Insult to Sanatan is an insult to the Constitution Anurag Thakur

सनातन का अपमान संविधान का अपमान है, कब तक चुप रहेंगे सोनिया और राहुल – अनुराग ठाकुर

 

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने सनातन धर्म पर लगातार टीका-टिप्पणी को संविधान का अपमान बताते हुए आरोप लगाया है कि बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर का कांग्रेस से ज्यादा अपमान शायद ही किसी ने किया है। दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए ठाकुर ने आगे कहा, “ये लोग संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। क्या संविधान का अनुच्छेद 25 इन्हें किसी भी धर्म या लोगों का अपमान करने की इजाजत देता है? किस अधिकार से यह लोग यह सब कह रहे हैं और सोनिया गांधी और राहुल गांधी अब तक इस अपमान पर चुप क्यों हैं?”कांग्रेस और राहुल गांधी पर सीधा निशाना साधते हुए ठाकुर ने आगे कहा, “एक ओर राहुल गांधी विदेश जाकर भारत में संविधान की दुहाई देते हैं। दूसरी ओर उनके सहयोगी यहां देश में एक नहीं बल्कि बार-बार संविधान की धज्जियां उड़ाते हैं।”केंद्रीय मंत्री ने आगे यह कहा, ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि घमंडिया एलायंस के एक नेता ने कहा है “इनका जी-20″। यह देश का जी-20 था और हर भारतीय के लिए गर्व का पल था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में दिल्ली डिक्लेरेशन बेहद सफल हुआ।

×
Date : 14 September 2023 Posted By : EDITOR
सनातन का अपमान संविधान का अपमान है, कब तक चुप रहेंगे सोनिया और राहुल – अनुराग ठाकुर
News Image

 

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर ने सनातन धर्म पर लगातार टीका-टिप्पणी को संविधान का अपमान बताते हुए आरोप लगाया है कि बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर का कांग्रेस से ज्यादा अपमान शायद ही किसी ने किया है। दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए ठाकुर ने आगे कहा, "ये लोग संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं। क्या संविधान का अनुच्छेद 25 इन्हें किसी भी धर्म या लोगों का अपमान करने की इजाजत देता है? किस अधिकार से यह लोग यह सब कह रहे हैं और सोनिया गांधी और राहुल गांधी अब तक इस अपमान पर चुप क्यों हैं?"कांग्रेस और राहुल गांधी पर सीधा निशाना साधते हुए ठाकुर ने आगे कहा, "एक ओर राहुल गांधी विदेश जाकर भारत में संविधान की दुहाई देते हैं। दूसरी ओर उनके सहयोगी यहां देश में एक नहीं बल्कि बार-बार संविधान की धज्जियां उड़ाते हैं।"केंद्रीय मंत्री ने आगे यह कहा, ये बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि घमंडिया एलायंस के एक नेता ने कहा है "इनका जी-20"। यह देश का जी-20 था और हर भारतीय के लिए गर्व का पल था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में दिल्ली डिक्लेरेशन बेहद सफल हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें

📰 Generate e-Paper Clip ईरान-अमेरिका में बातचीत की तैयारी, तेहरान ने रखीं 7 कड़ी शर्तें नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच ईरान और अमेरिका के बीच पर्दे के पीछे बातचीत की जमीन तैयार होती दिख रही है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसेन रेजाई ने कहा है कि तेहरान अमेरिका […]

सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

📰 Generate e-Paper Clip सिस्टम को स्टूडेंट नहीं, अंधभक्त चाहिए…’, इंदौर से राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला Indore: मध्य प्रदेश के इंदौर में शनिवार को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम हुआ. छात्रों से बात करते हुए राहुल गांधी ने सवाल पूछने की आदत, शिक्षा व्यवस्था, बेरोजगारी, पेपर लीक, भर्ती और देश की संस्थाओं के […]