indore Hazrat Ausaf Mohammad Chishti Baba Saheb passed

हज़रत औसाफ़ मोहम्मद चिश्ती बाबा साहब का 96 साल की उम्र में इंतिक़ाल इस दुनिया को करा अलविदा

हज़रत औसाफ़ मोहम्मद चिश्ती बाबा साहब का 96 साल की उम्र में इंतिक़ाल इस दुनिया को करा अलविदा..

सूफी संत हज़रत औसाफ़ मोहम्मद चिश्ती बाबा साहब का 96 वर्ष की उम्र में इंतिक़ाल हो गया। उनके इंतिक़ाल से मुरीदों और चाहने वालों में गहरा शोक है। उन्हें महू नाका कब्रिस्तान में उनके पीरो-मुर्शिद सरकार अता-ए-ख्वाजा साहब की दरगाह के समीप पूरे अदब-ओ-एहतराम के साथ सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया। हज़रत औसाफ़ मोहम्मद चिश्ती बाबा साहब महू नाका स्थित हज़रत अता-ए-ख़्वाजा शाह अब्दुल करीम चिश्ती साहब की दरगाह शरीफ़ के खादिम-ए-ख़ास और समर्पित सेवक रहे।

इंदौर। सूफी संत हज़रत औसाफ़ मोहम्मद चिश्ती बाबा साहब का 96 साल की उम्र में इंतिक़ाल हो गया। उन्हें महू नाका क़ब्रिस्तान में उनके पीरो मुर्शिद सरकार अता-ए-ख्वाजा साहब की दरगाह के पास पूरे अदब-ओ-एहतराम के साथ सुपुर्द-ए-ख़ाक किया गया। हज़रत औसाफ़ मोहम्मद चिश्ती बाबा साहब महू नाका स्थित हज़रत अता-ए-ख़्वाजा शाह अब्दुल करीम चिश्ती साहब की दरगाह शरीफ़ के खादिम ए खास सेवक रहे। आपने अपनी पूरी जिंदगी मै सभी को भाईचारे, मोहब्बत, इंसानियत, हिंदू मुस्लिम सिख ईसाई सभी धर्मों के लोगों को साथ लेकर रहने और एकता बनाए रखने की शिक्षा दी और हमेशा भारत देश के साथ पूरी दुनिया में अमनो अमान खुशहाली भाईचारे साम्प्रदायिक सदभाव की दुआ करते रहे यही वजह रही कि उनके जनाज़े में इंदौर शहर के अलावा बाहर से आए बड़ी तादाद में मुरीदीन, अकीदतमंद और चाहने वालों ने शिरकत की और उन्हें नम आँखों से आख़िरी विदाई दी।
मस्जिद औलिया अल्लाह में हज़रत के सोयम की फ़ातेहाख़्वानी हुई। इस मौक़े पर हज़रत वासिफ़ करीम चिश्ती ने दुआ की कि अल्लाह तआला हज़रत औसाफ़ मोहम्मद चिश्ती के दरजात बुलंद फ़रमाए, उनकी मग़फ़िरत फ़रमाए और तमाम अकीदतमंदों को सब्र-ओ-जमील अता फ़रमाए। दुआ के बाद हज़रत को ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश किया गया। इस मौक़े पर हज़रत वासिफ़ करीम चिश्ती को हज़रत औसाफ़ मोहम्मद चिश्ती बाबा साहब का जानशीन होने का भी ऐलान किया गया।

×
Date : 20 August 2026 Posted By : EDITOR
हज़रत औसाफ़ मोहम्मद चिश्ती बाबा साहब का 96 साल की उम्र में इंतिक़ाल इस दुनिया को करा अलविदा
News Image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP में कमर्शियल सिलेंडर महंगा, त्योहारों के वक्त महंगाई की मार

📰 Generate e-Paper Clip MP में कमर्शियल सिलेंडर महंगा, त्योहारों के वक्त महंगाई की मार UNN: अक्टूबर महीने की शुरुआत के साथ ही त्योहारी सीजन का उल्लास हर तरफ पसरने लगा है, लेकिन इसी खुशी के बीच बाजार और खान-पान के शौकीनों के लिए एक करारा झटका आया है. तेल कंपनियों ने 1 अक्टूबर से […]

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की आत्मीय भेंट

📰 Generate e-Paper Clip प्रधानमंत्री नरेन्द्र  मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की आत्मीय भेंट ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आत्मीय भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश में […]