Indore- Pune special train will run from March 5

indore pune special train – इंदौर- पुणे स्पेशल ट्रेन 5 मार्च से चलेगी, बुकिंग शुरू

indore pune special train- इंदौर- पुणे स्पेशल ट्रेन 5 मार्च से चलेगी, बुकिंग शुरू

Indore: गर्मी की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की घोषणा शुरू कर दी है। रेलवे ने इंदौर से पुणे स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। यह ट्रेन पांच मार्च से 25 जून तक हर बुधवार इंदौर से शुरू होकर अगले दिन पुणे पहुंचेगी। इंदौर-पुणे-इंदौर स्पेशल (09324) इंदौर से सुबह 11.15 बजे चलेगी।
यह देवास 11.50 बजे, उज्जैन 12.40 बजे, नागदा 13.57 बजे व रतलाम 14.35 बजे पहुंचेगी। ट्रेन प्रति गुरुवार रात 3.10 बजे पुणे पहुंचेगी। वापसी में पुणे-इंदौर स्पेशल (09323) 6 मार्च से 26 जून तक पुणे से प्रति गुरुवार को सुबह 5.10 बजे चलेगी। ट्रेन रतलाम 8.30 बजे, नागदा 9.10, उज्जैन 10.05, देवास 11 और इंदौर रेलवे स्टेशन पर 11.55 बजे पहुंचेगी।
वर्तमान में इंदौर-पुणे के बीच दो ही नियमित ट्रेनें हैं। इस स्पेशल ट्रेन की बुकिंग भी शुरू हो गई है। इंदौर-पुणे के बीच इंदौर-दौंड और लिंगमपल्ली हमसफर ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। इसमें लिंगमपल्ली एक्सप्रेस प्रति शनिवार को रवाना होती है। वहीं इंदौर-दौंड का संचालन रोज होता है, लेकिन दोनों में हमेशा लंबी वेटिंग रहती है। इसी वेटिंग को कम करने के लिए ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है।

×
Date : 04 March 2025 Posted By : EDITOR
indore pune special train – इंदौर- पुणे स्पेशल ट्रेन 5 मार्च से चलेगी, बुकिंग शुरू
News Image

indore pune special train- इंदौर- पुणे स्पेशल ट्रेन 5 मार्च से चलेगी, बुकिंग शुरू

Indore: गर्मी की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों की घोषणा शुरू कर दी है। रेलवे ने इंदौर से पुणे स्पेशल ट्रेन चलाने के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। यह ट्रेन पांच मार्च से 25 जून तक हर बुधवार इंदौर से शुरू होकर अगले दिन पुणे पहुंचेगी। इंदौर-पुणे-इंदौर स्पेशल (09324) इंदौर से सुबह 11.15 बजे चलेगी।
यह देवास 11.50 बजे, उज्जैन 12.40 बजे, नागदा 13.57 बजे व रतलाम 14.35 बजे पहुंचेगी। ट्रेन प्रति गुरुवार रात 3.10 बजे पुणे पहुंचेगी। वापसी में पुणे-इंदौर स्पेशल (09323) 6 मार्च से 26 जून तक पुणे से प्रति गुरुवार को सुबह 5.10 बजे चलेगी। ट्रेन रतलाम 8.30 बजे, नागदा 9.10, उज्जैन 10.05, देवास 11 और इंदौर रेलवे स्टेशन पर 11.55 बजे पहुंचेगी।
वर्तमान में इंदौर-पुणे के बीच दो ही नियमित ट्रेनें हैं। इस स्पेशल ट्रेन की बुकिंग भी शुरू हो गई है। इंदौर-पुणे के बीच इंदौर-दौंड और लिंगमपल्ली हमसफर ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। इसमें लिंगमपल्ली एक्सप्रेस प्रति शनिवार को रवाना होती है। वहीं इंदौर-दौंड का संचालन रोज होता है, लेकिन दोनों में हमेशा लंबी वेटिंग रहती है। इसी वेटिंग को कम करने के लिए ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

एयरटेल एरिना: भारत में लाइव मनोरंजन के अनुभव को नई ऊंचाइयां देने के लिए डिस्ट्रिक्ट और एयरटेल के बीच अपने तरह की पहली साझेदारी

📰 Generate e-Paper Clip एयरटेल एरिना: भारत में लाइव मनोरंजन के अनुभव को नई ऊंचाइयां देने के लिए डिस्ट्रिक्ट और एयरटेल के बीच अपने तरह की पहली साझेदारी भारत में लाइव मनोरंजन उद्योग के विकसित होते स्वरूप के बीच, डिस्ट्रिक्ट और एयरटेल ने समर्पित डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए दर्शकों के कनेक्टेड अनुभव को नई ऊंचाई […]

MP: प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर

📰 Generate e-Paper Clip MP: प्रदेश में 63 हजार 296 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे 5 ग्रीन फील्ड कारीडोर हर गांव-शहर को सड़कों से जोड़ना हमारा लक्ष्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव स्टेट हाइवे से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे तक मजबूत होगा कनेक्टिविटी का नेटवर्क मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के संचालक […]