INIFD INDORE TIMES FASHION WEEK@ आईएनआईएफडी के मेंटर सौरभ ने भी पेश किया अपना कलेक्शन "धरोहर - Update Now News

INIFD INDORE TIMES FASHION WEEK@ आईएनआईएफडी के मेंटर सौरभ ने भी पेश किया अपना कलेक्शन “धरोहर

 

बच्चों ने रैम्प पर उतार दिया कश्मीर से कन्याकुमारी
सायशा शिंदे के कलेक्शन पहन रैम्प पर उतरी पर हीना खान

इंदौर – मध्यभारत के सबसे बड़े फैशन वीक ‘आईएनआईएफडी इंदौर टाइम्स फैशन वीक’ के आखिरी दिन अंतिम दिन, अंतिम राउंड में टीवी अभिनेत्री हिना खान ने सायशा शिंदे की शो स्टॉपर बन रैंप से लोगों का दिल जीत लिया। मोयरा सरिया प्रेजेंट सायशा शिंदे के कलेक्शन सबसे अंतिम राउंड में नजर आए।
बायपास स्थित द ग्रेंड शेरेटन होटल में हो रहे इस फैशन वीक के पहले स्लॉट का पहला राउंड 2019-20 पासआउट आईएनआईएफडी एलुमिनाई के नाम रहा। ‘इन्फ्यूजन बाय आईएनआईएफडी’ में एलुमिनाई की क्रिएटिविटी और डिफरेंट सोच का एक बेहतरीन कॉन्बिनेशन रैंप पर नजर आया, जिसे दर्शकों का भरपूर सराहा। कलाकार अविनाश और फॉर्मर मिस इंडिया इंटरनेशनल आएशा अमीन ने शो स्टॉपर के तौर पर रैम्प वॉक किया।
दूसरा स्लॉट ‘एकल युवा’ के नाम रहा, जिसने अपने वेस्टर्न, ट्रेडिशनल कलेक्शन रैंप पर रखे। एकल युवा के लिए बच्चों में रैम्प वॉक कर भारत की संस्कृति और विविधता को पहनावे में दिखाया। बच्चे कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी के पहनावे पहनकर रैम्प पर चले। एकल युवा की नेहा ने भी बच्चों के साथ आखिर में रैम्प पर वॉक किया। तीसरे प्लॉट का पहला राउंड ‘ज़ेड ब्लू’ के नाम रहा।
तीसरे स्लॉट के दूसरे राउंड में आईएनआईएफडी के मेंटर और एलुमिनाई सौरभ कांत श्रीवास्तव के कलेक्शन नजर आए, जिन्हें काशी ने प्रेजेंट किया। सौरभ ने ‘धरोहर’ में 24 आउटफिट्स प्रेजेंट किये, जो भारत की ऐतिहासिक इमारतों से इंस्पायर रहे। मेंस और वुमन्स में सौरभ ने हल्के के साथ ही चटक रंगों का भी इस्तेमाल किया है। बनारसी पर काम के साथ ही सौरभ के कलेक्शन में इंडियन ट्रेडिशनल ने रैम्प पर कब्जा जमाए रखा।
अंतिम दिन के आखिरी राउंड में तेज संगीत की धुन पर मोयरा प्रेजेंट सायशा शिंदे के कलेक्शन को लेकर मॉडल्स रैंप पर उतरी। सायशा शिंदे के कलेक्शन से टीवी अभिनेत्री हिना खान ने उनके सबसे बेहतरीन आउटफिट को पहनकर रैंप पर शो स्टॉपर के तौर पर रैंप वॉक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

Madhya Pradesh – Indore: डेफ क्रिकेट में दूसरे दिन खूब चले चौके-छक्के; नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन ने जमाई धाक

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱Madhya Pradesh – Indore: डेफ क्रिकेट में दूसरे दिन खूब चले चौके-छक्के; नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन ने जमाई धाक इंदौर : इंडियन डेफ क्रिकेट एसोसिएशन (आईडीसीए) की 7वीं वन डे नेशनल जोनल क्रिकेट चैंपियनशिप 2026 में दूसरे दिन मैदान पर रोमांच अपने पूरे रंग में नजर आया। द एमराल्ड […]

इंदौर प्रेस क्लब में कलम की शक्ति का सम्मान, 71 महिला पत्रकार हुईं सम्मानित

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱इंदौर प्रेस क्लब में कलम की शक्ति का सम्मान, 71 महिला पत्रकार हुईं सम्मानित इंदौर प्रेस क्लब में शक्ति गौरव समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहर की 71 महिला पत्रकारों को उनके साहस, निष्पक्षता और पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘शक्ति सम्मान’ से सम्मानित किया […]