Indore 'Ghoomar' Garba Festival in Lalbagh

Madhya Pradesh – Indore : लालबाग में ‘घूमर’ गरबा महोत्सव की शानदार शुरुआत

 

लालबाग में ‘घूमर’ गरबा महोत्सव की शानदार शुरुआत

इंदौर – इंदौर के प्रतिष्ठित लालबाग में से सौगात मिश्रा के नेतृत्व में नौ दिवसीय ‘घूमर’ गरबा महोत्सव की शानदार शुरुआत हुई। यह महोत्सव शहर के सबसे बड़े और भव्य गरबा आयोजनों में से एक होने का वादा करता है। भारतीय जनता युवा मोर्चा, इंदौर महानगर के अध्यक्ष और घूमर गरबा महोत्सव के आयोजक श्री सौगात मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम के संरक्षक लोकप्रिय महापौर पुष्यमित्र भार्गव एवं संयोजक आलोक दुबे के मार्गदर्शन में आज शाम से शुरू हुए इस महोत्सव में हर रात शाम 8 बजे से रात 11:45 बजे तक विभिन्न प्रकार के गरबे आयोजित किए जाएंगे। गरबा घुमर, कठपुतली नृत्य, गणेश वंदना, महाभारत, कालबेलिया, कलर डांस रंग लो, गरबा फ्यूजन, वंदेमातरम् और विष्णुदेवी एक्ट जैसे नृत्यों से माहौल को और भी जीवंत बनाया जाएगा। प्रसिद्ध कोरियोग्राफर तरुण शर्मा ने इस महोत्सव के लिए विशेष रूप से कोरियोग्राफी की है। नवरात्रि के पहले दिन आज दोपहर साढ़े चार बजे घूमर गरबा पांडाल में पूरे विधि विधान के साथ कलश स्थापित कर मां दुर्गा की मूर्ति की स्थापना (घटस्थापना) की गई, जिसमें बड़ी संख्या में गरबा प्रतिभागियों और घूमर परिवार के सदस्यों ने भाग लिया। इस महोत्सव में प्रवेश पूरी तरह से निःशुल्क है। गरबा पांडाल के बाहर विभिन्न प्रकार के व्यंजन उपलब्ध होंगे। लालबाग के शुरुआती हिस्से में पर्याप्त पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है। सभी प्रतिभागी पारंपरिक परिधानों में गरबा का आनंद ले सकते हैं।
श्री सौगात मिश्रा ने सभी इंदौर वासियों को इस महोत्सव में शामिल होने का न्योता दिया है। उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि हर कोई इस नौ दिवसीय उत्सव का हिस्सा बने और गरबा की धुन पर थिरकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh: प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh: प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : CM डॉ. मोहन यादव प्रदेश में अन्य प्रदेशों के साथ आदान-प्रदान से बढ़ रही है वन्य जीवों की विविधता विद्यार्थियों को वन और वन्य जीवों से परिचित कराने वाले अनुभूति कार्यक्रम का किया जाए विस्तार Bhopal : मुख्यमंत्री […]

MP: आगामी 25 वर्ष में प्रदेश (Madhya Pradesh) की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱आगामी 25 वर्ष में प्रदेश (Madhya Pradesh) की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव विकसित भारत@2047 के लक्ष्य में प्रदेश की होगी अहम भूमिका, 1 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी का लक्ष्य एमएसएमई औद्योगिक विकास की बैक बोन, मध्यप्रदेश कृषि क्षेत्र में है […]