Indore Marriott Hotel diwali bash

Indore Marriott Hotel – इंदौर मैरियट होटल के दियामान्ते में हो रहा प्री-दिवाली बैश का आयोजन

 

· बॉलीवुड संगीत के साथ लोगों को पार्टी अनुभव देंगे डीजे कबीर नायक
· 30 अक्टूबर को शाम 6 बजे से रात 11 तक चलेगी पार्टी

इंदौर: हमारे देश में नवरात्री ख़त्म होते ही दिवाली का उल्लास और त्यौहार की तैयारियां शुरू हो जाती है। फिर चाहे बात खरीददारी की हो, घर सजाने की या अपने दोस्तों रिश्तेदारों से मिलने की। इंदौर की जनता को दिवाली के पहले जश्न मानाने और थिरकने का मौका दे रहा है इंदौर मैरियट होटल अपने क्लब दियामान्ते में, जहां 30 अक्टूबर 2021 को प्री – दिवाली बैश का आयोजन किया जा रहा है। इस पार्टी में अपने जोशीले संगीत और ताल का जादू बिखेरने आ रहे है डीजे कबीर नायक। पार्टी शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक चलेगी।
सुकुमार शेट्टी, फूड एंड बेवरेजेस मैनेजर ने बताया कि – “आजकल बढ़ती व्यस्तताओं के कारण लोग अक्सर दिवाली के दिन तक कामों में व्यस्त होते हैं और त्यौहार का मज़ा उठाने के लिए कुछ दिन ही मिल पाते हैं। ऐसे में लोगों को साथ मिल कर कुछ पल मज़े करने और दिवाली की मस्ती का शुभारंभ करने के लिए हमने इस पार्टी का आयोजन किया है। दिवाली थीम पर होने वाली इस पार्टी में बॉलीवुड संगीत की धुनें लोगों को थिरकने पर मजबूर कर देगी।”
बैंगलोर, दिल्ली, चेन्नई, भोपाल और गोआ के क्लब के साथ-साथ भारत के बड़े बड़े इवेंट में डीजे बनकर शामिल हो चुके डीजे कबीर नायक इलेक्ट्रो और ग्लोबल बेस शैली के क्लब म्यूजिक माहिर हैं। उन्होंने कई बड़े आर्टिस्ट और बैंड के साथ भी डीजे बनकर पार्टियों में संगीत दिया है।
दियामान्ते इंदौर शहर का एक प्रीमियम क्लब है जहां शहर की पार्टी पसंद जनता को शानदार क्लब पार्टी और टेक्नो म्यूजिक का अनुभव मिला है। डियामान्ते क्लब अब हफ्ते के सभी दिन खुला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱मुख्यमंत्री डॉ. यादव की मौजूदगी में एग्रो सौर पीवी के लिए हुआ एमओयू नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा विभाग तथा इंडो-जर्मन एग्रीवोल्टाइक परियोजना मिलकर करेंगे काम प्रदेश में एग्री सौर पीवी के विकास में जर्मन कम्पनी जीआईजेड करेगी सहयोग भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्रदेश में एग्रो सौर ऊर्जा […]

The Park Indore : द पार्क इंदौर में “पैन एशियन सिग्नेचर” लाइव काउंटर्स का आयोजन

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱The Park Indore : द पार्क इंदौर में “पैन एशियन सिग्नेचर” लाइव काउंटर्स का आयोजन • 12 से 21 जून तक एशियाई व्यंजनों की खास पेशकश, लाइव काउंटर्स होंगे आकर्षण इंदौर : अगर एक ही शाम में थाईलैंड की ताज़गी, वियतनाम की सादगी, चीन के पारंपरिक स्वाद और जापानी व्यंजनों […]