Insurgency in PoK disturbs Pak PM Shahbaz's sleep

PoK में बगावत ने उड़ाई पाक PM शहबाज की नींद; हाई-लेवल मीटिंग बुलाई

 

PoK में बगावत ने उड़ाई पाक PM शहबाज की नींद; हाई-लेवल मीटिंग बुलाई

नई दिल्ली : पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK ) में पाकिस्तान सरकार व सेना के खिलाफ लगातार चौथे दिन भी हिंसक प्रदर्शन जारी रहे जिससे स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, क्षेत्र में भड़के हिंसक विरोध प्रदर्शनों को नियंत्रित करने के लिए रविवार को पीओजेके में पाकिस्तानी सैन्य रेंजरों को तैनात किया गया। यह फैसला अवामी एक्शन कमेटी (एएसी) के आह्वान पर लिया गया। PoK में उठी बगावत ने पाक की शहबाज शऱीफ सरकार की नींदें उड़ा दी है। एआरवाई न्यूज ने बताया कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ क्षेत्र में मौजूदा स्थिति पर चर्चा के लिए सोमवार को एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाएंगे। दरअसल पाक सरकार व सेना से तंग आए PoK के लोग भारत से मदद की गुहार लगा लगा रहे हैं। मुजफ्फराबाद में छात्र नेताओं की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है और पाकिस्तान से आजादी के नारे लगाए जा रहे हैं। वहीं, सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई हिंसक झड़पों के बाद पाकिस्तान सरकार ने स्थिति पर काबू पाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। इससे पहले, पीएम शरीफ ने रविवार को भी पीओजेके के प्रधानमंत्री से बात की थी और क्षेत्र में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन के पदाधिकारियों को शांतिपूर्ण समाधान खोजने के लिए एक्शन कमेटी के नेताओं के साथ जुड़ने का निर्देश दिया था। शहबाज शरीफ ने कहा है कि वह इसके बारे में चिंतित हैं और कानून को अपने हाथ में लेने और सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने को भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। डॉन की शनिवार की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर (PoJKपीओजेके) में चल रहे विरोध प्रदर्शन और शटडाउन हड़ताल के दौरान हुई हिंसक झड़पों में कम से कम एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई और 90 अन्य घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱IPL 2026: RCB ने CSK को 43 रन से हराया UNN: IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को लगातार तीसरी हार मिली। टीम को चिन्नास्वामी स्टेडियम में होम टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 43 रन से हरा दिया। रविवार के दूसरे मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी […]

राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱राहुल गांधी ने सरकार की विदेश नीति को “कमजोर” तो अन्य नेताओं ने संतुलित बताया -मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस में मतभेद नई दिल्ली। मीडिल ईस्ट में जारी तनाव और देश में इसके आर्थिक प्रभावों को लेकर कांग्रेस के अंदर मतभेद खुलकर […]