Indore Media Conclave Honoring sports journalists winners

Indore Media Conclave 2025 : इंदौर मीडिया कॉन्क्लेव में हुआ वरिष्ठ खेल पत्रकारों एवं खेल स्पर्धा के विजेताओं का सम्मान

Indore Media Conclave 2025 : इंदौर मीडिया कॉन्क्लेव में हुआ वरिष्ठ खेल पत्रकारों एवं खेल स्पर्धा के विजेताओं का सम्मान

कार्यक्रम के आरंभ में इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि पत्रकार बिरादरी एक परिवार की तरह है, जिसका नेतृत्व इंदौर प्रेस क्लब करता है। हम हमारे वरिष्ठ साथियों को सम्मानित कर गौरवान्वित हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुशीम पगारे ने किया। आभार महासचिव हेमंत शर्मा ने माना। कार्यक्रम के अंत में ख्यात सूफी गायक कपिल पुरोहित का गायन हुआ।

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब के 63वें स्थापना दिवस पर आयोजित तीन दिवसीय पत्रकारिता महोत्सव में इंदौर प्रेस क्लब ने इंदौर के 23 खेल पत्रकारों को सम्मानित किया गया । खेल और खिलाडिय़ों के उन्नयन के लिए सरकार बजट तो आवंटित करती है, मगर ये बजट बिना खर्च हुए ही लेप्स हो जाता है। इसकी तह में जाकर पत्रकारों को पड़ताल करना होगी, क्योंकि खेल और खिलाड़ी के उन्नयन के लिए यह अति आवश्यक है। यह बात ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अनिल धूपर ने कही। श्री धूपर ने कहा कि खेलों के उत्थान में तीन सी यानि चैंपियनशिप, कोर्ट और कोच अहम हैं। बीते चार साल से टेनिस एसोसिएशन ने हर सप्ताह 15 टूर्नामेंट करवाए। यह अपने आप में विशेष बात है। आज अकेले इंदौर में 100 टेनिस कोर्ट हैं और करीब 3 हजार कोच उपलब्ध हैं। श्री धूपर ने कहा कि इंदौर के खेल पत्रकार हमेशा खेल और खिलाडिय़ों के प्रति संवेदनशील रहे हैं, इसलिए इनका सम्मान होना ही चाहिए। कार्यक्रम में ख्यात हॉकी खिलाड़ी एवं पूर्व ओलंपियन मीररंजन नेगी, मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष ओम सोनी, बास्केटबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के सेक्रेटरी जनरल कुलविंद सिंह गिल, वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमट, विद्यानंद बाकरे विशेष रूप से उपस्थित थे।

पत्रकारों के कारण प्राप्त हुआ सम्मान
पूर्व ओलंपियन मीररंजन नेगी ने कहा कि एशियन गेम्स के दौरान एक पत्रकार की वजह से मेरे खेल जीवन पर दाग लगा था और इसी पत्रकार बिरादरी ने मेरा साथ दिया और मेरे खोए सम्मान को लौटाने में मदद की। मध्यप्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष ओम सोनी ने अपने संबोधन में कहा कि अपने साथी पत्रकार की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए नियमित स्पर्धा आयोजित करना अनुकरणीय कार्य है, जिसे इंदौर प्रेस क्लब सिद्धहस्त से निभा रहा है। बास्केटबाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के सेक्रेटरी जनरल कुलविंद सिंह गिल ने कहा कि इंदौर के खिलाडिय़ों को शासन स्तर पर कम सम्मान मिल रहा है, यह चिंता की बात है।


इनका हुआ सम्मान
अशोक कुमट, विद्यानंद बाकरे, प्रशांत रॉय चौधरी, मनोहर भाटी, हेमन्त उपाध्याय, सुभाषचंद्र सातालकर, नरेन्द्र भाले, रवि तिवारी, धर्मेश यशलाहा, अनिल त्यागी, डॉ. सुशीम पगारे, किरण वाईकर, नरेन्द्र जोशी, गजेन्द्र नागर, विकास पाण्डे, राहुल शेलगांवकर, प्रकाश कजोडिय़ा, समीर देशपांडे, कपिश दुबे, मिलिंद लश्करी, शैलेन्द्र सिरसाठ, राजकुमार अग्निहोत्री एवं मयंक यादव।
श्री अतुल लागू स्मृति टेबल टेनिस स्पर्धा
2023 – श्री अन्ना दुरई (विजेता), श्री राजेश ज्वेल (उपविजेता), श्री अरविंद तिवारी (तृतीय), श्री रफी मोहम्मद शेख (चतुर्थ) 2024 – श्री विभूति शर्मा (विजेता), श्री राजू घोलप (उपविजेता), श्री किरण वाईकर (तृतीय), श्री रफी मोहम्मद शेख (चतुर्थ)
श्री जीवन साहू स्मृति कैरम स्पर्धा
2023 – श्री जयराज उज्जैन (विजेता), श्री सिराज अहमद (उपविजेता), श्री सतीश गौड़ (तृतीय), श्री अमित त्रिवेदी (चतुर्थ) 2024 – श्री सिराज अहमद (विजेता), श्री अमित त्रिवेदी (उपविजेता), श्री शाकिर सिद्दिकी (तृतीय), श्री दिनेश देवड़ा (चतुर्थ) ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव रायसेन 47 देशों को निर्यात कर रहा बासमती चावल किसानों के लिए धन की कमी नहीं, […]

MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: रोजगारोन्मुखी नवीन कोर्स करें डिजाइन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेश की 47 आईटीटाई को 10 में से 9 प्लस ग्रेडिंग स्कोर प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में देश में सबसे अधिक नामांकन मध्यप्रदेश में भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना में […]