Indore Nehru Stadium international standard

MP: इंदौर की शान नेहरू स्टेडियम को नवनिर्माण कर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया जायेगा – CM शिवराज सिंह चौहान

 

इंदौर की शान नेहरू स्टेडियम को नवनिर्माण कर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया जायेगा – CM शिवराज सिंह चौहान

लोकमाता अहिल्या बाई के जन्मदिवस पर पूर्ण उत्साह और उल्लास से मनाया गया इन्दौर गौरव दिवस

इंदौर : लोकमाता अहिल्या बाई का जन्मदिवस इंदौर में पूर्ण श्रद्धा और आस्था के साथ गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। गौरव दिवस का मुख्य कार्यक्रम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में स्थानीय नेहरू स्टेडियम के विशाल मैदान में भव्य रूप से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नागरिकों ने पूर्ण उत्साह और उल्लास के साथ भाग लिया। समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों के साथ ही अन्य कार्यक्रम भी हुए। सुप्रसिद्ध गायिका सुनिधि चौहान के सुमधुर गीतों की प्रस्तुतियां भी समारोह के दौरान हुई। इस अवसर पर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन, पूर्व मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी तथा सुश्री कविता पाटीदार, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, इंदौर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री जयपाल सिंह चावड़ा, विधायक श्री रमेश मेंदोला, श्रीमती मालिनी गौड़, श्री आकाश विजयवर्गीय, अनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री सावन सोनकर, सफाई कामगार आयोग के अध्यक्ष श्री प्रताप करोसिया, पूर्व महापौर श्री कृष्णमुरारी मोघे, श्री गौरव रणदीवे, श्री राजेश सोनकर, श्री गोलू शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि विशेष रूप से मौजूद थे।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश देश का दिल है। इंदौर मध्यप्रदेश की धड़कन है। इंदौर का विकास हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इंदौर के विकास में कोई कोर कसर नहीं रखी जा रही है। यहां तेजी से हर क्षेत्र में विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि इंदौर सोलर सिटी बने, इस दिशा में सभी मिलकर प्रयास करें। उन्होंने सोलर सिटी बनाये जाने के लिये नागरिकों को संकल्प भी दिलवाया। उन्होंने कहा कि इंदौर में अहिल्या लोक भी बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि दुष्टों का दमन एवं सज्जनों का उद्धार राजधर्म है। उन्होंने निर्देश दिये कि इंदौर में अपराधियों के विरूद्ध गंभीर प्रयास करते हुए कड़ी कार्यवाही की जाये। उन्होंने सचेत करते हुए कहा कि इंदौर स्वच्छता में इस बार भी पूरे देश में अव्वल आये, इसके लिये और अधिक गंभीर प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि देश के अनेक शहर स्वच्छता में अव्वल जाने के लिये गंभीरता से जुटे हुए हैं। इंदौरियों को चेताते हुए कहा कि यह ध्यान रखें कि कहीं चूक नहीं हो जाये। सब सावधान रहें। सब मिलकर इंदौर को पुन: अव्वल जाने के लिये पुरजोर प्रयास करें। स्वच्छता इंदौर की पहचान और ब्राण्ड है। इसे हर हाल में कायम रखा जाये। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इंदौर नगर निगम द्वारा बनाये जाने वाले उमंग पार्क के कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने सोलर सिटी के संकल्प पत्र का विमोचन किया। वृक्ष एम्बुलेंस का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री जी ने इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा स्टार्टअप के सहयोग के लिये बनाये गये इन्क्यूबेशन सेंटर का शुभारंभ भी किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इंदौर का गौरव दिवस मनाकर हम सब गौरवान्वित हो रहे हैं। उन्होंने नागरिकों को इंदौर के गौरव दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि इंदौर संस्कार एवं संस्कृति का शहर है। इस शहर में नशे की विकृति को समाप्त किये जाने की जरूरत है। कार्यक्रम को पर्यटन मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी ने भी सम्बोधित किया। मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट ने अपने उद्बोधन में नेहरू स्टेडियम के पुराने होने के कारण जर्जर अवस्था का हवाला देते हुए इसके पुनर्निर्माण की माँग रखी महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा स्वागत भाषण दिया गया। नेहरू स्टेडियम में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में म्युजिकल बैण्ड तथा कृष्णलीला की प्रस्तुति दी गई। समारोह में 50 लोगों के समूह द्वारा डमरू और शंखनाद से शिव महिमा की आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। सुश्री रागिनी मक्खर और बाल कलाकारों द्वारा देवी अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर आधारित प्रस्तुति दी गई। लाईट एण्ड साउण्ड शो का कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। गौरव दिवस के उपलक्ष्य में भव्य आतिशबाजी भी की गई।
समारोह में पर्यावरण एवं जल संरक्षण के क्षेत्र में श्री सुरेशचन्द्र एमजी, खेलकूद के क्षेत्र में अमी कमानी, कला के क्षेत्र में मंजूषा राजस जौहरी, स्टार्टअप के क्षेत्र में सावन एस. लड्डा, सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रवीण कांकरिया, समग्र विकास एवं सामाजिक क्षेत्र में जय काकवानी, शिक्षा के क्षेत्र में संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर अनुष्का शर्मा, सामाजिक क्षेत्र में जितेन्द्र वैद्य, मेडिकल के क्षेत्र में डॉ. प्रमोद पी. नीमा सहित होनहार प्रतिभा अवि शर्मा और पलक शर्मा को इंदौर गौरव से सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IMD की रिपोर्ट : बिहार, यूपी और दिल्ली समेत देश के 30 सब-डिवीजन में सामान्य से कम बारिश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IMD की रिपोर्ट: बिहार, यूपी और दिल्ली समेत देश के 30 सब-डिवीजन में सामान्य से कम बारिश नई दिल्ली: दक्षिण झारखंड और उससे सटे उत्तर-आंतरिक ओडिशा (North Interior Odisha) पर स्थित अवदाब (Depression) सोमवार को आगे बढ़ा जिसकी वजह से ओडिशा और झारखण्ड में काफी अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गयी. […]

India Rising: Road to EWC Powered by BASF Concludes in Mumbai with CM’s Address, Benjamin Bok Secures Esports World Cup 2026 Spot

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱India Rising: Road to EWC Powered by BASF Concludes in Mumbai with CM’s Address, Benjamin Bok Secures Esports World Cup 2026 Spot Mumbai: CM of Maharashtra Shri. Devendra Fadnavis positions Maharashtra as a future hub for gaming and esports as India Rising: Road to EWC brings together global competition, creators […]