12460 रुपए में मिल रहा है तो 5 दिसंबर की टिकट 6817 रुपए में बुक हो रही है। वहीं, 8 दिसंबर के लिए यही टिकट केवल 4900 रुपए में बुक कर सकते हैं।
दिल्‍ली से लखनऊ की हवाई टिकट गुरुवार को कुछ बढा हुआ है। आज सबसे सस्‍ती टिकट 4745 रुपए में मिल रही है वहीं, 8 दिसबर के लिए यही टिकट 3209 रुपए की मिल रही है। दिल्‍ली से भोपाल की सबसे सस्‍ती टिकट गुरुवार को 13069 रुपए की मिल रही है, जबकि आमतौर पर सबसे सस्‍ती टिकट औसतन 6000 हजार रुपए में मिल जाती है। 5 दिसंबर के लिए टिकट 5314 रुपए में मिल रही है तो 8 दिसंबर के लिए 4500 रुपए में। दिल्‍ली से चंडीगढ की फ्लाईट टिकट का किराया आज बढकर 14000 रुपए हो चुका है। आमतौर पर पहले बुकिंग कराने पर यह टिकट 3500 रुपए तक मिल जाती है।
1 नवंबर से लागू सख्त ड्यूटी-टाइम नियमों के बाद इंडिगो को पायलट और केबिन क्रू की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। नए नियमों में पायलटों के उड़ान भरने के घंटों को कम किया गया है और अनिवार्य आराम समय बढ़ा दिया है। कई मौकों पर इंडिगो उड़ानें सिर्फ इस वजह से रद्द करनी पड़ीं क्योंकि उड़ाने के लिए कानूनी तौर पर उपलब्ध क्रू मौजूद नहीं थे। कई एविएशन सूत्रों ने बताया कि नई सीमाओं के कारण इंडिगो के पूरे रोटेशन शेड्यूल ध्वस्त हो गए।

×
Date : 05 December 2025 Posted By : EDITOR
इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइटें हो रहीं रद्द, 3500 की टिकट 14000 रुपए में मिल रही
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुम्बई रोड शो में प्राप्त हुए लगभग 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मुंबई में उद्योग प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा, नए निवेश और औद्योगिक विस्तार पर हुआ सार्थक संवाद फार्मा, टेक्सटाइल, सीमेंट, दूरसंचार, डेटा सेंटर और […]

एथर एनर्जी लिमिटेड ने मध्य प्रदेश में इलेक्ट्रिक स्कूटर को मेनस्ट्रीम बनाने के लिए इंदौर में कोणार्क पेश किया

📰 Generate e-Paper Clip एथर एनर्जी लिमिटेड ने मध्य प्रदेश में इलेक्ट्रिक स्कूटर को मेनस्ट्रीम बनाने के लिए इंदौर में कोणार्क पेश किया * कोणार्क S एवं Z सीरीज में छः वैरिएंट्स के साथ 200 किलोमीटर तक की आईडीसी रेंज प्रदान करता है। * इसका सर्विस इंटरवेल 10,000 किलोमीटर है, सर्विस चेकपॉईंट्स कम हैं और […]