Indore became the country's cleanest city for the eighth time

MP: इंदौर आठवीं बार बना देश का सबसे स्वच्छ शहर:राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

MP: इंदौर आठवीं बार बना देश का सबसे स्वच्छ शहर:राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजेता शहरों को किया सम्मानित

Indore: गुरुवार को दिल्ली में घोषित हुए स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के नतीजों में इंदौर ने एक बार फिर देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। यह लगातार आठवीं बार है, जब इंदौर को देश का सबसे स्वच्छ शहर चुना गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंदौर को सम्मानित किया। इस बार इंदौर को “सुपर लीग” में भी शामिल किया गया है, जिसमें देश के उन 23 शहरों को जगह दी गई है जो अब तक के सर्वे में पहले, दूसरे या तीसरे स्थान पर रह चुके हैं।सम्मान समारोह में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगम आयुक्त भी मौजूद थे।
अन्य शहरों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाएगा इंदौर
इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर फिर सिरमोर है। इस बार भारत सरकार ने इंदौर और इंदौर जैसे शहरों को अलग लीग में रखा था और उसके अलावा के शहरों की रैंकिंग की थी। इस लीग में हम देश के अन्य शहरों से पहले भी सबसे ऊपर थे। इस लीग में आकर भी इंदौर का परिणाम सिरमौर का है। देशभर के शहरों के लिए स्वच्छता का मॉडल बन चुका इंदौर नंबर 1 की प्रतियोगिता से बहुत आगे निकल चुका है। अब इंदौर मार्गदर्शक की भूमिका में है और अन्य शहरों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाएगा।
शुक्रवार सुबह सफाई मित्रों का स्वागत करें
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि इंदौर अब स्वच्छता का गुरु है। इसके पीछे मेहनत और ताकत इंदौर की जनता और सफाई मित्र हैं। यह सिलसिला आगे हम कायम रखेंगे। यहां तक पहुंचाने में हमारे सफाई मिञ और वाहन चालकों की अथक मेहनत है। इसलिए कल यानी शुक्रवार सुबह जब सफाई मित्र आपके घर आएं तो उनका स्वागत करें।
निगमायुक्त शिवम वर्मा ने कहा हम आगे भी इसी जोश और जिम्मेदारी से इंदौर को स्वच्छ बनाए रखेंगे। यह सम्मान हम सबकी साझा उपलब्धि है। अब हम दूसरे शहरों को ट्रेंड करेंगे। शहरवासी और नगर निगम की टीम साथ मिलकर काम करती रहेगी तो रिजल्ट अच्छे आएंगे। इंदौर हमेशा नंबर वन रहेगा।
2017 से इंदौर पहले नंबर पर आ रहा

स्वच्छ सर्वेक्षण में वर्ष 2017 से इंदौर पहले नंबर पर आ रहा है। इंदौर को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कह चुके हैं कि दूसरे शहर जब कुछ करने का सोचते हैं, तब तक इंदौर वह काम कर चुका होता है। यह बात स्वच्छता को लेकर भी सही साबित हुई है। इंदौर के जनभागीदारी मॉडल की देशभर में तारीफ होती है। नवाचारों की सीरीज, आपसी समन्वय और कुछ नया करने का जज्बा हमें दूसरे शहरों से आगे रखता है। आज जब दूसरे शहर पहले, दूसरे और तीसरे स्थान के लिए जिद्दोजहद में लगे हैं। इंदौर लगातार 8 वर्ष अव्वल रहकर खास पायदान पर पहुंच चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया -मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस में मतभेद नई दिल्ली। मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में इसके आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस के अंदर मतभेद खुलकर […]

IPL 2026 – GT vs RR Highlights: राजस्थान ने गुजरात को 8 विकेट से हरा दिया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱 IPL 2026 – GT vs RR Highlights: राजस्थान ने गुजरात को 8 विकेट से हरा दिया राजस्थान के लिए ध्रुव जुरेल ने 75 और यशस्वी जायसवाल ने 55 रन बनाए IPL में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने शुक्रवार को खेले गए दिन के दूसरे मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) को […]