International Film City to be built on 230 acres in Noida

नोएडा में 230 एकड़ में बनेगी इंटरनेशनल फिल्म सिटी

नोएडा में 230 एकड़ में बनेगी इंटरनेशनल फिल्म सिटी

यमुना अथॉरिटी ने बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप को भौतिक कब्जे की पुष्टि का सौंपा पत्र

ग्रेटर नोएडा । उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में इंटरनेशनल फिल्म सिटी के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप ने आज 230 एकड़ जमीन का भौतिक कब्जा ले लिया है। यह भव्य फिल्म सिटी 1,000 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जाएगी और इसका पहला चरण मार्च से शुरू होगा। यमुना अथॉरिटी ने बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप को भौतिक कब्जे की पुष्टि का पत्र सौंपा है। अथॉरिटी के अधिकारी सेक्टर 21 में प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण करेंगे। इस अवसर पर बोनी कपूर ने बताया कि पहले चरण में 230 एकड़ में निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा, जिसमें 1510 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इस फिल्म सिटी में आधुनिकतम सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनमें 3डी स्टूडियो, वीएफएक्स और साउंड स्टूडियो, रिटेल मॉल और एंटरटेनमेंट हब, एडिटिंग और एनीमेशन सेंटर और फिल्म इंस्टीट्यूट और एम्यूजमेंट पार्क शामिल होंगे।
दूसरे चरण में होटल और रिजॉर्ट्स का निर्माण
इस परियोजना के दूसरे चरण में होटल, रिजॉर्ट्स और कमर्शियल स्पेस का भी निर्माण किया जाएगा, जिससे यह स्थान पर्यटन और फिल्ममेकिंग हब के रूप में विकसित हो सकेगा।
दुनिया का सबसे बड़ा ‘ॐ’ चिन्ह होगा आकर्षण
फिल्म सिटी के एक करोड़ स्क्वायर फीट क्षेत्र में दुनिया का सबसे बड़ा ‘ॐ’ चिन्ह बनाया जाएगा, जिसे अंतरिक्ष से भी देखा जा सकेगा।
भारतीय फिल्म उद्योग को मिलेगी नई ऊंचाई
यह प्रोजेक्ट भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के लिए गेम चेंजर साबित होगा। प्रदेश की प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय मंच मिलेगा और फिल्ममेकिंग को नई दिशा मिलेगी। बड़ी कंपनियों की बिडिंग में बोनी कपूर और भूटानी ग्रुप की संयुक्त कंपनी को यह प्रोजेक्ट मिला है। मार्च से निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है।
नोएडा में बनने वाली इंटरनेशनल फिल्म सिटी भारतीय सिनेमा को वैश्विक पहचान दिलाने के साथ ही फिल्ममेकिंग, एनीमेशन और टूरिज्म को भी बढ़ावा देगी। यह प्रोजेक्ट उत्तर प्रदेश को बॉलीवुड और हॉलीवुड के लिए प्रमुख डेस्टिनेशन बना सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

LataAsha Mangeshkar Institute of Medical Sciences Foundation Stone Ceremony & Condolence Meet Held in Pune Today

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱LataAsha Mangeshkar Institute of Medical Sciences Foundation Stone Ceremony & Condolence Meet Held in Pune Today Pune: Pune witnessed a deeply emotional and significant milestone as the Foundation Stone Ceremony of the LataAsha Mangeshkar Institute of Medical Sciences took place at Nandoshi, Sinhagad Road. The occasion was marked by a […]

MP: नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे तरक्की का खोलेगा नया मार्ग : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे तरक्की का खोलेगा नया मार्ग : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिवनी मालवा को मिली 1000 करोड़ से अधिक लागत के विकास कार्यों की सौगात 972 करोड़ रूपए से अधिक की लागत से होगा 72 कि.मी. लंबे नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे का उन्नयन और पुनर्निर्माण मुख्यमंत्री डॉ. यादव […]