Indore Metro Launches Free Rides for First Week

Indore Metro: इंदौर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

Indore Metro: इंदौर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंदौर को मेट्रो रेल के रूप में अत्याधुनिक लोक परिवहन की देंगे बड़ी सौगात

इंदौर। भारत का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर एक नये युग में प्रवेश करने जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 31 मई 2025 को भोपाल से वर्चुअली इंदौर मेट्रो के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर यात्री सेवा का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इंदौर में शुभारंभ अवसर पर सुबह साढ़े 10 बजे से गांधी नगर स्थित मेट्रो स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इंदौर मेट्रो रेल का लगभग 6 किलोमीटर का हिस्सा येलो लाइन का सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर है, जिसमें पाँच स्टेशन – गांधीनगर स्टेशन, सुपर कॉरिडोर 6 स्टेशन, सुपर कॉरिडोर 5 स्टेशन, सुपर कॉरिडोर 4 स्टेशन और सुपर कॉरिडोर 3 स्टेशन शामिल हैं। यह कॉरिडोर ट्रैफिक और प्रदूषण कम करेगा, साथ ही यात्रियों को आरामदायक सफर प्रदान करेगा। यह सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर न केवल तकनीकी दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है, बल्कि इंदौर की आधुनिकता की ओर बढ़ती दिशा का प्रतीक भी है। इंदौर में मेट्रो ट्रेन की शुरूआत गांधी नगर मेट्रो स्टेशन से होगी। उल्लेखनीय है कि इंदौर में कुल 31.32 किलोमीटर लंबी (22.62 किमी एलेवेटेड एवं 8.7 किमी भूमिगत) इस मेट्रो की येलो लाइन पर 28 स्टेशन होंगे, जो शहरी यात्रा को आसान, तेज, और पर्यावरण के अनुकूल बनाएंगे। मेट्रो के 31.32 किलोमीटर के सम्पूर्ण प्रोजेक्ट की लागत लगभग 7500 करोड़ रुपए है। प्रारंभिक तौर पर 6 किलोमीटर के कॉरिडोर का उद्घाटन होना है जिसकी लागत लगभग 1520 करोड़ रुपए है। यह परियोजना इंदौर को एक आधुनिक, पर्यावरण-अनुकूल शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इंदौर मेट्रो की खास बातें
वातानुकूलित, प्रदूषण रहित आधुनिक कोच।
एक ट्रेन की यात्री क्षमता: लगभग 980 यात्री।
सभी स्टेशनों पर लिफ्ट, एस्केलेटर।
दिव्यांगजनों के लिए ब्रेल लिपि और स्पर्शनीय टाइलें।
सभी स्टेशन व डिपो पर उउळश् कैमरे और अग्निशमन उपकरण।
यात्रियों की सुरक्षा हेतु आपातकालीन बटन और इंटरकॉम ।
दृष्टिहीन यात्रियों के लिए आॅडियो अनाउंसमेंट प्रणाली।
व्हीलचेयर, बैठने की सुविधा, शौचालय, पीने का पानी।
दफ आधारित टिकटिंग, अक ट्रैकिंग, कंट्रोल सेंटर।

×
Date : 30 May 2025 Posted By : EDITOR
Indore Metro: इंदौर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
News Image

Indore Metro: इंदौर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इंदौर को मेट्रो रेल के रूप में अत्याधुनिक लोक परिवहन की देंगे बड़ी सौगात

इंदौर। भारत का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर एक नये युग में प्रवेश करने जा रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 31 मई 2025 को भोपाल से वर्चुअली इंदौर मेट्रो के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर पर यात्री सेवा का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। इंदौर में शुभारंभ अवसर पर सुबह साढ़े 10 बजे से गांधी नगर स्थित मेट्रो स्टेशन पर कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इंदौर मेट्रो रेल का लगभग 6 किलोमीटर का हिस्सा येलो लाइन का सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर है, जिसमें पाँच स्टेशन - गांधीनगर स्टेशन, सुपर कॉरिडोर 6 स्टेशन, सुपर कॉरिडोर 5 स्टेशन, सुपर कॉरिडोर 4 स्टेशन और सुपर कॉरिडोर 3 स्टेशन शामिल हैं। यह कॉरिडोर ट्रैफिक और प्रदूषण कम करेगा, साथ ही यात्रियों को आरामदायक सफर प्रदान करेगा। यह सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर न केवल तकनीकी दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है, बल्कि इंदौर की आधुनिकता की ओर बढ़ती दिशा का प्रतीक भी है। इंदौर में मेट्रो ट्रेन की शुरूआत गांधी नगर मेट्रो स्टेशन से होगी। उल्लेखनीय है कि इंदौर में कुल 31.32 किलोमीटर लंबी (22.62 किमी एलेवेटेड एवं 8.7 किमी भूमिगत) इस मेट्रो की येलो लाइन पर 28 स्टेशन होंगे, जो शहरी यात्रा को आसान, तेज, और पर्यावरण के अनुकूल बनाएंगे। मेट्रो के 31.32 किलोमीटर के सम्पूर्ण प्रोजेक्ट की लागत लगभग 7500 करोड़ रुपए है। प्रारंभिक तौर पर 6 किलोमीटर के कॉरिडोर का उद्घाटन होना है जिसकी लागत लगभग 1520 करोड़ रुपए है। यह परियोजना इंदौर को एक आधुनिक, पर्यावरण-अनुकूल शहर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इंदौर मेट्रो की खास बातें
वातानुकूलित, प्रदूषण रहित आधुनिक कोच।
एक ट्रेन की यात्री क्षमता: लगभग 980 यात्री।
सभी स्टेशनों पर लिफ्ट, एस्केलेटर।
दिव्यांगजनों के लिए ब्रेल लिपि और स्पर्शनीय टाइलें।
सभी स्टेशन व डिपो पर उउळश् कैमरे और अग्निशमन उपकरण।
यात्रियों की सुरक्षा हेतु आपातकालीन बटन और इंटरकॉम ।
दृष्टिहीन यात्रियों के लिए आॅडियो अनाउंसमेंट प्रणाली।
व्हीलचेयर, बैठने की सुविधा, शौचालय, पीने का पानी।
दफ आधारित टिकटिंग, अक ट्रैकिंग, कंट्रोल सेंटर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’

📰 Generate e-Paper Clip 15 हजार रन पूरे कर भावुक हुए विराट कोहली, बोले- ‘एक दिन सब खत्म हो जाएगा’ नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली का बल्ला जमकर चला. टीम के लिए उन्होंने महज 88 गेंदों में 139 रनों की नाबाद शतकीय पारी खेली. […]

‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’

📰 Generate e-Paper Clip ‘असम पुलिस ने आशुतोष रांका समेत 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया’ गुवाहाटी। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने रविवार को दावा किया कि असम पुलिस ने सीजेपी के सह-संयोजक आशुतोष रांका और पार्टी के 40 वालंटियर को गुवाहाटी में हिरासत में लिया है। दीपके ने कहा, असम […]