Invest in mp the heart of the country, Chief Minister Dr. Yadav

MP: देश के दिल मध्यप्रदेश आइये, निवेश करिये, हम हरसंभव करेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

MP: देश के दिल मध्यप्रदेश आइये, निवेश करिये, हम हरसंभव करेंगे सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जापान, मध्यप्रदेश में निवेश और आर्थिक सहयोग के प्रयासों को करेगा तेज : उप मंत्री श्री मात्सुमोतो
जापानी कम्पनियों के लिये मप्र में निवेश के अवसरों को समझने का होगा महत्वपूर्ण मंच जीआईएस : जेट्रो अध्यक्ष श्री काताओका
जापान के उद्योगपतियों ने मध्यप्रदेश में निवेश के प्रति दिखाई रूचि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जापानी उद्योगपतियों को प्रदेश में निवेश के लिये किया आमंत्रित

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जापान प्रवास के दूसरे दिन बुधवार को अनेक जापानी कम्पनियों के अध्यक्षों और पदाधिकारियों से मध्यप्रदेश में निवेश संबंधी चर्चा की। उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं के अवसरों की जानकारी दी। जापान के विदेश मंत्रालय में उप मंत्री श्री हिसाशी मात्सुमोतो ने कहा कि जापान भारतीय राज्यों, विशेष रूप से मध्यप्रदेश में निवेश और आर्थिक सहयोग को बढ़ाने के प्रयासों को तेज करेगा। जेट्रो के अध्यक्ष श्री सुसुमु काताओका ने कहा कि जापानी कम्पनियों के लिये मध्यप्रदेश ने निवेश को साझा करने और नई साझेदारियां स्थापित करने के लिये भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जापान दौरा सही समय पर हुआ है। जेट्रो मध्यप्रदेश में अपना कार्यालय भी खोलेगा। जापान इन्टरनेशनल को-ऑपरेशन एजेंसी (जीका) के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट श्री शोहई हारा ने मध्यप्रदेश में ग्रामीण जल आपूर्ति हाइड्रो प्रोजेक्ट में निवेश करने की मंशा जताई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उद्योगपतियों से कहा कि देश के दिल मध्यप्रदेश आइये, निवेश करिये, हम हरसंभव सहयोग करेंगे, आवश्यक हुआ तो पॉलिसी में भी संशोधन भी करेंगे।


मध्यप्रदेश और जापान के बीच औद्योगिकी भागीदारी को बढ़ाने पर हुई चर्चा

जापान विदेश मंत्रालय के संसदीय उप मंत्री श्री हिसाशी मात्सुमोतो ने भारत को जापान का महत्वपूर्ण सहयोगी बताते हुए कहा कि भारत जापान की ‘फ्री एंड ओपन इंडो-पैसिफिक’ स्थिरता और विकास की विदेशी नीतियों की संकल्पना को साकार करने के लिए महत्वपूर्ण भागीदार के रूप में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि जापान भारतीय राज्यों, विशेष रूप से मध्यप्रदेश में निवेश और आर्थिक सहयोग को और बढ़ाने के प्रयासों को तेज करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से जापान दौरे के दूसरे दिन उप मंत्री श्री मात्सुमोतो ने मुलाकात की। यह बैठक भारत-जापान द्विपक्षीय संबंधों को और सशक्त बनाने मध्यप्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने और मध्यप्रदेश में निवेशकों के लिये उपलब्ध अवसरों की जानकारी देने पर केंद्रित रही।
मध्यप्रदेश-जापान सहयोग को सशक्त करने पर हुई चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भारत और जापान के बढ़ते सहयोग को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि जापान का भारत विशेष रूप से मध्यप्रदेश में किये जाने वाला निवेश, रणनीतिक दृष्टिकोण से बहुत अहम है। उन्होंने चर्चा में जापान के विदेश मंत्रालय के उप मंत्री श्री मत्सुमोतो से आगे भी इस दिशा में और गति कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में जापानी निवेशकों के लिए बहुत अच्छे अवसर हैं, खासकर शहरी परिवहन, जल प्रबंधन और स्मार्ट सिटी परियोजनाओं में निवेश की अपार संभावनाएं है। मध्यप्रदेश में मजबूत लॉजिस्टिक्स नेटवर्क, कुशल मानव संसाधन और अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा है, जो विदेशी निवेशकों के लिए लाभकारी हो सकता है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलवायु परिवर्तन, जल प्रबंधन, और शहरी क्षेत्र विकास में जापान के साथ तकनीकी सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इन क्षेत्रों में जापानी विशेषज्ञता को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है। मध्यप्रदेश में जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने के लिए हमें जापान के सहयोग की आवश्यकता है।
मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों की दी जानकारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश में व्यापार और औद्योगिकीकरण को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने निवेश को आकर्षित करने के लिए नीति-निर्माण और निवेश की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया है। उन्होंने कहा कि जापानी कंपनियों के लिये मध्यप्रदेश में निवेश और एक दीर्घकालिक साझेदारी का बेहतरीन अवसर हो सकता है, जो हमारे राज्य और जापान के बीच रिश्तों को और अधिक सशक्त करेगा।
निवेशकों की भागीदारी से मध्यप्रदेश में रोजगार के नए अवसर होंगे सृजित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उप मंत्री श्री मत्सुमोतो को 24-25 फरवरी 2025 को भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए आमंत्रित किया। यह समिट मध्यप्रदेश में औद्योगिक और व्यापारिक निवेश को बढ़ावा देने का एक बड़ा अवसर होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस समिट में जापान के निवेशकों की भागीदारी से मध्यप्रदेश में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Releated

MP: ग्रामीण-शहरी विकास के समन्वय से मजबूत होगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: ग्रामीण-शहरी विकास के समन्वय से मजबूत होगा मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शिक्षा, पर्यटन और स्वास्थ्य सुविधाओं से आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की ओर मजबूत कदम महूगांव को विकास की सौगात: 85 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण, 100 बिस्तर अस्पताल की घोषणा भगोरिया राष्ट्रीय पर्व का निर्णय और संतुलित विकास […]

MP: भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया कांग्रेस कार्यालय का घेराव….देश के अपमान के लिए माफी मांगें राहुल गांधी

Print 🖨 PDF 📄 eBook 📱MP: भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया कांग्रेस कार्यालय का घेराव..देश के अपमान के लिए माफी मांगें राहुल गांधी ये सब कुछ कांग्रेस और खासकर राहुल गांधी के अंदर की हताशा को दिखाता नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में मौजूद भारत मंडपम में शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं […]