Indore Khanak Kataria Harshita Krishnani at Lakme Fashion Week

Lakme Fashion Week 2025: मुंबई मैं इंदौर की खनक कटारिया तथा हर्षिता कृष्णानी ने दिखाया अपने हुनर का जलवा

Lakme Fashion Week 2025 : मुंबई मैं इंदौर की खनक कटारिया तथा हर्षिता कृष्णानी ने दिखाया अपने हुनर का जलवा

Mumbai: हाल ही में देश की व्यवसायिक राजधानी तथा फिल्म नगरी मुंबई में संपन्न लक्मे फैशन वीक मैं इंदौर शहर से ताल्लुक रखने वाली तथा वर्तमान में पर्ल अकादेमी, जयपुर की होनहार छात्रा खनक कटारिया तथा हर्षिता कृष्णानी ने अपने शानदार एवं नायाब डिजाइन से सभी का मन मोह लिया। लखनऊ के अवध युग की शाही भव्यता से प्रेरित यह परिधान पारंपरिक सुंदरता को एक आधुनिक दृष्टिकोण के साथ नए रूप में प्रस्तुत करता है। ज़रदोज़ी और मुकैश की समृद्ध कारीगरी, जो लखनऊ की विरासत की पहचान है, को आधुनिक सिल्हूट में खूबसूरती से पिरोया गया है। सुसंरचित ड्रेप्स, बारीक धातु अलंकरण और तरलता व मूर्तिकला जैसे तत्वों के समन्वय वाली इस डिजाइन को एक साहसी, अवांट-गार्ड शैली में पुनर्परिभाषित किया गया है। यह अपने आप में अनूठी पोशाक सांस्कृतिक विरासत का मानो उत्सव है, जिसे कि वर्तमान सन्दर्भ मैं नए रूप में रचा गया है । इस तरह से यह ऐतिहासिक वैभव और समकालीन गरिमा का एक अनूठा संगम बन गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: ग्रामीण-शहरी विकास के समन्वय से मजबूत होगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: ग्रामीण-शहरी विकास के समन्वय से मजबूत होगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शिक्षा, पर्यटन और स्वास्थ्य सुविधाओं से आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की ओर मजबूत कदम महूगांव को विकास की सौगात: 85 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण, 100 बिस्तर अस्पताल की घोषणा भगोरिया राष्ट्रीय पर्व का निर्णय और संतुलित विकास […]

MP: भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया कांग्रेस कार्यालय का घेराव….देश के अपमान के लिए माफी मांगें राहुल गांधी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया कांग्रेस कार्यालय का घेराव..देश के अपमान के लिए माफी मांगें राहुल गांधी ये सब कुछ कांग्रेस और खासकर राहुल गांधी के अंदर की हताशा को दिखाता नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में मौजूद भारत मंडपम में शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं […]