indore press club new executive committee honored

Indore Press Club : इंदौर प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का सम्मान

Indore Press Club : इंदौर प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का सम्मान

अध्यक्ष दीपक कर्दम बोले- ‘मेरे लिए क्लब परिवार है’

इंदौर। गरिमामय समारोह में इंदौर प्रेस क्लब की नई कार्यकारिणी का स्वागत सम्मान किया गया। आयोजन समाचार पत्र कर्मसाक्षी परिवार की ओर से संपादक सरिता शर्मा और प्रबंधक मुकेश शर्मा ने एक निजी होटल में किया।
इस मौके पर इंदौर प्रेस क्लब के नवागत अध्यक्ष दीपक कर्दम, पूर्व अध्यक्ष अरविंद तिवारी, उपाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, प्रियंका पांडेय, महासचिव प्रदीप जोशी, सचिव अभिषेक चैंडके, कोषाध्यक्ष मुकेश तिवारी सहित कार्य कारिणी सदस्य अभय तिवारी, श्याम कामले, विजय भट्ट, महिला प्रतिनिधि पूनम शर्मा का स्वागत लोकेंद्रसिंह थनवार, धर्मेंद्र शुक्ला, राजेंद्र सिंह, प्रवीण जोशी, महेश कजोड़िया, सुमित मुस्ताफ़ी, संजय जोशी, कमलेश श्रीवास्तव, अशोक शर्मा ने श्रीफल प्रदान कर और दुपट्टा पहनाकर किया। इस मौके पर इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम द्वारा पत्रकारों के हित में शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओ की सभी ने सराहना की। कर्दम ने कहा कि प्रेस क्लब मेरे लिए एक परिवार की तरह है और मैं इसी तरह सेवा करता रहुंगा। कार्यक्रम में सरिता शर्मा, सहित लोकेंद् सिंह, प्रदीप जोशी, महेश कजोडिया, मुकेश शर्मा, विजय खंडेलवाल ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर हेमंत व्यास, किशोर लोवंशी,अर्जुनसिंह राजपूत , कल्याण सिंह चाँदना, अशोक शर्मा , दिनेश देशमुख, डॉ. अर्पण जैन, शुभम अग्रवाल, अनिल मिश्रा, सीमा शर्मा,चेतन गंधे, मनीष धार्मिक , साकेत कुमार बादल सहित बड़ी संख्या में मीडिया कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IMD की रिपोर्ट : बिहार, यूपी और दिल्ली समेत देश के 30 सब-डिवीजन में सामान्य से कम बारिश

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IMD की रिपोर्ट: बिहार, यूपी और दिल्ली समेत देश के 30 सब-डिवीजन में सामान्य से कम बारिश नई दिल्ली: दक्षिण झारखंड और उससे सटे उत्तर-आंतरिक ओडिशा (North Interior Odisha) पर स्थित अवदाब (Depression) सोमवार को आगे बढ़ा जिसकी वजह से ओडिशा और झारखण्ड में काफी अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गयी. […]

MP: उन्नत खेती व पशुपालन से बढ़ायेंगे किसानों की आमदनी : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: उन्नत खेती व पशुपालन से बढ़ायेंगे किसानों की आमदनी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव दुग्ध उत्पादन में प्रदेश को बनायेंगे देश का अव्वल राज्य प्रदेश में प्राकृतिक खेती के साथ-साथ पशुपालन को विशेष बढ़ावा मुख्यमंत्री ने ग्वालियर में उन्नत कृषि कार्यशाला में किसानों से किया संवाद अत्याधुनिक हाईटेक नर्सरी एवं […]