INIFD Indore Times Fashion Week

INIFD Indore Times Fashion Week: आज से शुरू होने जा रहे मध्य भारत के सबसे बड़े फैशन वीक

 

‘मोयरा सरिया प्रेजेंट्स आईएनआईएफडी इंदौर टाइम्स फैशन वीक सीजन 2’ के लिए शहर आईं मॉडल्स

इंदौर : आज शाम से बाईपास के होटल ग्रैंड शेरेटन में शुरू होने जा रहे मध्य भारत के सबसे बड़े फैशन वीक मोयरा सरिया प्रेजेंट आईएनआईएफडी इंदौर टाइम्स फैशन वीक सीजन 2 के लिए रैंप पर स्टूडेंट्स और डिजाइनर्स के कलेक्शन लेकर उतरने वाली प्रोफेशनल मॉडल्स शहर पहुंच गई है। सभी फैशन वीक के 1 दिन पहले मीडिया से रूबरू हुईं और रैंप पर प्रैक्टिस भी की। पहले सीजन की अपार सफलता के बाद सीजन 2 के लिए बेहद खास तैयारियां की जा रही है। मुंबई से एक बड़ी टीम बुलाई गई है। इसमें प्रोफेशनल मॉडल्स भी शामिल है, जो कई सेलिब्रिटी के कलेक्शन को रैंप पर लेकर आ चुकी है। सभी मॉडल्स ने मीडिया से बात की और बताया कि पिछले साल की तरह इस साल भी रैंप पर स्टूडेंट के साथ ही यहां की टेक्सटाइल को रैंप पर पेश करना एक अलग और अलहदा अनुभव होगा, जिसके लिए हम बेहद उत्साहित है। इस साल रैंप पर कैंडीस पिंटों, मानसी मोघे, गर्लिन, आयरिस, जसपाल, रिचा, मानसी तक्षक, अर्ष्या, मौली, फरहत फ्रोजा, अरिजिता, श्रृष्टि, लेख, प्रियंका, सिफत, जोया मिर्जा सहित कई मॉडल्स नजर आएंगी। आईएनआईएफडी की चेयरपर्सन श्रीमती साधना तोड़ी ने बताया कि इस बार भी हम कुछ खास क्षेत्र के लोगों को चुनकर उनका सम्मान करने वाले हैं। 6 से 8 अक्टूबर तक चलने वाले इस फैशन वीक में कई राउंड होंगे, जिन्हें अलग-अलग तरह के नाम दिए गए हैं।
नेचर ऑफ एलिमेंट्स में दिखेगी स्टूडेंट्स की क्रियेटीविटी :
आईएनआईएफडी की चेयरपर्सन श्रीमती साधना तोड़ी ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि नेचर ऑफ एलिमेंट्स को लेकर काम कर रहे स्टूडेंट्स को लेकर ही पहला दिन समर्पित होगा। अष्टमूर्ति क्रिएशन बाय आईएनआईएफडी में नेचर ऑफ एलिमेंट्स स्टूडेंट्स के कलेक्शन में नजर आएंगे। स्टूडेंट्स ने नेचर ऑफ एलिमेंट्स से सूर्य, आकाश, पृथ्वी, चंद्रमा, अग्नि, वायु, जल जैसे तत्व को लेकर वेस्टर्न, इंडो वेस्टर्न और ट्रेडिशनल कलेक्शन तैयार किए हैं। स्टूडेंट्स के कलेक्शन में बाग प्रिंट तो खास होगा ही, सेलिब्रिटी डिजाइनर्स के कलेक्शन भी बेहद खास होंगे। तीसरे दिन एक शो एमपी टेक्सटाइल का भी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

उज्जैन प्राचीन काल से है समय गणना और खगोल विज्ञान का वैश्विक केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱उज्जैन प्राचीन काल से है समय गणना और खगोल विज्ञान का वैश्विक केंद्र : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महाकाल द मास्टर ऑफ टाइम से स्टैंडर्ड टाइम तक ले जाना इस विमर्श का उद्देश्य: केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रधान सम्राट विक्रमादित्य ‘द हेरिटेज इकाई की विस्तार परियोजना का हुआ भूमि-पूजन, धार्मिक […]

MP-UP: सम्राट विक्रमादित्य के सुशासन का संदेश देता है महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP-UP: सम्राट विक्रमादित्य के सुशासन का संदेश देता है महानाट्य सम्राट विक्रमादित्य : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रधानमंत्री श्री मोदी राज्यों में परस्पर सहयोग को बढ़ाने का कर रहे हैं महत्वपूर्ण कार्य सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य प्रतिभाओं का मंच, युवा पीढ़ी को सार्थक संदेश बाबा विश्वनाथ और बाबा महाकाल की धरा […]