Indore Emerging as Tech Capital of Central India: CM Dr. Yadav

MP: इंदौर बन रहा है मध्यभारत की टेक केपिटल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

इन्फोसिस के न्यू स्टेट-ऑफ-द-आर्ट सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लाक का हुआ शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया वर्चुअली संबोधित

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि इंदौर शहर प्रदेश की आर्थिक राजधानी के साथ अब मध्यभारत की टेक केपिटल बनने की ओर अग्रसर है। इंदौर के पास पैशन, प्रोफेशन और पोटेंशियल की विशेषताओं की अद्भुत त्रिवेणी है। इंदौर का अर्थ इनोवेशन, न्यू एज स्किल्स, डिजिटल ट्रांसफार्मेशन अपॉर्च्युनिटीज, रिलायबल और एंटरप्रेन्योरशिप हो गया है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को मुख्यमंत्री निवाससे इन्फोसिस प्रतिष्ठान द्वारा इंदौर में विकसित नए परिसर का वर्चुअली लोकार्पण कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर, हर दौर में जरूरत के अनुसार नवाचार अवश्य करता है। इंदौर में विश्व स्तरीय अधोसंरचना के साथ दक्ष वर्कफोर्स उपलब्ध है। यह शहर टेस्ट से लेकर टेक्नोलॉजी का ब्रांड एम्बेसडर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गणेश उत्सव के दौरान इंदौर को कौशल, आधुनिक तकनीक और ज्ञान की नई सौगात मिल रही है। अग्रणी आईटी कंपनी इन्फोसिस कंपनी के न्यू स्टेट-ऑफ-द- आर्ट सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक का शुभारंभ एक विशेष उपलब्धि है।
प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत का आज स्वर्णिम समय
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सक्षम नेतृत्व का उदाहरण प्रस्तुत किया है। यह भारत का स्वर्णिम समय है। अमेरिका जैसे देश भारत की निर्वाचन संस्था को आदर्श मानते हैं। वैश्विक उथल-पुथल के दौर में भारत प्रशिक्षित युवाओं की फौज के साथ दुनिया का युवा देश बना है। पर्यावरण रक्षा और नई तकनीक को अपनाने के कार्यों के साथ सेमीकंडक्टर मिशन, एआई मिशन और राष्ट्रीय ब्रॉडबैंड जैसे अनेक नए मिशन भारत की प्रतिष्ठा में वृद्धि का माध्यम बने हैं। युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार मिला है।
मध्यप्रदेश ने अपनाई तकनीक
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश टेक्नोलॉजी, डिजिटल इनोवेशन और नॉलेज बेस्ड इकोनॉमी का केंद्र बन रहा है। प्रदेश में सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2025 लागू की गई है। इंदौर में जहां आईआईटी, आईआईएम और आईटी पार्क हैं, वहीं उज्जैन को देश की अग्रणी साइंस सिटी और भोपाल को नॉलेज एंड एआई सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने धार जिले में पीएम मित्र पार्क की बुनियाद रखी जहां 2 हजार एकड़ से अधिक क्षेत्र में विभिन्न इकाईयां अत्याधुनिक तकनीक का प्रयोग कर विकास के नए द्वार खोलेंगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इन्फोसिस पदाधिकारियों को नए परिसर के विकास के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
प्रदेश में तकनीकी क्षेत्र में रोजगार एवं निवेश के नए अवसरों को मिलेगा बढ़ावा
इंदौर में इंफ़ोसिस की विस्तारित सुविधा से प्रदेश में तकनीकी क्षेत्र में रोजगार एवं निवेश के नए अवसरों को बढ़ावा मिलेगा। इंदौर में कंपनी के 3,300 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। विस्तारित कैंपस में 5,000 से अधिक सीटें हैं, जो हाइब्रिड कार्यप्रणाली के तहत लगभग 7,000 कर्मचारियों की क्षमता को पूरा करेंगी। केंद्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाउड टेक्नोलॉजी, साइबर सुरक्षा एवं एप्लीकेशन डेवलपमेंट जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों में कार्य होगा। इससे प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के साथ स्थानीय व्यवसायों और सेवाओं को भी प्रोत्साहन मिलेगा। इससे मध्यप्रदेश में डिजिटल नवाचार, एआई और ज्ञान आधारित उद्योगों को बढ़ावा मिलने के साथ उद्योग, शैक्षणिक संस्थानों और सरकार के बीच सहयोग से कुशल तकनीकी मानव संसाधन तैयार करने को भी गति मिलेगी।

×
Date : 16 September 2026 Posted By : EDITOR
MP: इंदौर बन रहा है मध्यभारत की टेक केपिटल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip निवेश से रोजगार तक, उद्योगों को हर कदम पर मिलेगा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुम्बई रोड शो में प्राप्त हुए लगभग 90 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव मुंबई में उद्योग प्रतिनिधियों से वन-टू-वन चर्चा, नए निवेश और औद्योगिक विस्तार पर हुआ सार्थक संवाद फार्मा, टेक्सटाइल, सीमेंट, दूरसंचार, डेटा सेंटर और […]

एथर एनर्जी लिमिटेड ने मध्य प्रदेश में इलेक्ट्रिक स्कूटर को मेनस्ट्रीम बनाने के लिए इंदौर में कोणार्क पेश किया

📰 Generate e-Paper Clip एथर एनर्जी लिमिटेड ने मध्य प्रदेश में इलेक्ट्रिक स्कूटर को मेनस्ट्रीम बनाने के लिए इंदौर में कोणार्क पेश किया * कोणार्क S एवं Z सीरीज में छः वैरिएंट्स के साथ 200 किलोमीटर तक की आईडीसी रेंज प्रदान करता है। * इसका सर्विस इंटरवेल 10,000 किलोमीटर है, सर्विस चेकपॉईंट्स कम हैं और […]