Indore liquor contractor Suraj Rajak fired an FIR

Madhya Pradesh : इंदौर में शराब ठेकेदार सूरज रजक ने की फायरिंग, FIR दर्ज

कनाडिया थाना क्षेत्र में शराब ठेकेदार सूरज रजक और उसके सुरक्षाकर्मियों ने किसान अर्पित सिंह गुर्जर के साथ मारपीट कर हवाई फायर किया । पुलिस ने मामले में मारपीट और धमकाने की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है। अर्पित सिंह का कहना है कि रात करीब 1 बजे बिचौली मर्दाना ब्रिज के नीचे उनकी बाइक के सामने अचानक कार रुक गई, जिसके बाद ठेकेदार और उसके साथियों ने उन पर हमला कर दिया और पिस्टल से फायर किया।
इंदौर । कनाडिया थाना क्षेत्र में शराब ठेकेदार सूरज रजक और उनके दो सुरक्षा गार्ड के खिलाफ फायरिंग और मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि मामूली विवाद के बाद सूरज रजक ने दो युवकों से पहले गाली-गलौज की, फिर मारपीट कर फायर कर दिया। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है।
कनाडिया पुलिस के मुताबिक, शिकायत अर्पित सिंह गुर्जर और उसके दोस्त ने की। दोनों रात करीब 12:45 बजे बाइक से बिचोली मदार्ना अंडरब्रिज के पास से गुजर रहे थे। तभी एक काली कार उनकी बाइक के सामने अचानक आकर रुकी। आरोप है कि कार में बैठे सूरज रजक ने पहले अपशब्द कहे और फिर गाड़ी से उतरकर विवाद शुरू कर दिया।
कुछ देर बाद एक काली रंग की रेंज रोवर कार और आई, जिसमें से दो अन्य लोग उतरे। इनमें से एक ने कार से डंडा निकाला और अर्पित व उसके दोस्त के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद सूरज ने अपने साथी को पिस्टल लाने को कहा। डर के मारे दोनों युवक भागने लगे, तभी पीछे से एक फायर कर दिया गया। युवकों ने पुलिस को बताया कि जाते-जाते आरोपियों ने धमकी दी कि आगे से उलझे तो अंजाम ठीक नहीं होगा।
सूरज फरियादी पर लगाया आरोप
दूसरी ओर, सूरज रजक ने बताया कि वह एक पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी 10 – 12 युवकों ने उनकी कार के आगे बाइक लगाकर विवाद किया। उन्होंने बताया कि उनके सुरक्षाकर्मी बीच में आए, तब युवक मौके से भाग गए। सूरज का दावा है कि उन्होंने खुद स्थानीय थाने में सूचना दी थी।
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश डंडोतिया ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि विवाद के दौरान सूरज और उनके साथियों ने ही दोनों युवकों के साथ मारपीट की। फिलहाल, सूरज रजक फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। कनाडिया थाना पुलिस ने अर्पित सिंह की शिकायत पर मारपीट, जान से मारने की धमकी और फायरिंग की धाराओं में सूरज रजक और उनके दो साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही, सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल की जांच की जा रही है।

×
Date : 18 October 2025 Posted By : EDITOR
Madhya Pradesh : इंदौर में शराब ठेकेदार सूरज रजक ने की फायरिंग, FIR दर्ज
News Image

Madhya Pradesh : इंदौर में शराब ठेकेदार सूरज रजक ने की फायरिंग, FIR दर्ज

कनाडिया थाना क्षेत्र में शराब ठेकेदार सूरज रजक और उसके सुरक्षाकर्मियों ने किसान अर्पित सिंह गुर्जर के साथ मारपीट कर हवाई फायर किया । पुलिस ने मामले में मारपीट और धमकाने की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है। अर्पित सिंह का कहना है कि रात करीब 1 बजे बिचौली मर्दाना ब्रिज के नीचे उनकी बाइक के सामने अचानक कार रुक गई, जिसके बाद ठेकेदार और उसके साथियों ने उन पर हमला कर दिया और पिस्टल से फायर किया।
इंदौर । कनाडिया थाना क्षेत्र में शराब ठेकेदार सूरज रजक और उनके दो सुरक्षा गार्ड के खिलाफ फायरिंग और मारपीट का मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि मामूली विवाद के बाद सूरज रजक ने दो युवकों से पहले गाली-गलौज की, फिर मारपीट कर फायर कर दिया। घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है।
कनाडिया पुलिस के मुताबिक, शिकायत अर्पित सिंह गुर्जर और उसके दोस्त ने की। दोनों रात करीब 12:45 बजे बाइक से बिचोली मदार्ना अंडरब्रिज के पास से गुजर रहे थे। तभी एक काली कार उनकी बाइक के सामने अचानक आकर रुकी। आरोप है कि कार में बैठे सूरज रजक ने पहले अपशब्द कहे और फिर गाड़ी से उतरकर विवाद शुरू कर दिया।
कुछ देर बाद एक काली रंग की रेंज रोवर कार और आई, जिसमें से दो अन्य लोग उतरे। इनमें से एक ने कार से डंडा निकाला और अर्पित व उसके दोस्त के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इसके बाद सूरज ने अपने साथी को पिस्टल लाने को कहा। डर के मारे दोनों युवक भागने लगे, तभी पीछे से एक फायर कर दिया गया। युवकों ने पुलिस को बताया कि जाते-जाते आरोपियों ने धमकी दी कि आगे से उलझे तो अंजाम ठीक नहीं होगा।
सूरज फरियादी पर लगाया आरोप
दूसरी ओर, सूरज रजक ने बताया कि वह एक पारिवारिक कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी 10 - 12 युवकों ने उनकी कार के आगे बाइक लगाकर विवाद किया। उन्होंने बताया कि उनके सुरक्षाकर्मी बीच में आए, तब युवक मौके से भाग गए। सूरज का दावा है कि उन्होंने खुद स्थानीय थाने में सूचना दी थी।
पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश डंडोतिया ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया है कि विवाद के दौरान सूरज और उनके साथियों ने ही दोनों युवकों के साथ मारपीट की। फिलहाल, सूरज रजक फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है। कनाडिया थाना पुलिस ने अर्पित सिंह की शिकायत पर मारपीट, जान से मारने की धमकी और फायरिंग की धाराओं में सूरज रजक और उनके दो साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। साथ ही, सीसीटीवी फुटेज और घटनास्थल की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से प्रदेश में परिवहन होगा सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip MP: मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा से प्रदेश में परिवहन होगा सरल, सुरक्षित और सुविधाजनक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव MP में ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ की शुरुआत, 7 शहरों में 351 बसों को हरी झंडी मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का किया शुभारंभ 3500 […]

मध्यप्रदेश सरकार ने विगत एक वर्ष में उपलब्ध कराये है 85 हजार युवाओं को रोजगार और सेवा के अवसर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

📰 Generate e-Paper Clip मध्यप्रदेश सरकार ने विगत एक वर्ष में उपलब्ध कराये है 85 हजार युवाओं को रोजगार और सेवा के अवसर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने खनि निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश खनिज के क्षेत्र में अग्रणी राज्य है। […]